
आज का सुविचार अगर आप सभी इस पर अमल करेंगे तो जीवन में आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी। दुनिया मे सबसे अधिक मूल्यवान चीजों में एक विचार है। एक सुंदर विचार अपना लेने से जीवन में अच्छे विचारों की श्रंखला आरम्भ हो जाती है। आइये, आज पहले हम कुछ विचारों का अध्ययन करेंगे।
माता-पिता से सदैव सद्व्यवहार रहे। always be good to parents
माता-पिता से सदैव सद्व्यवहार रहे। माँ बाप के साथ आपका सुलूक
वो कहानी है।
जिसे आप स्वयं लिखते हैं और
आपकी संतान आपको पढ़कर
सुनाती है।।
आवाज का लहज़ा एक पल में
बता देता है कि…'रिश्ता कितना
गहरा है।।
ऊपरोक्त कथन में बहुत गहराई है। अगर आपके बच्चे आपसे अच्छा व्यवहार नही करते है तो आप अपने इतिहास में झांक कर देखेंगे तो यह पाएंगे कि आपने भी अपने माता-पिता के साथ अनुचित व्यवहार ही किया था।
छोटे बच्चे अभिव्यक्ति नही करते है लेकिन माहौल से निरन्तर सीखते रहते है। जब आप अपने माता-पिता से अच्छा व्यवहार नही करते हो तो उस समय आपके बच्चों के अवचेतन में यह बैठ जाता है कि-
” माता-पिता से दुर्व्यवहार बुरा नही है।”
एक गलत संस्कार
आपके बच्चे की सोच धीरे-धीरे यह हो जाती है कि “जब मेरे माता-पिता ने मेरे दादा-दादी से अच्छा व्यवहार नही किया तो उनको भी मुझसे अच्छे व्यवहार की उम्मीद नही रखनी चाहिए। इस प्रकार हमारा बुढापा नरक के समान हो जाता है। अतः यदि हमको अपना बुढापा सुधारना है तो अपने माता-पिता का बुढापा उनसे अच्छा व्यवहार रखकर सुधारे।
कुछ अन्य विचार | another ideas
विश्वास और ईश्वर दोनों अदृश्य है लेकिन मिलते उसी को है जो आस्था रखता हैं।
गलत सोच और गलत अंदाजा इंसान को हर रिश्ते से गुमराह कर देते हैं।
आज की प्रेरणा
| today’s inspiration
आसमान में उड़ने वाले परिंदे व जमीन पर रहने वाले इंसान दोनो ही सातवें आसमान को छूना चाहते है अर्थात अपने जीवन मे तरक्की करना चाहते है। इस सम्बंध में किसी ने बहुत शानदार तरीके से दोनों की तरक्की हेतु एक बड़ी सुंदर बात कही है जो आपके सामने प्रस्तुत है-
“ऊंचा उठने के लिए पंखों की जरूरत तो पक्षियों को पड़ती हैं। हम इंसान तो जितना नीचे झुकते हैं जीवन में उतना ही ऊपर उठते जाते हैं।”
एक सुंदर विचार
TODAY’S INSPIRATION
Wings are needed only for birds to rise up. In case of we humen however, the more we bow down, the higher we rise in life..!
TODAY ONWARDS LET’S always be humble.
आज का सुविचार | किसके बिना क्या व्यर्थ हो जाता है?
- गुण के बिना रूप व्यर्थ है।
- विनम्रता के बिना विद्या व्यर्थ है।
- होश ना हो तो जोश व्यर्थ है।
- उपयोग न आए तो धन व्यर्थ है।
- परोपकार न करने वाले का तो जीवन ही व्यर्थ है।
आज का प्रातः वंदन | today’s morning prayer
बिना आर्थिक आधार वाला व्यवहार, करोड़ों दिल खरीदने की क्षमता रखता है । अतः है प्रभु ! हमको क्षमता प्रदान करो कि हम हर हाल मर अपना व्यवहार सबके लिए अच्छा बना कर जी सके।
दौलत और अमीरी इंसान को थोडे़ वक्त के लिए बड़ा बनाती है, लेकिन इंसानियत और अच्छे विचार इंसान को हमेशा बुलंद रखते है!!!
जीवन का हर दांव जीतना है, तो बल से ज्यादा बुद्धि का उपयोग करें, क्योंकि बल लड़ना सिखाता है और बुद्धि जीतना !!!
अच्छा परिवार, मित्र और संस्कार आपको उस मुकाम तक पहुंचाते हैं, जहां पैसा आपको कभी नहीं ले जा सकता ॥।