
।।ॐ आज का पंचांग ॐ।।
।। सुप्रभातम ।। ।।ॐ आज का पंचांग ॐ।।
तिथि — प्रतिपदा
वार. ——– शनिवार
मास —— माघ
पक्ष ——– कृष्ण
सूर्योदय ——-०७-२५
सूर्यास्त —– १८-०५
चन्द्रोदय —– १८-२२
चन्द्रास्त —- ०७-४८
सूर्य राशि —— धनु
चन्द्र राशि—– मिथुन अभिजीत मुहूर्त – १२-२३ से१३-०६ तक।
राहुकाल १०-०५
से ११-२५ तक ।
कलियुगाब्द……५१२४
विक्रम संवत्…. २०७९
ऋतु….. शिशिर
नक्षत्र.. पुनर्वसु
योग… इन्द्र
करण… बालव
आंग्ल मतानुसार
०७ जनवरी सन् २०२३
आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।
।।ॐ।।सुभाषित।।ॐ।।
न रणे विजयात् शूरोऽध्ययनात् न च पण्डितः
न वक्ता वाक्पटुत्वेन न दाता चार्थ दानतः ।
इन्द्रियाणां जये शूरो धर्मं चरति पण्डितः
हित प्रायोक्तिभिः वक्ता दाता सन्मान दानतः ॥
रणमैदान में विजय प्राप्त करने से नहीं, बल्कि इंद्रियविजय से इन्सान शूर कहलाता है; अध्ययन से नहीं, बल्कि धर्माचरण से इन्सान पण्डित कहलाता है; वाक्चातुर्य से नहीं, पर हितकारक वाणी से व्यक्ति वक्ता कहलाता है; और (केवल) धन देने से नहीं, बल्कि सम्मान देने से (सम्मानपूर्वक देने से) इन्सान दाता बनता है ।

सर्दी के हाल | सम्पूर्ण उत्तर भारत के

आज का वाक्य | दिनाँक 07 जनवरी 2023
🪷प्रातः वंदन🪷
ज़िन्दगी एक खेल है,
बड़ी शिद्दत से खेलते रहिएगा,
जीत गए तो
कौनसा साथ ले जा पायेंगे
और हार गए तो,
साथ लेकर भी क्या आये थे !

आज की कविता | जिंदगी
कविता- जिंदगी
जिंदगी होती है बड़ी उलझन की ,
होती है एक शाम भी पतझड़ की!
कभी धूप तो कभी छाव
कभी सुख पीड़ा तो कभी गम ,
जीवन के इस मोड़ में आती है अनेक समस्याएं !
कभी ना होना भयभीत
फूल हो या कांटे सबसे कर प्रीत!
डटकर मुकाबला करो !
सफलता नहीं मिली फिर प्रयास करो !
और आगे बढ़ो मंजिल जरूर मिलेगी
कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती!
पाते हैं मंजिल मेहनत कभी बेकार नहीं होती!
वेदना को त्याग और संवेदना बसाओ!
जालिम है जमाना जरा फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाओ!
मानव है मानवता रखो मानवता का काम करें!
कभी व्यर्थ ना खोई समय को कर्तव्य मार्ग पर ध्यान धरे!
🙏🙏
🪷🪷🪷 ⚜🕉⚜ 🪷🪷🪷
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
इतिहास की 07 जनवरी 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश… *📝आज दिनांक 👉*
📜 07 जनवरी 2023
शनिवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- माघ
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- प्रतिपदा अगले दिन सुबह
07:10 तक
🗒पश्चात्- द्वितीया
🌠नक्षत्र- पुनर्वसु – 27:08 तक
🌠पश्चात्- पुष्य
💫करण- बालव – 17:54 तक
💫पश्चात्- कौलव
✨योग- एन्द्र – 08:52 तक
✨पश्चात्- वैधृति
🌅सूर्योदय- 07:15
🌄सूर्यास्त- 17:39
🌙चन्द्रोदय- 17:53
🌛चन्द्रराशि- मिथुन – 20:24 तक
🌛पश्चात्- कर्क
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 12:06 से 12:48
🤖राहुकाल- 09:51 से 11:09
🎑ऋतु- शिशिर
⏳दिशाशूल- पूर्व
✍विशेष👉
🔅आज शनिवार को 👉 माघ बदी प्रतिपदा अगले दिन 07:10 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , माघ कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , माघ मासीय व्रत – स्नान – यम – नियमादि शुरु , माघ में मासभर प्रयाग में त्रिवेणी या काशी के दशाश्वमेघ घाट पर स्नान करना चाहिए , तिलपात्र दान , राजिम भक्तिन माता जयन्ती (हर वर्ष 7 जनवरी को) , श्रीमती शशिकला काकोडकर जयन्ती व सामाजिक कार्यकर्त्री शांता सिन्हा जयन्ती।
🔅कल रविवार को 👉 माघ बदी द्वितीया पूर्णरात्रि।
🎯आज की वाणी👉
🌹
अनीर्षुर्गुप्तदारश्च
संविभागी प्रियंवदः ।
श्लक्ष्णो मधुरवाक् स्त्रीणां
न चासां वशगो भवेत्।।
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-१०
अर्थात्👉
मनुष्य को चाहिए कि वह ईर्ष्यारहित, स्त्रियों का रक्षक, सम्पत्ति का न्यायपूर्वक विभाग करने वाला, प्रियवादी, स्वच्छ तथा स्त्रियों के निकट मीठे वचन बोलने वाला हो, परंतु उनके वश में कभी न हो।
🌹
7 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1714 – टाइपराइटर इंग्लैंड के हेनरी मिल द्वारा बनाया गया।
1761 – पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफ़ग़ान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
1782 – पहला अमेरिकी वाणिज्यिक बैंक (बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका) खुला।
1789 – अमेरिकी जनता ने जाॅर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।
1793 – स्वीडन में ईबेल दंगा शुरू हुए।
1797 – इटली ने अपने मौजूदा राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया।
1859 – सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह ज़फर (द्वितीय) के ख़िलाफ़ सुनवाई शुरू।
1890 – विलियम बी. परविस को फाउंटेन पेन का आविष्कार का पेटेंट मिला।
1894 – विलियम केनेडी डिकसन को चलचित्र (मोशन पिक्चर) का पेटेंट मिला।
1927 – पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा न्यूयॉर्क से लंदन के बीच शुरू हुई।
1929 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पुहंचकर गरीब और रोगग्रस्त लोगों के बीच काम शुरु किया।
1953 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।
1959 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान की।
1972 – स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत।
1979 – वियतनाम की सेना द्वारा कम्बोडिया पर आक्रमण के बाद इस देश के तानाशाह पोलपोट भाग निकले। हंग सामरीन के नेतृत्व में नयी सरकार सत्ता में आयी।
1980 – आपातकाल के तीन साल बाद भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई।
1984 – ब्रुनेई, दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन ‘आशियान’ का छठा सदस्य बना।
1986 – अमेरिका के राष्ठ्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आथिर्क प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
1986 – मिस्र के सीना मरुस्थल की जेल में इस देश के सीमा सुरक्षा बल के जवान सुलैमान ख़ातिर की हत्या कर दी गयी।
1987 – कपिलदेव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
1987 – कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
1989 – जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित।
1990 – पिछले 800 सालों में पहली बार पीसा की झुकती हुई मीनार को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया।
1999 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।
2000 – जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
2003 – जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई।
2008 – भारत व मलेशिया वायुसेना के पायलटों और युद्धपोतों के कर्मियों के प्रशिक्षण समेत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।
2008 – जार्जिया में नेल मिखैसाकाश विली को पुन: देश का राष्ट्रपति चुना गया।
2009 – आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपेन पद से इस्तीफ़ा दिया।
2010 – जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हो गयी।
2014 – शेख हसीना ने बांग्लादेश में आम चुनाव जीता।
2015 – पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।
2015 – यमन की राजधानी सना में एक पुलिस कॉलेज के बाहर हुए कार बम धमाके में 38 लोगों की मौत और 63 से अधिक लोग घायल।
2019 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को, सीधी भर्ती और उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी ।
2019 – भारत ने ईरान के महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह का संचालन शुरू किया।
2019 – बंगलादेश में अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2020 – ईरान की संसद में अमरीकी सेना को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया।
2020 – अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन ने “स्टेट ऑफ़ क्लाइमेट रिपोर्ट” जारी की कि 2019 में जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में 1,659 लोगों की मौत हुई तथा वर्ष 1901 के बाद 2019 सबसे गर्म वर्ष है।
2020 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कावारत्ती में लक्षद्वीप के पहले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी।
2020 – रवींद्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।
2020 – प्यूर्टो रिको में 5.8 तीव्रता के भूकंप से ‘विंडो बीच’ गिरी, यह प्राकृतिक रूप से बनी थी ।
2020 – पाकिस्तान में वायुसेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसके दोनों पायलट मारे गए।
2021 – बांग्लादेश ने 1971 में उसके मुक्ति संग्राम के दौरान की गई नरसंहार की घटनाओं के लिए पाकिस्तान से आधिकारिक तौर से माफी मांगने को कहा।
2021 – इराक की एक अदालत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया वहीं अमेरिका हिंसा मामले में ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा (मार्क जुकरबर्ग)।
2021 – श्री न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को गौहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया तथा प्रधानमंत्री ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेवाड़ी-मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित किया।
2022 – पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता स्थित चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया।
2022 – विदेश मंत्रालय और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP-V2.0) के दूसरे चरण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
7 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1851 – जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन – प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।
1893 – जानकी देवी बजाज – गाँधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक थीं।
1917 – आर. के. बीजापुरे – भारतीय शास्त्रीय वादक कलाकार थे।
1922 – पियरे रामपाल, फ्रांसीसी बाँसुरी वादक।
1932 – उबैद सिद्दिकी – भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित।
1934 – सुरेश चंद्र गुप्ता – भारतीय वैज्ञानिक ।
1935 – शशिकला काकोडकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एम॰जी॰पी॰) की एक प्रमुख नेत्री व गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोडकर की पुत्री , गोवा की पहली महिला मुख्यमंत्री रही।
1948 – शोभा डे, भारतीय लेखिका।
1950 – शांता सिन्हा – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्त्री।
1950 – जॉनी लीवर – हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता।
1955 – ममता शंकर एक भारतीय अभिनेत्री।
1957 – रीना रॉय – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।
1961 – सुप्रिया पाठक, भारतीय अभिनेत्री।
1967 – हिंदी सिनेमा जगत के किरदारों में नए सिरे से जान डालने वाले इरफान खान का जन्म हुआ।
1979 – बिपाशा बसु – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
1981 – कृष्णन शशिकिरण – भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी हैं।
7 जनवरी को हुए निधन👉
1943 – वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का निधन हुआ।
1966 – बिमल राय – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।
1989 – सम्राट शोवा – जापान के 124वें सम्राट थे।
2016 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद – भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
2017 – मारियो सोरेस – पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति।
2018 – बलदेव वंशी – समकालीन कवि एवं लेखक थे।
2020 – पीएन हून – 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अहम रोल निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल थे।
2020 – संगीत-नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित धडी लोक गायक इदु शरीफ (80) का निधन हुआ।
2021 – शरत चंद्र बोस की सबसे छोटी बेटी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष (90) निधन हुआ।
7 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 राजिम भक्तिन माता जयन्ती (हर वर्ष 7 जनवरी को)।
🔅 श्रीमती शशिकला काकोडकर जयन्ती।
🔅 सामाजिक कार्यकर्त्री शांता सिन्हा जयन्ती।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜