वर्ष 2022-23 गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के आवेदन पत्र शाला दर्पण पोर्टल पर ऑन-लाईन भरवाये जाने की अन्तिम दिनांक 30.04.2023 के कम में।
गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन, राजस्थान
वर्ष 2022-23 गार्गी पुरस्कार योजना (प्रथम किस्त कक्षा 10 उत्तीर्ण वर्ष 2022 एवं द्वितीय किस्त कक्षा 10 उत्तीर्ण वर्ष 2021 ) व बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना (कक्षा-12 उत्तीर्ण वर्ष 2022 ) के ऑनलाईन आवेदन पत्र शाला दर्पण पोर्टल पर भरवाये जाने हेतु पूर्व में अन्तिम दिनांक 20.02.2023 थी योजना में आवेदन न करने वाली पात्र बालिकाओं को लाभान्वित करवाये जाने के मध्यनजर निर्देशानुसार शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम दिनांक अब 30.04.2023 निर्धारित की गई है।

पुरानी सूचना
गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2022-23 की पात्र बालिकाओं के ऑनलाईन आवदेन शाला दर्पण पोर्टल पर दिनांक 23. 11.2022 से भरवाये जा रहे है जिनकी अन्तिम तीथि दो बार बढ़ाकर वर्तमान में अन्तिम तीथि 20.02.2023 तक निर्धारित की गई है।
दिनांक 09.02.2023 तक दोनो पुरस्कारों की कुल 252429 बालिकाओं में से 133897 आवेदन पोर्टल पर हुए है। जो की कुल का 53 प्रतिशत है। पुरस्कार की पात्र सभी बालिकाओं को लाभान्वित करवायें जाने के मध्य नजर समस्त स्कूल संस्था प्रधान अविलम्ब कार्यवाही सुनिश्चित कीजिएगा।
इन्हें मिलेगा पुरस्कार
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं प्रवेशिका परीक्षा, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल एवं कक्षा 10वीं (व्यवसायिक शिक्षा) परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने तथा वर्तमान सत्र में कक्षा 11वीं में नियमित अध्ययनरत बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार की प्रथम किश्त तीन हजार दिए जाएंगे। इसी प्रकार वर्तमान सत्र में कक्षा 12वीं में नियमित पढ़ने वाली छात्राओं को द्वितीय किश्त के तीन हजार रुपए के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा तथा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल 2022 में 75 या इससे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार 5 हजार रुपए के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन लिए छात्राओं को जन आधार तथा मेम्बर आईडी अनिवार्य है। पुरस्कार राशि बालिका के बैंक खाते में स्थानान्तरित होगी।
गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2022-23 हेतु पूर्ण जानकारी निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध।
