
शिक्षा विभाग में सभी स्कूल विद्यार्थियो के लिए 11 वर्षीय, 14 वर्षीय , 17 वर्षीय व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा समूह के लिए जिला व राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा !
कार्यालय, निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर द्वारा खेल आयोजन आदेश जारी किए गए है। ये आयोजन 06 नवम्बर 2022 से होंगे।
66 वीं जिला एवं राज्य स्तरीय विद्यालयी 14 वर्ष आयु वर्ग (छात्र-छात्रा) खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2022-23 के आयोजन हेतु पंचांग आवश्यक निर्देशों सहित अनुपालनार्थ प्रसारित किया जा रहा है। समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों में पंचांग एवं निर्देशों कोशीघ्रातिशीघ्र प्रसारित करें।
सत्र 2022-23 में शिक्षा विभाग में 14 वर्ष आयु वर्ग (छात्र-छात्रा) के विद्यालयी खेलकूद की पूर्व में संचालित 17 स्पर्धाओं में 20 नये खेलों को शासन उप सचिव शिक्षा युप 6 विभाग जयपुर के पत्र क्रमांक – प. 10 (1) शिक्षा – 6 / 2022 / प्राशि खेल जयपुर दिनांक 30.05.2022 के द्वारा नये खेलों को विभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल करने हेतु विभाग द्वारा अतिरिक्त बजट की मांग नहीं करने की शर्त पर स्वीकृति प्रदान करने के उपरांत समसंख्यक आदेश दिनांक 04.07.2022 को 20 नये खेलों को (बिना बजट प्रावधान) शामिल किया गया है।
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रवृत्तियां कार्यक्रम विद्यालय / क्षेत्रीय / जिला स्तर तक का आयोजन विभागीय खेलकूद नियमावली एवं मार्गदर्शिका 2009-10 के अनुसार जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं से पूर्व आयोजित करवायें । सत्र 2022-23 की राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक 14 वर्ष आयु वर्ग (छात्र-छात्रा) विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजक विद्यालयों के नाम एवं स्थान परिशिष्ट-1 पर संलग्न है।
सत्र 2022-23 की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु निम्नांकित निर्देश आप डाउनलोड कर सकते है।