
देवनाराण बोर्ड चेयरमेन श्री जोगेन्द्र सिंह अवाना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने की थी मांग
जयपुर, 27 जनवरी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भगवान श्री देवनारायण की जयंती पर राज्य में राजकीय अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आमजन की आस्था और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्णय लिया गया है। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र सिंह अवाना, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत तथा खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर भगवान श्री देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भगवान श्री देवनारायण की जयंती पर शनिवार 28 जनवरी को राज्य में राजकीय अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस विषय में शनिवार को ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर सम्पूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है।
श्री गहलोत ने आमजन की आस्था और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र सिंह अवाना, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत तथा खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना सहित विभिन्न जन- प्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर भगवान श्री देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी।
भगवान श्री देवनारायण की एक गो- रक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता एवं पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है।

उल्लेखनीय है कि भगवान श्री देवनारायण की एक गौरक्षक असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता एवं पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है। राजस्थान एवं अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री देवनारायण की पूजा की जाती है।

राजकीय आदेश की प्रति

श्री देवनारायण जयंती कब है?
भगवान श्री देवनारायण भगवान विष्णु के अवतार एवम उनकी आराधना करने से जो शक्तियां प्राप्त हुई थी उसका उपयोग उन्होंने हमेशा लोगों के कल्याण एवं उनकी हमेशा मदद करने के लिए किया। उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों के कल्याण में व्यतीत किया था। उनके अच्छे विचार, आदर्श शासन व्यवस्था, समता, अहिंसा, शांति के संदेश वाहक का संदेश की महता है आज जहा सम्पूर्ण विश्व आतंकवाद, अहिंसा और अव्यवस्था से पीड़ित है ऐसे में भगवान श्री देवनारायण जी का व्यक्तित्व, आचार विचार अधिक प्रासंगिक है लिहाजा सम्पूर्ण देश में श्री देवनारायण जयंती का माघ माह के शुक्लपक्ष को सूर्य सप्तमी का अवकाश घोषित किया जाए। इसी दिन भगवान सूर्य देव का जन्मदिन और सूर्य जयंती महोत्सव मनाया जाता है।
प्रत्येक वर्ष की भांति अगला भगवान श्री देवनारायण जी का जन्म दिन (अवतार) का महोत्सव 28 जनवरी 2023 को दोपहर 3 बजे भगवान श्री देवनारायण एवम भैरव बाबा मंदिर, गुर्जर की ढाणी, प्लाट नंबर 354 के पास, सेक्टर 4 विद्यधर नगर, जयपुर में बड़े उमंग एवम उल्लास के साथ मनाया जाएगा ।