
सुप्रभात मित्रों! आप सभी को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 🌹🙏🌹
मनाएं आज खुशियां हम,पर्व गणतंत्र है यारो।
नहीं अब दासता कोई, नहीं परतंत्र है यारो।।
खुशी के बीच भूले से, नमन उनको भी कर लेना।
कि जिनके दम से ही हम, आज स्वतंत्र है यारो।।
===+===+====+====+====+====
गीत
विजयी रहे तिरंगा अपना,
ये जन गण मन का नारा है।
दुनिया भर में सबसे अच्छा,
सच्चा गणतंत्र हमारा है।।
संविधान बनाया भारत का,
लागू कर नया विधान हुआ।
फिर ऊँच-नीच अरु छुआछूत,
के इक युग का अवसान हुआ।
जब ध्यान किया अंतिम जन का,
तो उसका भाग्य सँवारा है।
दुनिया भर में सबसे अच्छा,
सच्चा गणतंत्र हमारा है।। 1।।
खुद का खुद पर ये शासन है,
ये जीवन में अनुशासन है।
आसन की आन रहे अक्षुण्ण,
करता रक्षण प्रशासन है।।
भय भूख गरीबी का भक्षण,
करके ये देश उबारा है।
दुनिया भर में सबसे अच्छा,
सच्चा गणतंत्र हमारा है।। 2।।
है सावधान सब सेनाएँ,
उनके द्वारा हम रक्षित हैं।
जल थल नभ से अरु भीतर से,
हम चारों ओर सुरक्षित हैं।।
हिम्मत नहीं होती दुश्मन की,
करता वो देख किनारा है।
दुनिया भर में सबसे अच्छा,
सच्चा गणतंत्र हमारा है।। 3।।
आओ इस पावन अवसर पर,
हम महामहिम का मान करें।
भारत की जो है राष्ट्रपति,
उनका हम सब सम्मान करें।
देता है सलामी राष्ट्र उन्हें,
घनश्याम करे जयकारा है।
दुनिया भर में सबसे अच्छा,
सच्चा गणतंत्र हमारा है।। 4।।
घनश्यामसिंह किनियां कृत
चारणवास हुडील