राजस्थान शिक्षा विभाग समाचार 2023

Employment Newsमहात्मा गांघी अंग्रेजी स्कूलसमाचारों की दुनिया

महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा कैडर के 10,000 पद को संविदा से भरे जाएंगे।

20221121 145624 | Shalasaral

राजस्थान में संविदा के आधार पर भर्तियों की शुरूआत हो चुकी है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए 10 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। लेकिन आरक्षण सहित अन्य विवादों की वजह से अब विभाग जिलों से रिक्त पदों को लेकर जानकारी मांगी है। वहीं टीएसपी और मीन टीएसपी क्षेत्र को लेकर भी अलग-अलग जानकारी मांगी गई है। जिसमें 7140 लेवल प्रथम के पद हैं.

1430 पद गणित लेवल टू तथा 1430 पद अंग्रेजी लेवल टू के पदों पर भर्ती होगी। यह भर्ती अस्थाई रूप से एक साल के लिए होगी। राज्य सरकार संतोष जनक सेवा के आधार पर एक साल बढ़ा सकेगी. ये क्रम चलता रहेगा 16900 रुपए मानदेय पर यह भर्तियां होगी। जिसमें किसी प्रकार का डीए नहीं होगा. वेतन वृद्धि नहीं होगी। किसी भी लेवल में पदोन्नति नहीं होगी। ना ही किसी प्रकार का मकान किराया भत्ता मिलेगा। 9 साल की सेवा पर मानदेय के 5 प्रतिशत के आधार पर 2 वेतन वृद्धियां दी जाएंगी। शिक्षक किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति का दावा भी नहीं कर पाएगा।

कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर द्वारा महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा कैडर के 10,000 पद को संविदा से भरने सम्बंधित कार्यवाही आरम्भ की है।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय के बजट घोषणा के बिन्दु संख्या 27 (वर्ष 2022-23 ) के अनुसरण में Rajasthan Contractrial Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के तहत अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 10,000 पदों पर संविदा आधारित शिक्षक भर्ती किये जाने हेतु शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

सहायक अध्यापक लेवल 1 व लेवल 2 के पद भरे जाएंगे

शासन स्तर से उक्तानुसार प्राप्त स्वीकृति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा शीघ्र ही “सहायक अध्यापक लेवल-प्रथम” तथा “सहायक अध्यापक, लेवल द्वितीय (गणित / अंग्रेजी)” के पदों पर संविदा आधारित भर्ती की जानी है।

राजस्थान के प्रत्येक जिले में संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अध्यापक लेवल प्रथम तथा अध्यापक लेवल द्वितीय (अंग्रेजी / विज्ञान-गणित) के स्वीकृत पद स्वीकृत पदों के विरूद्ध साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से वर्तमान में कार्यरत एवं रिक्त पदों की क्षेत्रवार (NON TSP / TSP) पृथक-पृथक संख्यात्मक सूचना तैयार की जाएगी।

अन्य सम्बंधित पोस्ट पढ़ने हेतु –

Rajasthan Contractrial Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के तहत होगी भर्ती

Related posts
Daily Knowledgeई-पुस्तकालयसमाचारों की दुनिया

5G | क्या आप अपने मोबाइल से 5G इंटरनेट कनेक्टिविटी का उपयोग कर रहे है?

Daily KnowledgeE COMMERCEप्रश्नोतरीसमाचारों की दुनिया

क्या आपने अपने पेन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा लिया हैं?

Social Mediaसमाचारों की दुनियास्वास्थ्य

राइट टू हेल्थ बिल | चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता द्वारा गतिरोध समाप्त होने की आशा

Employment NewsRaj Studentsपरीक्षासमाचारों की दुनिया

Set Exam Rajasthan 2023 के प्रश्नपत्रों का कलेक्शन व PDF