राजस्थान शिक्षा विभाग समाचार 2023

Daily MessageSocial Media

रविवारीय पत्रिका | दिनाँक 22 जनवरी 2023

images 2023 01 22T091238.699 | Shalasaral
img 20230122 wa00055955723761707240078 | Shalasaral

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत

हिरन के दौड़ने की क्षमता करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं बाघ के दौड़ने की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है। लेकिन फिर भी बाघ हर बार हिरण का शिकार कर लेता है।जानते हैं क्यों?

हिरण के मन में डर होता है कि वह बाघ से जीत नहीं पायेगा और इसी डर की वजह से वह बार -बार रुक कर पीछे मुड़कर देखता है। हिरण के मन का डर उसकी रफ़्तार को कम कर देता है, और बाघ उसका शिकार कर लेता है।

आप चाहें किसी भी फिल्ड में हों और आप चाहें कोई भी कार्य कर रहे हों, आपको अपने मन को जीतना बहुत जरूरी है क्यूंकि जो व्यक्ति मन से हार जाता है वो अपार क्षमता होने के बावजूद कभी सफल नहीं हो सकता।

जीतना है तो असफल होने के सारे रास्ते बंद कीजिये

आज का प्रेरक प्रसंग

जमी हुई नदी

सुमित और रोहित लद्दाख के एक छोटे से गाँव में रहते थे। एक बार दोनों ने फैसला किया कि वे गाँव छोड़कर शहर जायेंगे और वहीँ कुछ काम-धंधा खोजेंगे। अगली सुबह वे अपना-अपना सामान बांधकर निकल पड़े। चलते-चलते उनके रास्ते में एक नदी पड़ी, ठण्ड अधिक होने के कारण नदी का पानी जम चुका था। जमी हुई नदी पे चलना आसान नहीं था, पाँव फिसलने पर गहरी चोट लग सकती थी।

इसलिए दोनों इधर-उधर देखने लगे कि शायद नदी पार करने के लिए कहीं कोई पुल हो! पर बहुत खोजने पर भी उन्हें कोई पुल नज़र नहीं आया।

रोहित बोला, “हमारी तो किस्मत ही खराब है, चलो वापस चलते हैं, अब गर्मियों में शहर के लिए निकलेंगे!

“नहीं”, सुमित बोला, “नदी पार करने के बाद शहर थोड़ी दूर पर ही है और हम अभी शहर जायेंगे…”

और ऐसा कह कर वो धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा।

“अरे ये क्या का रहे हो….पागल हो गए हो…तुम गिर जाओगे…” रोहित चिल्लाते हुए बोल ही रहा था कि सुमित पैर फिसलने के कारण गिर पड़ा।

“कहा था ना मत जाओ..”, रोहित झल्लाते हुए बोला।

सुमित ने कोई जवाब नही दिया और उठ कर फिर आगे बढ़ने लगा…एक-दो-तीन-चार….और पांचवे कदम पे वो फिर से गिर पड़ा..

रोहित लगातार उसे मना करता रहा…मत जाओ…आगे मत बढ़ो…गिर जाओगे…चोट लग जायेगी… लेकिन सुमित आगे बढ़ता रहा।

वो शुरू में दो-तीन बार गिरा ज़रूर लेकिन जल्द ही उसने बर्फ पर सावधानी से चलना सीख लिया और देखते-देखते नदी पार कर गया।

दूसरी तरफ पहुँच कर सुमित बोला, ” देखा मैंने नदी पर कर ली…और अब तुम्हारी बारी है!”

“नहीं, मैं यहाँ पर सुरक्षित हूँ…”

“लेकिन तुमने तो शहर जाने का निश्चय किया था।”

“मैं ये नहीं कर सकता!”

नहीं कर सकते या करना नहीं चाहते!

सुमित ने मन ही मन सोचा और शहर की तरफ आगे बढ़ गया।और कुछ ही सालों में अथक मेहनत से एक बड़ा आदमी बन गया,और दूसरी तरफ रोहित हर कार्य को कठिन समझ कर छोड़ता गया,और गांव में सबसे गरीब हो गया।

शिक्षा

दोस्तों, हम सबकी ज़िन्दगी में कभी न कभी ऐसे मोड़ आ ही जाते हैं जब जमी हुई नदी के रूप में कोई बड़ी बाधा या challenge हमारे सामने आ जाता है। और ऐसे में हमें कोई निश्चय करना होता है। तब क्या हम खतरा उठाने का निश्चय लेते हैं और तमाम मुश्किलों, डर, और असफलता के भय के बावजूद नदी पार करते हैं? या हम सुरक्षित रहने के लिए वहीँ खड़े रह जाते हैं जहाँ हम सालों से खड़े थे?

जहाँ तक दुनिया के सफल लोगों का सवाल है वे रिस्क लेते हैं…अगर आप नहीं लेते तो हो सकता है आज आप बिलकुल सुरक्षित हों आपके शरीर पर एक भी घाव ना हों…लेकिन जब आप अपने भीतर झाकेंगे तो आपको अपने अन्दर ज़रूर कुछ ऐसे ज़ख्म दिख जायेंगे जो आपके द्वारा अपने सपनो को के लिए कोई प्रयास ना करने के कारण आज भी हरे होंगे।

images 2023 01 22t0912388253459736024979602. | Shalasaral

मित्रों, पंछी सबसे ज्यादा सुरक्षित एक पिंजड़े में होता है…लेकिन क्या वो इसलिए बना है?या फिर वो आकश की ऊँचाइयों को चूमने और आज़ाद घूमने के लिए दुनिया में आया है? फैसला आपका है…आप पिंजड़े का पंछी बनना चाहते हैं या खुले आकाश का..?

इतिहास की 22 जनवरी तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश


आज रविवार को माघ बदी प्रतिपदा 22:27 तक पश्चात द्वितीया शुरू,त्यौहार और व्रत चंद्र दर्शन,माघ गुप्त नवरात्रि,शिशिर ऋतू गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, वल्लभाचार्य जयन्ती,बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान (2015) की शुरुआत हरियाणा से / जयंतीलाल छोटेलाल शाह जयंती (भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश)


कल सोमवार को माघ बदी द्वितीया 18:43 तक पश्चात तृतीया शुरू,सोमवार व्रत,नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, देश प्रेम दिवस,पराक्रम दिवस कुष्ठ निवारण अभियान दिवस

आज की वाणी


*गोकुलस्य तृषार्तस्य*
*जलार्थे वसुधाधिप*
*उत्पादयति यो विघ्नं*
*तं विद्याद् ब्रह्मघातिनम् ॥*
★ महाभारतम् अनुशासनपर्व २४

अर्थात्
_पृथ्वीनाथ! जो प्यास से पीड़ित हुई गौओं के पानी पीने में विघ्न डालता है, उसे भी ब्रह्मघाती जाने।

आज 22 जनवरी का इतिहास

1517 – तुर्की ने काहिरा पर क़ब्ज़ा किया।
1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1666 – मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।
1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1808 – फ्रांसीसी सेना से भागकर ब्रागांसा पुर्तगाली शाही परिवार ब्राजील आया।
1811 – कास विद्रोह की शुरुआत सैन एंटोनियो, स्पेनिश टेक्सास में हुई
1824 – अशंती ने गोल्ड कोस्ट में ब्रिटिश सेना को कुचलने के लिए, ब्रिटिश गवर्नर सर चार्ल्स मैककैथी की हत्या कर दी थी।
1831 – प्रख्यात जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन स्नातक बने।
1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1850 – अल्टा कैलिफ़ोर्निया एक दैनिक पेपर पहली बार कैलीफ़ में प्रकाशित किया गया।
1880 – तुवांग राज्य स्कूल क्वींसलैंड ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया
1901 – ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
1918 – यूक्रेनी पीपुल्स रिपब्लिक बोल्शेविक ने रूस में स्वतंत्रता घोषणा की।
1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई
1965 – पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ.
1970 – बोइंग 747 को न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1972 – इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया।
1981 – रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
1994 – न्यूयॉर्क सिटी में MSG में 45 वें NHL में वेस्ट को 9-8 से हराया।
1996 – कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज।
1998 – वर्ल्ड लीग ऑफ अमेरिका फुटबॉल NFL ईस्ट बन गया।
2002 – फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा, अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
2003 – नासा के अंतरिक्षयान पायनीयर 10 पृथ्वी से सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
2006 – श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की। इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
2009- फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
2011 – H-II ट्रांसफर व्हीकल HTV-2 Resupply Craft को जापानियों ने लॉन्च किया है। यह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो पहुंचाने के मिशन में है।
2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
2018 – नेटफ्लिक्स दुनिया में 5100 विलियन की सबसे बड़ी डिजिटल मीडिया और मनोरंजन कंपनी बनी थी।
2020 – COVID-19 को नियंत्रित करने के प्रयास में चीन ने वहान शहर और उसके 11 मिलियन लोगों को बंद कर दिया था।
2021 – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के पहले बच्चों के अनुकूल पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया था।

22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1977 – तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता।
1976 – टी. एम. कृष्णा – कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
1972 – नम्रता शिरोडकर, भारतीय अभिनेत्री।
1966 – केसिनेनी श्रीनिवास – भारत की सत्रहवीं लोकसभा में सांसद हैं।
1949 – माणिक सरकार- राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री।
1934 – विजय आनन्द
1909 – यू. थांट – बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
1906 – जयंतीलाल छोटेलाल शाह – भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1892 – ठाकुर रोशन सिंह – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
1824 – अज़ीज़न बाई – पेशे से नर्तकी थीं जो देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण थीं।

22 जनवरी को हुए निधन

2021 – नरेंद्र चंचल – भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे।
2014 – ए. नागेश्वर राव – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
2010 – कोमोडोर बबरूभान यादव – भारतीय नौसेना में सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था।
1901 – महारानी विक्टोरिया – इंग्लैंड।
1666 – शाहजहाँ, भारत के मुग़ल सम्राट।

22 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान (2015)।
जयंतीलाल छोटेलाल शाह जयंती (भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश)।
माणिक सरकार जयंती (त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री)।
महारानी विक्टोरिया पुण्यतिथि।

Related posts
Social Mediaसमाचारों की दुनियास्कूली खेलकूद

स्विस ओपन 2023 | आज भारतीय पुरुष युगल की भिड़ंत मलेशियाई जोड़ी से साँय 7 बजे से

Raj StudentsSocial Mediaसमाचारों की दुनिया

केंद्रीय विद्यालय (KV SCHOOLS) | केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ

Social Mediaधर्म | Religion

Vikram Samvt 2080 | विक्रम संवत 2080 | हिंदू कैलेंडर PDF

Daily MessageSocial Media

राजस्थान मौसम अपडेट: 19 मार्च 2023 व आने वाले दो दिन के मौसम का हाल जानिए