Policy Updates

राज-काज सॉफ्टवेयर | IPR MODULE में अचल सम्पति विवरण भरने की प्रक्रिया

समस्त राजसेवकों द्वारा अपना अचल सम्पत्ति विवरण स्वयं के SSO ID से लॉग इन कर राज-काज सॉफ्टवेयर में IPR MODULE द्वारा ऑन-लाईन भरने के सम्बन्ध में।

राज्य सरकार द्वारा जारी परिपत्र अनुसार समस्त कार्मिक अपना अचल सम्पत्ति विवरण (IPR) दिनांक 15-04-2023 तक ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। शेष रहे कार्मिक अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए आज ही अविलम्ब ऑनलाइन IPR भरे जिससे अंतिम तिथि में सर्वर लोड से बचा जा सके |
अधिक जानकारी वेबसाइट https://rajkaj.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी परिपत्र दिनांक 31.12.2022 के द्वारा समस्त राजसेवकों को वर्ष 2022 (01 जनवरी 2023 की स्थिति में) का अचल सम्पति विवरण SSO ID से राज-काज सॉफ्टवेयर पर 31 जनवरी 2023 तक अनिवार्य रूप से भरा जाना था। इसी क्रम में अचल सम्पति विवरण भरने हेतु समयावधि आगामी 15 अप्रैल 2023 तक बढाई जाती है एवं जिन राजसेवकों द्वारा IPR भरते समय सहवन से गलत प्रविष्टियां अंकित कर दी गई थी, वे सभी राजसेवक इस अवधि में ऑन-लाईन IPR में संशोधन (Update) कर सकेंगे। राज-काज सॉफ्टवेयर पर IPR भरने हेतु दिशा निर्देश पत्र के पृष्ठ भाग पर दर्शाये हुये हैं।

अचल संपत्ति कौन कौन सी होती है?

घर, जमीन आदि सम्पत्तियाँ अचल सम्पत्ति (Immovable property) कहलाती हैं। इन्हें मुद्रा, सोना, एवं अन्य चल सम्पत्तियों की तरह एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित नहीं किया जा सकता। इसे ‘रीयल एस्टेट’ या ‘वास्तविक सम्पत्ति’ भी कहते हैं।

अचल संपत्ति कितने प्रकार की होती है?

अचल संपत्ति (Immovable Property) को आमतौर पर रियल एस्टेट – आवासीय घर, गोदाम, मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट या कारखाना माना जाना जाता है। जमीन से जुड़े पौधे या पेड़ भी अचल संपत्ति के अंतर्गत आते हैं। अचल संपत्ति (Immovable Property) के मामले में, इनपर कानूनी नियम तथा टैक्स भी लगता है।

अचल संपत्ति पर कौन सा चार्ज सृजित होता है?

एक बंधक एक कानूनी प्रक्रिया है जिसके तहत एक व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति से पैसा उधार लेता है और उधार ली गई धनराशि का पुनर्भुगतान सुरक्षित करता है और सहमत दर पर ब्याज का भुगतान भी, ऋणदाता के पक्ष में उसकी चल और/या पर एक अधिकार या शुल्क बनाकर करता है।

विशेष सूचना

कार्मिक विभाग के नवीन परिपत्र के अनुसार शेष रहे कार्मिक अपना अचल सम्पत्ति विवरण राजकाज मोबाइल एप के माध्यम से भी दिनांक 15-04-2023 तक सबमिट कर सकते हैं।