राजस्थान की पहली वंदे भारत रेल का शुभारंभ- रेलवे राजस्थान को विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते दे विशेष महत्व: मुख्यमंत्री
क्या है वंदे भारत ट्रेन की खासियत
वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है. यह ट्रेन महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. सभी वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित हैं और उनमें स्वचालित दरवाजे हैं. वंदे भारत ट्रेन के चेयर को 180 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है.
वन्दे भारत ट्रेन| भारत मे पहली वन्देमातरम ट्रेन कौनसी थी?
देश के पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चली थी। पीएम मोदी ने इस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को हरी झंडी दिखाई थी। दूसरी वंदे भारत नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चली थी। तीसरी वंदे भारत मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलती है। चौथी वंदे भारत नई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के अम्ब इंदौरा के बीच चलती है। पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को 11 नवंबर, 2022 को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह मैसूर और चेन्नई के बीच चलती है। छठी वंदे भारत को बीते 11 दिसंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीगढ़ के बिलासपुर के बीच चलती है।
Vande Bharat Express Train के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको भारतीय रेल IRCTC की अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको टिकट बुक करने के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- पहले आपको From में उस स्टेशन का चयन करना होगा जहां से आप यात्रा शुरू करेंगे।
- इसके बाद आपको To यानी जहां तक आपको यात्रा तय करनी है उस स्टेशन का चयन करना होगा।
- अब आपको All Classes का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको General का चुनाव करना होगा।
- अब आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- आपको इस पेज पर Journey Classes में मांगी गई जानकारी जैसे यात्री का नाम, मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी होगी।
- अब आपको टिकट की बुकिंग को कंफर्म करके टिकट के शुल्क का भुगतान करना होगा।
- टिकट कंफर्म होने पर यात्री को पीएनआर नंबर, ट्रेन का नंबर, यात्रा की तारीख के साथ कोच की जानकारी मैसेज के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
- इस प्रकार आप आसानी से वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
वन्दे भारत एक्सप्रेस | राजस्थान की प्रथम सेमी हाई स्पीड ट्रेन
राजस्थान को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानें किराया, रूट और समय
राजस्थान की धरती को आज पहली ”वंदे भारत” ट्रेन मिल रही है। दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से जयपुर-दिल्ली आना-जाना आसान होगा। ये ट्रेन, राजस्थान की टूरिज्म इंडस्ट्री को भी मदद करेगी। अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल से शुरू होगी। वंदे भारत ट्रेन में 16 चेयरकार कोच हैं। इसमें 1128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।
ट्रेन जयपुर, अलवर और गुरुग्राम में भी रुकेगी। गाड़ी संख्या 20977, अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) अजमेर से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर जयपुर 7:50 बजे आगमन और 7:55 बजे प्रस्थान कर, अलवर 9:35 बजे आगमन व 9:37 बजे प्रस्थान कर, गुरुग्राम 11:15 बजे आगमन व 11:17 बजे प्रस्थान कर 11:35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 20978, दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से शाम 18:40 बजे रवाना होकर गुरुग्राम 18:51 बजे आगमन एवं 18:53 बजे प्रस्थान कर, अलवर 20:17 बजे आगमन व 20:19 बजे प्रस्थान कर, जयपुर 22:05 बजे आगमन एवं 22:10 बजे प्रस्थान कर 23:55 बजे अजमेर पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक अजमेर से दिल्ली तक चेयरकार का किराया 1085 रुपए और एग्जीक्यूटिव का 2075 रुपए है।
जयपुर, 12 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से विशिष्ट पहचान के कारण राजस्थान में रेलवे के विकास की सर्वाधिक आवश्यकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में तेज गति से औद्योगिक विकास हुआ है। इस कारण यहां रेल सुविधाएं बढ़े तो प्रदेश अर्थव्यवस्था की दृष्टि से देश में अग्रणी बनेगा।
श्री गहलोत बुधवार को जयपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत रेल के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में रेलवे का अहम योगदान है। आजादी के बाद रेलवे में आए बदलाव हमारे महान नेताओं की सोच, रेलवे के निष्ठावान कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है। रेलवे ने यात्री और माल परिवहन के साथ देश में प्राकृतिक आपदा और युद्ध के समय भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।
वन्दे भारत ट्रेन राजस्थान के लिए सौगात
इस अवसर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तथा रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झण्डी दिखाकर रेल को रवाना किया। श्री गहलोत ने कहा कि वन्दे भारत ट्रेन राजस्थान के लिए एक बड़ी सौगात है। यह राजस्थान की प्रथम सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिससे जयपुर से दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम होगा। मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री से आग्रह किया कि बांसवाड़ा, टोंक, करौली आदि मुख्यालयों को भी रेलवे सुविधाओं से जोड़ा जाए।
डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम परियोजना को दी जाए उच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम के बीच रेल सेवा के लिए राजस्थान सरकार और रेलवे बोर्ड के बीच एमओयू हुआ था। बांसवाड़ा में रेल लाइन का शिलान्यास भी किया गया था। पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा एक मेजर रेल प्रोजेक्ट के लिए भूमि सहित 1250 करोड़ रुपये दिए गए थे। लेकिन जनहित का यह काम आगे नहीं बढ़ा। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
जैसलमेर-बाड़मेर को मुंद्रा एवं कांडला बंदरगाह से जोड़ा जाए
श्री गहलोत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व को देखते हुए जैसलमेर-बाड़मेर को मुंद्रा और कांडला बंदरगाह से जोड़ने के लिए नई रेल लाइन निर्माण की आवश्यकता है। यह नई रेल लाइन केंद्र सरकार के उपक्रम एचपीसीएल एवं राज्य सरकार के एमओयू के अनुरूप बाड़मेर में चल रहे रिफाइनरी के कार्य तथा पश्चिमी क्षेत्र के विकास की दृष्टि से काफी लाभकारी सिद्ध होगी।
मेमू कोच फैक्ट्री स्थापना पर लिए जाएं सकारात्मक निर्णय
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर से चित्तौड़गढ़ वाया अजमेर ब्रॉडगेज रेलवे मार्ग पर स्थित गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) में मेमू कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा 323 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क आवंटित की जा चुकी है। उन्होंने आग्रह किया कि रेल मंत्रालय द्वारा गुलाबपुरा में मेमू कोच फैक्ट्री स्थापित करने के लिए सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
समारोह में सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदू
- देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरियों पर रफ्तार भरते हुए 4 साल पूरे हो गए हैं।
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Vande Bharat Express Train को 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
- वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कई विशेष खासियत शामिल है। जैसे इन ट्रेनों में ऑन बोर्ड इंफोटेनमेंट, जीपीएस, एयर कंडीशनर कोच और घूमने वाली कुर्सी जिसको 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है, बायो वेक्यूम वॉशरूम, सीसीटीवी कैमरे, स्लाइडिंग दरवाजे आदि की सुविधा उपलब्ध है।