Policy Updates

शाला दर्पण कैलेंडर 2023 | दैनिक, साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक किये जाने वाले कार्य

शाला दर्पण शिक्षा विभाग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण वेबपोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से विभाग द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को सम्पन्न करते हुए अनेक प्रकार की रिपोर्ट्स को जनरेट किया जाता है। शाला दर्पण पर प्रत्येक विद्यालय को सतत कार्य करना होता है। हम आपकी सुविधा हेतु सोशल मीडिया से प्राप्त एक उपयोगी शाला दर्पण वार्षिक कैलेंडर को शेयर कर रहे है।

दैनिक कार्य

⇒ कार्मिक उपस्थिति दर्ज करना (Teacher Tab में )

⇒ विद्यार्थी उपस्थिति दर्ज करना (student Tab में)

⇒ मिड-डे मील खाद्यान स्टॉक प्रविष्टि करना (School Tab में)

⇒ MDM से लाभान्वित बच्चों का SMS (मैसेज) करना (Sms / mdm App द्वारा)

मासिक कार्य

1. कक्षावार कुल मासिक कार्य दिवस प्रविष्टि करना (School Tab में )

2. विद्यार्थी मासिक उपस्थिति प्रविष्टि करना (Student Tab में )

3. IFA सूचना अपडेट करना (विविध Tab में)

4. कर्मचारी उपस्थिति डाक , MDM डाक, दूध योजना डाक , IFA डाक, विद्यार्थी मासिक नामांकन डाक एवं अन्य (Offline तैयार करना)

5. विद्यार्थी उपस्थिति रजिस्टर अपडेट करना (offline)

6. माह की प्रथम तारीख को MDM का मासिक sms (मैसेज) करना ।

7. कार्मिक द्वारा लिये गये अवकाशों का अनुमोदन करना ( Teacher Tab में)

8. SMC / PTA /PTM बैठकों का वितरण अपडेट करना (Sohol Tab में)

छमाही कार्य

1. प्रथम परख, द्वितीय परख एवं वार्षिक परीक्षा के अंकों को Online करना (कक्षा 06 से 08)

2. डीवार्मिंग अपडेट (विविध टेब में)

3. SA-I. SA2 की ग्रैंडिंग online करना (कक्षा 1 से 5) 4. कक्षा 5 एवं 8 के बोर्ड आवेदन एवं सत्रांक Online करना

सत्र के प्रारंभिक कार्य:-

1. नये प्रवेश आवेदनों को Online करना।

2. विधार्थी विवरण प्रविष्टि-प्रपत्र 9 अपडेट करना।

3. तृतीय भाषा की प्रविष्टि-प्रपत्र 7 अपडेट करना।

4. रोल नंबर आवंटन करना

5. निःशुल्क मात्र पुस्तक /कार्यपुस्तिका वितरण करना ( योजना टेब में)

6. छात्रवृति के फार्म Online करना ।

7. कक्षा अध्यापक मेंपिंग करना (Student Tab में )

8. विषय अध्यापक मैकिंग करना (Result Tab में)

9. स्कूल प्रोफाईल अपडेट करना (School Tab में)

सत्र के अंत में कार्य

1. SA-III एवं वार्षिक परीक्षा के अंक Online करके अंकतालिका / परीक्षा परिणाम तैयार करना

2. कक्षा 8 के परीक्षा परिणाम के बाद T.C. तैयार करना।

3. कक्षा 01 से 07 तक अंकतालिका जनरेट कर वितरण करना।

4. कक्षावार एवं विषयवार परिणाम एवं अध्यापक बार परिणाम रिपोर्ट तैयार करना (Result Tab में)

अन्म पोर्टल एवं Offline किये जाने वाले कार्य-

CTS सर्वे, वाला सिद्धी Online, U-Dise online, इंस्पायर अवार्ड, प्रबंधन पोर्टल पर CWSN की एंट्री, राजश्री पोर्टल पर, पालनहार बच्चों को online, विद्यालय विकास योजना बनाना

आशीष कुमार सैनी (अध्यापक), GUPS जगमालपुरा , रैणी, अलवर

नोट

हम हमारे सुधि पाठको हेतु ऊपरोक्त कार्य सम्पादन हेतु महत्वपूर्ण जानकारी अतिशीघ्र उपलब्ध करवा रहे है।