Policy Updates

शाला सिद्धि स्व व बाह्य मूल्यांकन दिशा –निर्देश सत्र 2022-23

इस कार्यक्रम अन्तर्गत शाला सिद्धि वेबपोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसमे स्व मूल्यांकन व बाह्य मूल्यांकन कार्य संबंधित प्रविष्टि ऑनलाइन की जाती है। गत वर्ष की भाँति ब्लॉक स्तर पर चयनित राजकीय विद्यालयों का बाह्य मूल्यांकन किया जाना हैं। इस हेतु राज्य स्तर पर आवश्यक कार्ययोजना का निर्माण किया गया है।

शाला सिद्धि स्व व बाह्य मूल्यांकन

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के दिशा निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शाला सिद्धी वेबपोर्टल पर संस्था प्रधान द्वारा विद्यालय का स्व मूल्यांकन कर अपने विद्यालय को ग्रेड करना है एवं अपने विद्यालय की विकास योजना का निर्माण कर विद्यालयों के विभिन्न क्षेत्रों (भौतिक, शैक्षिक, सहशैक्षिक इत्यादि) में आवश्यक सुधार लाना है।

राजस्थान स्कूल परिषद द्वारा जारी वर्ष 2022-23 की शाला सिद्धि वेबपोर्टल के संबंध में जारी किये गये दिशा निर्देशों की प्रति संलग्न है-

शाला सिद्धि स्व व बाह्य मूल्यांकन दिशा –निर्देश सत्र 2022-23

विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा लाने की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है ताकि सभी बच्चों के लिए गुणात्मक शिक्षा की व्यवस्था संभव हो सके। स्कूल शिक्षा में गुणवत्ता हेतु किए जाने वाले प्रयासों के लिए आवश्यक है कि विद्यालय के कार्य निष्पादन और सुधार पर ध्यान केन्द्रित किया जाए। अतः विद्यालय सुधार हेतु व्यापक एवं समग्र विद्यालय मूल्यांकन व्यवस्था की आवश्यकता पर उत्तरोतर अधिक बल दिया जा रहा है।

सत्र 2016-17 से सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा), नई दिल्ली द्वारा विकसित राष्ट्रीय स्कूल मानक एवं मूल्यांकन कार्यक्रम “शाला सिद्धि” प्रारम्भ किया गया है। इस कार्यक्रम अन्तर्गत शाला सिद्धि वेबपोर्टल का निर्माण किया गया है. जिसमे स्व मूल्यांकन व बाह्य मूल्यांकन कार्य संबंधित प्रविष्टि ऑनलाइन की जाती है।

वार्षिक कार्ययोजना 2022 – 23 अनुसार शाला सिद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत विगत वर्षो की भाँति वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शाला सिद्धि वेबपोर्टल पर संस्था प्रधान द्वारा विद्यालय का स्व मूल्यांकन कर अपने विद्यालय को ग्रेड करना है एवं अपने विद्यालय की विकास योजना का निर्माण कर विद्यालयों के विभिन्न क्षेत्रों (भौतिक, शैक्षिक, सहशैक्षिक, इत्यादि) में आवश्यक सुधार लाना है।

गत वर्ष की भाँति ब्लॉक स्तर पर चयनित राजकीय विद्यालयों का बाह्य मूल्यांकन किया जाना है। इस हेतु राज्य स्तर पर आवश्यक कार्ययोजना का निर्माण किया गया है। उक्त कार्ययोजनानुसार परिषद मुख्यालय के नेतृत्व में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का क्षमता संवर्धन / समझ बनाने हेतु एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जाना है तथा गत सत्र में ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यालयों के प्रशिक्षित संस्था प्रधानों (मूल्याकन अधिकारी) के नेतृत्व में गठित दल द्वारा चयनित राजकीय विद्यालयों का बाह्य मूल्यांकन किया जाना हैं।

राजकीय विद्यालयों के स्व मूल्यांकन कार्य हेतु प्रक्रिया निम्नानुसार है-

नीपा, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार सत्र 2022-23 में यह कार्यक्रम राजकीय विद्यालयों में संचालित होना है। वर्तमान सत्र में शाला सिद्धि अन्तर्गत स्व मूल्यांकन ( 2021-22) के आधार पर किया जाना है इसके लिए निम्नलिखित निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाये-

  • स्व मूल्यांकन एवं डैशबोर्ड पर ऑनलाईन प्रविष्टि कार्य राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा), नई दिल्ली से प्राप्त टाइम लाइन अनुसार किया जायेगा।
  • शाला सिद्धि वेबपोर्टल को shaalasiddhi.nlepa.ac.in पर लॉगिन कर कार्यवाही की जानी है।
  • विद्यालय अपने लॉगिन से शाला सिद्धि वेबपोर्टल के डैशबोर्ड पर सूचनाएं अपलोड करेंगे।
  • शाला सिद्धि वेबपोर्टल के तीन भाग है-
  • प्रथम भाग विद्यालय प्रोफाईल है जिसमें विद्यालय के (समस्त छात्र / छात्राओं एवं अध्यापक) से संबंधित समस्त जानकारियों को दर्ज किया जाना है।
  • द्वितीय भाग में सात आयाम है, जिनके 46 मानक निर्धारित है इन मानकों के अनुसार विद्यालय का स्तर व कार्ययोजना की प्राथमिकता स्कूल के द्वारा ऑनलाईन दर्ज करनी है।
  • तृतीय भाग में संस्था प्रधान को अपने विद्यालय का “Mission Statement” लिखना है एवं विद्यालय विकास की योजना बनाकर विद्यालय की परिस्थितियों के अनुसार समय निर्धारितकर उसे शाला सिद्धि वेबपोर्टल पर अपलोड करना है।

विद्यालयों द्वारा सम्पूर्ण डेटा फीडिंग के पश्चात “Final Submit” से पहले इसकी एक हार्ड कॉपी अवश्य प्रिन्ट कर ली जाये तथा इन्द्राज की गई सूचना अच्छी तरह से जाँच ली जाये। इसकेपश्चात आवश्यक संशोधन (यदि कोई हो) कर इसे Final Submit करें। Final Submit के पश्चात विद्यालयों द्वारा फीड की गई सूचनाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

यह ध्यान रहे कि प्रत्येक आयाम में संस्था प्रधान द्वारा विद्यालय का वास्तविक स्तर ही भरा जाये, इससे स्व मूल्यांकन करने व आगे की कार्ययोजना बनाने में सहायता मिलेगी।

  • विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर फीड की गई सूचनाओं से संबंधित सभी दस्तावेज / सामग्री एक फाईल में संचारित करके रखे।
  • शाला सिद्धि अंतर्गत सत्र 2022-23 में स्वमूल्यांकन कार्य पूर्व की भांति केवल शिक्षा विभाग, पंचायती राज एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों द्वारा किया जाना है।
  • यदि वर्तमान सत्र में कोई विद्यालय क्रमोन्नत हो गया है एवं शाला सिद्धि वेब पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है तो शाला सिद्धि पोर्टल पर केवल प्रदर्शित कक्षाओं की सूचना भरी जाये।
  • शाला सिद्धि वेब पोर्टल पर प्रविष्टि के समय विद्यालयों से पासवर्ड पिन ओटीपी एवं डेटा अनफीज के समाधान की प्राप्त request को जिले एवं ब्लॉक पर कार्यरत एमआईएस इंचार्ज प्रति दिवस request प्राप्त होते ही Approve करें (जिला एवं ब्लॉक पर समस्त तकनीकी सहयोग क्रमशः जिला एमआईएस इंचार्ज एवं ब्लॉक एमआईएस इंचार्ज द्वारा सम्पादित किये जायेंगे।

राजकीय विद्यालयों के बाह्य मूल्यांकन कार्य हेतु प्रक्रिया निम्नानुसार है-

वार्षिक कार्ययोजना 2022-23 में शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 16490 प्रारम्भिक शिक्षा, 4972माध्यमिक शिक्षा के राजकीय विद्यालयों का बाह्य मूल्यांकन किया जाना अनुमोदित किया है। यहकार्यक्रम राजकीय विद्यालयों में संचालित होना है। शाला सिद्धि अन्तर्गत बाह्य मूल्यांकन (2022 – 23 ) हेतु निम्नलिखित निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जायें-

  • दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक विद्यालय स्तर से चयनित राजकीय विद्यालयों (शिक्षा विभाग, पंचायतीराज एवं केजीबीवी) का बाहुह्य मूल्यांकन एवं डैशबोर्ड पर आनलाईन प्रविष्टि पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।
  • राज्य के चयनित राजकीय विद्यालयों का बाह्य मूल्याकन किया जायेगा।
  • जिन विद्यालयों का बाह्य मूल्यांकन किया जाना है उसकी सूची परिषद मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी।
  • गत सत्र में जिन विद्यालयों में बाह्य मूल्यांकन किया जा चुका है, वहीं पुनः बाह्य मूल्यांकन नही किया जाए।

बाह्य मूल्यांकन गत सत्र में संदर्भ व्यक्ति के रूप में प्रशिक्षित अधिकारियों / कार्मिकों द्वारा किया जायेगा।

  • विद्यालयों के शाला सिद्धि बाह्य मूल्यांकन किये जाने के लिये प्रति विद्यालय बाह्य मूल्यांकन अधिकारियों के 3 सदस्यीय जांच दल का गठन किया जायेगा। प्रत्येक दल में प्रधानाचार्य स्तर के अधिकारी दल के प्रमुख होंगे एवं उसके सहयोग के लिये 2 अन्य सहयोगी अधिकारी प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक स्तर के संस्था प्रधान होंगे।
  • प्रत्येक विद्यालय के शाला सिद्धि बाह्य मूल्यांकन हेतु जाँच दल के दल प्रमुख को 200 रू. प्रति सहयोगी अधिकारी को 150 रू. की दर से मानदेय देय होगा।

एवं

  • जाँच दल में सम्मिलित अधिकारियों को उनके विद्यालय के अतिरिक्त अन्य चयनित विद्यालयों के शाला सिद्धि बाह्य मूल्यांकन का कार्य आवंटित किया जायेगा।
  • जाँच दल में सम्मिलित अधिकारियों को उनके विद्यालय के शाला सिद्धि बाह्य मूल्यांकन का कार्य आवंटित नही किया जायेगा।
  • प्रत्येक जाँच दल को अधिकतम 03 चयनित विद्यालयों के शाला सिद्धि बाह्य मूल्यांकन का कार्य आवंटित किया जायेगा।
  • बाह्य मूल्यांकन की सूचना नीपा, नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराये गये निर्धारित प्रारूप अनुसार पूर्ण की जाकर शाला सिद्धि वैयपोर्टल (https://www.shaalasiddhi.nipa.ac.in) पर अपलोड की जानी

● वर्तमान सत्र में वाह्य मूल्यांकन पूर्ण रूप से रय मूल्यांकन (2020-21 ) के दौरान संधारित किये गये दस्तावेजो एवं साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। • वाह्य मूल्यांकन कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व विद्यालय द्वारा शाला सिद्धि वेब पोर्टल के डैशबोर्ड पर अपलोड की गई एवं मूल्यांकन की सूचनाओं का अध्ययन कर लिया जाये तथा साथ में हार्ड कॉपी भी ली जाये।

  • वाह्य मूल्यांकन हेतु अवलोकित किये जाने वाले विद्यालयों से परस्पर समन्वयन स्थापित कर तिथियों का निर्धारण पूर्व में ही कर लिया जाए।
  • बाह्य मूल्यांकन की प्रक्रिया उदेदश्य एवं तिथि को अवलोकित किये जाने वाले विद्यालयों के संस्था प्रधानों से पूर्व में साझा कर दिया जाए।
  • बाह्य मूल्यांकन के दौरान निम्न कार्य सम्पादित किए जाए विद्यालय स्टॉफ के साथ परिचयात्मक बैठक, स्व मूल्यांकन डैशबोर्ड पर चर्चा, सातो आयामों के अनुसार साक्ष्यों को साझा करना, साक्ष्यानुरूप 46 मानको के अनुसार गरी गई सूचनाओं का आंकलन करना विद्यालय परिसर का भ्रमण करना, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावको से वार्ता कर फीडबैक व अन्य साक्ष्य एकत्रित करना, विद्यालय के “School Improvement Plan” की जांच करना विद्यालय के अच्छे कार्यों एवं आवश्यक सुधार से अवगत कराना बाह्य मूल्यांकन रिपोर्ट को शाला सिद्धि पोर्टल पर अपलोड करना।

शाला सिद्धि अधिकृत वेबसाइट

https://shaalasiddhi.niepa.ac.in/shaalasiddhi/Account/ShaalaSiddhiLogin