Policy Updates

शिक्षा विभाग | प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य पद हेतु काउंसलिंग प्रोग्राम जारी

राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य पद हेतु काउंसलिंग प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करके काउंसलिंग प्रोग्राम की जानकारी प्रदान की है। सबसे पहले शिक्षा मंत्री महोदय द्वारा किये गए ट्वीट को देखते है।

शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास जी कल्ला द्वारा ट्वीट

प्राचार्य एवं उप प्राचार्य की 2022-23 की ऐतिहासिक डीपीसी उपरांत SDPMS पोर्टल से ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु कार्यक्रम आज जारी कर दिया गया है। विभाग द्वारा प्राचार्य की काउंसलिंग को  01 मई से तथा उप प्राचार्य की काउंसलिंग को 12 मई से लाइव कर दिया जाएगा।

SDPMS पोर्टल से अभिप्राय

यह वेब सिस्टम विशेष रूप से स्कूल शिक्षा विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि उन्हें एक मंच प्रदान किया जा सके जहां स्टाफिंग से संबंधित सभी गतिविधियों को परेशानी मुक्त वातावरण में पूरा किया जा सके।

SDPMS पोर्टल का लिंक

https://rajshaladarpan.nic.in/SD4/SDPMS/Public/HomePage.aspx

विभागीय आदेश की प्रति | काउंसलिंग कार्यक्रम व निर्देश

विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा प्राचार्य की वर्ष 2022-23 डीपीसी उपरांत चयन संबंधी विभागीय आदेश दिनांक 31-03-2023 द्वारा जारी किया गया है, जिसकी सूची विभागीय वेबसाईट पर तत्समय अपलोड की जा चुकी हैं। उक्त पदोन्नत होने वाले कार्मिकों के संबंध में पदस्थापन आदेश जारी किये जाने से पूर्व शाला दर्पण SDPMS (SHALA DARPAN POSTING MANAGEMENT SYSTEM) पर ऑनलाईन काउसलिंग प्रक्रिया के लिए निम्नानुसार कार्यक्रम एतदद्वारा जारी किया जाता है :-

प्रिंसिपल तथा वाइस प्रिंसिपल पदोन्नति काउंसलिंग शेड्यूल कार्यक्रम✍️👇