राजस्थान शिक्षा विभाग समाचार 2023

Education Department LatestPDF पीडीएफ कॉर्नरRaj Students

शिक्षा विभाग राजस्थान | दिशा-निर्देश बाल समारोह 2022-23

gzarva | Shalasaral


दिशा-निर्देश बाल समारोह 2022-23

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर को पूरे देश मे बाल दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। विद्यालयों में भी इस दिन विद्यार्थियों हेतु विशेष गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में विभाग द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए है। इस आदेश की प्रति सलग्न की जा रही है। दिनांक : 13/7/2021 को (सत्र 2022-23) के बाल समारोह से सम्बंधित पूर्ण जानकारी प्राप्त कर गतिविधियों का नियमानुसार आयोजन प्रत्येक स्कूल में किया जाना है।

img 20221114 wa00173580526761088629359 | Shalasaral
बाल दिवस की शुभकामनाएं। www.shalasaral.com

प्रस्तावना :-

यदि हम चाहते है कि समुदाय विद्यालयों में अपना सकारात्मक योगदान दे तो इसके लिए सर्व प्रथम यह आवश्यक है कि वे विद्यालय की तरफ आकर्षित हो और इसका सर्वोतम तरीका यह है कि अभिभावकों को उनके बच्चों द्वारा विद्यालय की जाने वाली कुछ गतिविधियों को देखने व कुछ गतिविधियों में भाग लेने हेतु विद्यालय में आमंत्रित किया जाये। चाहे वह कोई भी अभिभावक हो, अपने बच्चों को किसी गतिविधि में भाग लेते हुए देखना तथा बच्चों के साथ गतिविधि में भाग लेना अत्यन्त सुखद अनुभव महसूस करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य के प्रत्येक राजकीय प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2022-23 में “बाल समारोह” गतिविधि आयोजित किये जाने हेतु 53095 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों हेतु राशि ₹ 106. 19/- लाख व 15360 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों हेतु राशि ₹ 30.72/- लाख का प्रावधान है।

इस समारोह में विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे सांस्कृतिक, खेलकूद एवं साहित्यिक गतिविधि में भाग लेंगे तथा अभिभावक एवं जनप्रतिनिधि विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए देखने और प्रोत्साहित करने के लिए आमंत्रित किये जायेंगे। चूंकि इस गतिविधि को देखने व भाग लेने एवं छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु सभी अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक समारोह में एकत्रित होंगे। अतः एसएमसी की साधारण सभा / एसडीएमसी की बैठक आयोजित करने का भी यह उपयुक्त अवसर है। अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों का इस प्रकार विद्यालय में आना न केवल उनमें जागरूकता उत्पन्न करेगा बल्कि उनमें विद्यालय के प्रति अपनेपन की भावना भी उत्पन्न करेगा। जिलेवार भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य परिशिष्ट- 1 पर संलग्न है।

आयोजन की क्रियाविधिः-

• बाल समारोह प्रत्येक राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 14 नवम्बर को आयोजित किये जायेंगे।

इसमे विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे तथा माता- 1 लिये जाने वाली प्रतियोगिताओं को देखने के लिए व बच्चों के साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित किये जायेगें।

• यह प्रतियोगिताये साहित्यिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों से सम्बन्धित होंगी। साहित्यिक प्रतियोगिताओं में वाद विवाद, आशु भाषण, निबन्ध, प्रश्नोत्तरी, अंग्रेजी और हिन्दी शब्दों की अंताक्षरी आदि, खेलकूद प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी, चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़, रूमाल झपटा आदि एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य, ड्रामा आदि लिये जा सकते हैं।

• इनके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर प्रचलित अन्य खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं को भी सम्मिलित किया जा सकता है। साहित्यिक प्रतियोगिताओं के लिए जैण्डर संवेदनशीलता, समावेशन, अनिवार्य बाल शिक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल अधिकार आदि क्षेत्रों से सम्बन्धित विषय लिये जा सकते हैं। • प्रतियोगिता आयोजन हेतु विद्यालयों के विद्यार्थियों को तीन समूहों में बांटा जाये। जिसमें कक्षावार विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

20221114 1023222850130628929919712 | Shalasaral
20221114 1023251293369899284153120 | Shalasaral
20221114 102327769697070189994967 | Shalasaral
20221114 1023296941866475498319957 | Shalasaral
6ue4hu4761106958197200736 | Shalasaral
ax3aj15920456101563913871 | Shalasaral
Related posts
Employment NewsRaj Studentsपरीक्षासमाचारों की दुनिया

Set Exam Rajasthan 2023 के प्रश्नपत्रों का कलेक्शन व PDF

Employment NewsRaj StudentsSchemesसमाचारों की दुनियासरकारी योजना

अग्निवीर | अग्निवीरों की प्रथम पासिंग आउट परेड 28 मार्च 2023 को आयोजित होगी

Daily KnowledgeEducational NewsRaj Studentsसमाचारों की दुनिया

सीमा सड़क संगठन | पर्वतीय रास्तों पर सीमा सड़क संगठन ने दिखाई ताकत

Employment NewsPDF पीडीएफ कॉर्नरRaj StudentsSchemesई-पुस्तकालयसमाचारों की दुनिया

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी