Policy Updates

शुभ समाचार पत्रिका | दिनाँक 20 अप्रैल 2023

आज का विचार

आज का शुभ विचार अगर आप सभी इस पर अमल करेंगे तो जीवन में आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी
सीखने या करने की कोई उम्र नहीं होती। सिर्फ हमारा भय ही हमें आगे बढ़ने नहीं देता। अक्सर हम सोचते रहते हैं कि लोग हमें क्या कहेंगे? अब कोई सीखने की हमारी उम्र है क्या ? अब क्या करेंगे सीखकर? अब हमसे यह नहीं होगा? अगर लग गई या नुकसान हो गया तो ? इन भय के कारण हम कोई नया काम नहीं कर पाते। सबसे कठिन है काम की शुरुआत करना। कर लेंगे या करेंगे । ज्यादातर लोग इन शब्दों का प्रयोग कर जो हम कर सकते थे, उसे नहीं कर पाते। और सिर्फ सोचते रह जाते हैं। समय निकल जाता है। इसलिए जो करना है उसे अभी करें टाले नहीं।।

🙏🌹प्रातःकालीन दर्शन🌹🙏


श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आज का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन
🔱वैशाख कृष्ण पक्ष अमावस्या, स.2080 (गुरुवार) 20 अप्रैल 2023 🔱
🌹ॐ नमः शिवाय🌹🙏💐

_🙏🏻🌸 सिद्धिविनायक देव गणेश जी प्रभा देवी मुम्बई
श्री सिद्धिविनायक जी का आज का मंगला श्रृंगार दर्शन
🔱वैशाख कृष्ण पक्ष अमावस्या, स.2080 (गुरुवार) 20 अप्रैल 2023 🔱
🌸गणपती बाप्पा मोरया 🌺मंगलमूर्ती मोरया 🙏

🌺🙏जय माँ विंध्यवासिनी धाम, मिर्जापुर 🌺
आज प्रातःकाल मां के भव्य श्रृंगार दर्शन
🔱वैशाख कृष्ण पक्ष अमावस्या, स.2080 (गुरुवार) 20 अप्रैल 2023 🔱
जय जय मैय्या विंध्यवासिनी की🙏🌷💐


।।ॐ आज का पंचांग ॐ।।

तिथि — अमावस्या
वार ——- गुरुवार
मास —— वैशाख
पक्ष —— कृष्ण
सूर्योदय—– ०६-१२
सूर्यास्त —– १९-०३
चन्द्रोदय —- कोई नहीं है।
चन्द्रास्त —- १९-२३
सूर्य राशि —- मेष
चन्द्र राशि—- मेष
अभिजीत मुहूर्त – १२-१२ से १३-०३तक।
राहुकाल १४-१४ से १५-५०तक।
कलियुगाब्द……५१२५
विक्रम संवत्…. २०८०
ऋतु….. बसन्त
नक्षत्र.. अश्विनी
योग… विष्कम्भ
करण… नाग
आंग्ल मतानुसार
२० अप्रैल २०२३
आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

आज का श्लोक


।।ॐ।।सुभाषित।।ॐ।।
महानप्येकजो वृक्षो बलवान् सुप्रतिष्ठितः।
प्रसह्य एव वातेन शक्यो घर्षयितुं क्षणात्॥
वृक्ष बलवान, सुस्थिर, और बडा हो फिर भी, यदि अकेला हो तो पवन से एक ही क्षण में उखाडा जा सकता है।
🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀

2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, इन राशिवालों की खुल जाएगी किस्मत

आज गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में रहेगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण प्रात: 07:04 बजे से शुरू हो गया है ये दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की दृष्टि पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है। आगामी ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जिसका अर्थ है कि यद्यपि चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है, वे पूरी तरह से सीधी रेखा में संरेखित नहीं होते हैं और चंद्रमा केवल सूर्य के दृश्य को आंशिक रूप से अवरुद्ध करता है। जबकि ग्रहण खगोलीय दुनिया में एक अभिन्न भूमिका निभाता है, यह ज्योतिष पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। इस बार का सूर्य ग्रहण खग्रास है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों पर इसका हानिकारक प्रभाव पड़ेगा तो कुछ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव तीन राशियों के लिए सफलतादायक होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां। वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ प्रभाव लेकर आएगा। वृष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही वेतन वृद्धि होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी पदोन्नति होने की संभावना है। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण सकारात्मकता लेकर आएगा। मिथुन राशि के जातकों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जिन जातकों का अपना व्यापार है

महंगाई राहत कैम्प राजस्थान में 24 अप्रेल 2023 से

🍃🌾🌾 *20 APRIL 2023*

🦋 आज की प्रेरणा 🦋

कुछ लोग जहां जाते हैं वहां खुशी लाते हैं और कुछ लोग जब जाते हैं तब खुशी आती है।

आज से हम जहां जाएं वहां खुशी लायें।

💧 TODAY’S INSPIRATION 💧

Some cause happiness wherever they go; others whenever they leave.

TODAY ONWARDS LET’S always spread happiness wherever you go.

🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃

♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️ *!! मन में अहंकार !!*

एक राजा अपनी वीरता और सुशासन के लिए प्रसिद्ध था। एक बार वो अपने गुरु के साथ भ्रमण कर रहा था, राज्य की समृद्धि और खुशहाली देखकर उसके भीतर घमंड के भाव आने लगे, और वो मन ही मन सोचने लगे, “सचमुच, मैं एक महान राजा हूँ, मैं कितने अच्छे से अपने प्रजा देखभाल करता हूँ !”

गुरु सर्वज्ञानी थे, वे तुरंत ही अपने शिष्य के भावों को समझ गए और तत्काल उसे सुधारने का निर्णय लिया।

रास्ते में ही एक बड़ा सा पत्थर पड़ा था, गुरु जी ने सैनिकों को उसे तोड़ने का निर्देश दिया।

जैसे ही सैनिकों ने पत्थर के दो टुकड़े किये एक अविश्वश्नीय दृश्य दिखा, पत्थर के बीचो-बीच कुछ पानी जमा था और उसमे एक छोटा सा मेंढक रह रहा था। पत्थर टूटते ही वो अपनी कैद से निकल कर भागा। सब अचरज में थे की आखिर वो इस तरह कैसे कैद हो गया और इस स्थिति में भी वो अब तक जीवित कैसे था ?

अब गुरु जी राजा की तरफ पलटे और पुछा, “अगर आप ऐसा सोचते हैं कि आप इस राज्य में हर किसी का ध्यान रख रहे हैं, सबको पाल-पोष रहे हैं, तो बताइये पत्थरों के बीच फंसे उस मेंढक का ध्यान कौन रख रहा था.. बताइये कौन है इस मेंढक का रखवाला ?”

राजा को अपनी गलती का एहसास हो चुका था, उसने अपने अभिमान पर पछतावा होने लगा, गुरु की कृपा से वे जान चुका था कि वो ईश्वर ही है जिसने हर एक जीव को बनाया है और वही है जो सबका ध्यान रखता है।

शिक्षा:-
मित्रों, कई बार अच्छा काम करने पर मिलने वाले यश और प्रसिद्धि से लोगों के मन में अहंकार घर कर जाता है और अंततः यही उनके अपयश और दुर्गति का कारण बनता है। अतः हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम चाहे इस जीवन में किसी भी मुकाम पर पहुँच जाएं कभी घमंड न करें और सदा अपने अर्थपूर्ण जीवन के लिए उस सर्वशक्तिमान ईश्वर के कृतज्ञ रहें।

कुछ रोचक धार्मिक तथ्य