
राज्य सरकार ने कहा है कि प्रदेश के प्रतिबंधित जिलों और थर्ड ग्रेड टीचर के तबादलों से रोक हटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत के सवाल पर प्रशासनिक सुधार विभाग र की ओर से यह जानकारी गुरुवार को विधानसभा में दी गई है। सरकार ने बताया है कि थर्ड ग्रेड टीसर्च के व ट्रांसफर अंतिम बार 2018 में किए गए थे। तब 19,340 थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले हुए थे। सरकार ने यह भी बताया है कि प्रदेश में समस्त कार्मिकों के लिए तबादला नीति बनाने संबंधी कार्य प्रक्रियाधीन है।