Site logo

02 November 2023 | आज का पंचांग, प्रेरणा, मुख्य समाचार, प्रेरक प्रसंग एवम इतिहास की जानकारी

🍃🌾🌾 *02 NOVEMBER 2023* *🦋 आज की प्रेरणा 🦋*

स्नेह और दया कोई सुख के साधन नहीं हैं बल्कि ये वो आवश्यकताएँ हैं जिनके बिना इंसानियत ज़िंदा नहीं रह सकती।

आज से हम एक-दूसरे के प्रति स्नेह और दया भाव रखें…

💧 TODAY’S INSPIRATION 💧

Love and compassion are necessities, not luxuries. Without them humanity cannot survive!

TODAY ONWARDS LET’S be loveful and humane to one another.

🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃

🌞🕉️ आज का पंचांग 🕉️🌞

🍁 भारतीय दिनांक – ११ कार्तिक
🍁 अंग्रेजी दिनांक – ०२ नवम्बर २०२३
🍁 गतकलियुग- ५१२४
🍁 विक्रम संवत – २०८० (गुजरात – २०७९)
🍁 शक संवत – १९४५
🍁 सम्वत्सर – पिंगल
🍁 अयन – दक्षिणायन
🍁 ऋतु – हेमंत
🍁 मास – कार्तिक
🍁 पक्ष – कृष्ण
🍁 वार – गुरुवार
🍁 तिथि – पंचमी रात २१:५१:३९ तक
🍁 नक्षत्र – आद्रा अगली सुबह ०५:५७ तक
🍁 योग – शिव दोपहर १३:११:४५ तक
🍁 करण- प्रथम-कौलव, द्वितीय-तैतिल,
🍁 सूर्योदय (म.स.)-०६:४१:५३
🍁 सूर्यास्त (म.स.)-१७:४४:०३
🍁 भद्रा – नही
🍁 मूल – नही
🍁 पंचक – नही
🍁 दिशाशूल – दक्षिण दिशा
🍁 राहुकाल – दोपहर १३:३६ से दोपहर १४:५९ तक
व्रत पर्व विवरण–

📌 विशेष:_
● पंचमी को बेल खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खण्ड २७.२९-३४)

गुरुवार, 02 नवंबर 2023 के मुख्य समाचार

🔸जम्मू-कश्मीरः बारामूला में आतंकियों के चार सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला,बारुद और असलहा बरामद

🔸संकट में जेट एयरवेज के बॉस, जब्त हुई नरेश गोयल की 538 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

🔸बिहार: सारण में खेतों से घर आ रहे किसानों की नाव सरयू नदी में पलटी, तीन शव बरामद, 15 लापता

🔸 अब नहीं चलेगी चीन की चालबाजी, मॉरीशस में भारत का मिलिट्री बेस तैयार

🔸सीएम अरविंद केजरीवाल से आज ईडी करेगी पूछताछ, लटकी गिरफ्तारी की तलवार! …

🔸त्योहारी सीजन में सरकार की छप्परफाड़ कमाई, अक्टूबर में हुआ 1.72 लाख करोड़ हुआ GST कलेक्शन

🔸सेम सेक्स मैरिज: SC के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर, नहीं मिली थी कानूनी मान्यता

🔸भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में नया अध्याय, पीएम मोदी और शेख हसीना ने 3 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया

🔸महाराष्ट्र: सर्वदलीय बैठक में सुलझ गई मराठा आरक्षण की गुत्थी! सीएम शिंदे ने कहा- “सभी दल सहमत हैं”

🔸अमेरिका में 24 साल के भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, कनपटी में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

🔸मणिपुर: जब्त हथियारों को वापस पाने के लिए भीड़ का उग्र प्रदर्शन, CM ऑफिस के पास जमकर हुआ बवाल, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग

🔸त्रिपुरा एयरपोर्ट पर 6 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए, अवैध रूप से भारत में घुस रहे थे

🔸परमाणु नियंत्रण वार्ता आयोजित करने पर चीन और अमेरिका ने जताई रजामंदी, इस महीने जो बाइडन और शी जिनपिंग की होगी मुलाकात

🔸विपक्ष संसदीय समिति के सामने उठाएगा फोन है​किंग का मामला:I.N.D.I.A गठबंधन की मांग- एपल के प्रतिनिधि को भी बुलाया जाए

🔸’युद्ध विराम का यह सही समय नहीं’, अमेरिका का दावा- युद्ध के बाद गाजा में शासन नहीं सकता हमास

🔸सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा, चुनावी बॉन्ड से मिले दान का ब्योरा तैयार रखें

🔸अब तक 2000 के 97 फीसदी नोट आए वापस, 10 हजार करोड़ के नोट अभी बाहर: RBI

🔸BCCI का बड़ा फैसला, दिल्ली-मुंबई में विश्व कप मैचों के दौरान आतिशबाजी पर लगाया बैन

🔹NZ vs SA, CWC 23 : डीकॉक-रासी वेन के शतक, द. अफ्रीका को मिला 358 रन का लक्ष्य

🔹CWC 2023 : न्यूजीलैंड 167 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका से मिली 190 रनों की हार *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!* जय हो 🙏

0️⃣2️⃣❗1️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣

♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️ *!! अहंकार की सजा !!*

~~~~~~~

एक बहुत ही घना जंगल था। उस जंगल में एक आम और एक पीपल का भी पेड़ था। एक बार मधुमक्‍खी का झुण्‍ड उस जंगल में रहने आया, लेकिन उन मधुमक्‍खी के झुण्‍ड को रहने के लिए एक घना पेड़ चाहिए था।

रानी मधुमक्‍खी की नजर एक पीपल के पेड़ पर पड़ी तो रानी मधुमक्‍खी ने पीपल के पेड़ से कहा- हे पीपल भाई, क्‍या मैं आपके इस घने पेड़ की एक शाखा पर अपने परिवार का छत्‍ता बना लुं?

पीपल को कोई परेशान करे यह पीपल को पसंद नहीं था। अहंकार के कारण पीपल ने रानी मधुमक्‍खी से गुस्‍से में कहा- हटो यहाँ से, जाकर कहीं और अपना छत्‍ता बना लो। मुझे परेशान मत करो।

पीपल की बात सुन कर पास ही खड़े आम के पेड़ ने कहा- पीपल भाई बना लेने दो छत्‍ता। ये तुम्‍हारी शाखाओं में सुरक्षित रहेंगी।

पीपल ने आम से कहा- तुम अपना काम करो, इतनी ही चिन्‍ता है तो तुम ही अपनी शाखा पर छत्‍ता बनाने के लिए क्‍यों नहीं कह देते?

इस बात से आम के पेड़ ने मधुमक्‍खी रानी से कहा- हे रानी मक्‍खी, अगर तुम चाहो तो तुम मेरी शाखा पर अपना छत्‍ता बना लो।

इस पर रानी मधुमक्‍खी ने आम के पेड़ का आभार व्‍यक्‍त किया और अपना छत्‍ता आम के पेड़ पर बना लिया।

समय बीतता गया और कुछ दिनों बाद जंगल में कुछ लकडहारे आए। उन लोग को आम का पेड़ दिखाई दिया और वे आपस में बात करने लगे कि इस आम के पेड़ को काट कर लकड़िया ले लिया जाये।

वे लोग अपने औजार लेकर आम के पेड़ को काटने चले, तभी एक व्‍यक्ति ने ऊपर की ओर देखा तो उसने दूसरे से कहा- नहीं, इसे मत काटो। इस पेड़ पर तो मधुमक्‍खी का छत्‍ता है, कहीं ये उड़ गई तो हमारा बचना मुश्किल हो जायेगा।

उसी समय एक आदमी ने कहा- क्‍यों न हम लोगों को ये पीपल का पेड़ ही काट लिया जाए। इसमें हमें ज्‍यादा लकड़ियां भी मिल जायेगी और हमें कोई खतरा भी नहीं होगा।

वे लोग मिल कर पीपल के पेड़ को काटने लगे। पीपल का पेड़ दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्‍लाने लगा, बचाओ-बचाओ-बचाओ…

आम को पीपल की चिल्‍लाने की आवाज आई, तो उसने देखा कि कुछ लोग मिल कर उसे काट रहे हैं।

आम के पेड़ ने मधुमक्‍खी से कहा- हमें पीपल के प्राण बचाने चाहिए… आम के पेड़ ने मधुमक्‍खी से पीपल के पेड़ के प्राण बचाने का आग्रह किया तो मधुमक्‍खी ने उन लोगों पर हमला कर दिया और वे लोग अपनी जान बचा कर जंगल से भाग गए।

पीपल के पेड़ ने मधुमक्‍खीयों को धन्‍यवाद दिया और अपने आचरण के लिए क्षमा मांगी।

तब मधुमक्‍खीयों ने कहा- धन्‍यवाद हमें नहीं, आम के पेड़ को दो जिन्‍होंने आपकी जान बचाई है, क्‍योंकि हमें तो इन्‍होंने कहा था कि अगर कोई बुरा करता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम भी वैसा ही करें।

अब पीपल को अपने किये पर पछतावा हो रहा था और उसका अहंकार भी टूट चुका था। पीपल के पेड़ को उसके अहंकार की सजा भी मिल चुकी थी।

शिक्षा:-
हमें कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। जितना हो सके, लोगों के काम ही आना चाहिए, जिससे वक्‍त पड़ने पर तुम भी किसी से मदद मांग सको। जब हम किसी की मदद करेंगे तब ही कोई हमारी भी मदद करेगा।

सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की 02 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश .. *📝आज दिनांक 👉* *📜 02 नवम्बर 2023* *बृहस्पतिवार*

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- कार्तिक
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- पंचमी – 21:54 तक
🗒पश्चात्- षष्ठी
🌠नक्षत्र- आर्द्रा – 29:57 तक
🌠पश्चात्- पुनर्वसु
💫करण- कौलव – 09:32 तक
💫पश्चात्- तैतिल
✨योग- शिव – 13:11 तक
✨पश्चात्- सिद्ध
🌅सूर्योदय- 06:33
🌄सूर्यास्त- 17:35
🌙चन्द्रोदय- 21:10
🌛चन्द्रराशि- मिथुन – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:42 से 12:26
🤖राहुकाल- 13:27 से 14:50
🎑ऋतु- हेमन्त
⏳दिशाशूल- दक्षिण

✍विशेष👉

🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी पंचमी 21:54 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , कोकिला पंचमी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 29:57 से , शुक्र कन्या राशि में 29:12 पर , श्री बसन्त कुमार जयन्ती व पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस।
🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी षष्ठी 23:10 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , स्कन्द षष्ठी व्रत।

🎯आज की वाणी👉

🌹
रोहते सायकैर्विद्धं ,
वनं परशुना हतम् ।
वाचा दुरुक्तं बीभत्सं
न संरोहति वाक्क्षतम्॥
 भावार्थ👉
बाणों से छलनी और फरसे से काटा गया जंगल पुनः हरा -भरा हो जाता है लेकिन घृणापूर्ण कटु -वचन से बना घाव कभी नहीं भरता।
🌹

2 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ👉

1749 – अंग्रेजी ओहियो की व्यापार कंपनी को पहली व्यापारिक पोस्ट बनाया गया।
1772 – बोस्टनः अंग्रेजी-विरोधी समिति ऑफ कॉरस्पोन्डैंस का गठन किया गया।
1774 – अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1795 – कुराकाओ सरकार ने रविवार को दासता का काम मना कर दिया।

1834 – एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
1841 – अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।
1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1884 – तिमिसोरा बिजली की रोशनी द्वारा प्रकाशित सड़कों के साथ यूरोप का पहला शहर बना।
1914 – रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
1986 – बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
2000 – पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2001 – श्रीपाद येसो नाईक ने केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री में पोत परिवहन पद ग्रहण किया था।
2002 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2005 – ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
2014 – पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए।
2019 – कैलिफोर्निया के जंगल में एक और आग, हजारों लोग घर छोड़ने पर बाध्य हुए।
2019 – अमेरिकी संसद में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच को मंजूरी दी।
2020 -प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बनी।
2020 – फ्रेंच सैनिकों ने सेंट्रल माली में हवाई हमला किया जिसमें आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कम से कम 50 जिहादी मारे गए।
2021 – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान भी किया।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा की व्यवहार्यता में सुधार के लिए ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ का आह्वान किया।
2021 – चुनौतीपूर्ण व्यापार और कानूनी माहौल के कारण याहू ने चीन से बाहर निकलने का निर्णय लिया।
2022 – भारत (डीआरडीओ) ने दूसरे चरण की बैलिस्टिक इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया।
2022 – संयुक्‍त अरब अमीरात में शारजाह में 41वां अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेला-2022 शुरू हुआ।

2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1833 – महेन्द्रलाल सरकार – समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले।
1877 – आगा ख़ाँ तृतीय – शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।
1883 – बसंत कुमार दास – असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता।
1897 – सोहराब मोदी – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1929 – राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1929 – अमर गोपाल बोस – बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष
1940 – ममता कालिया, साहित्यकार।
1941 – अरुण शौरी – भारत के अदम्य निर्भीकता वाले पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता।
1960 – अनु मलिक, हिन्दी फ़िल्म संगीतकार।
1965 – शाहरुख़ ख़ान, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1969 – संजीव बजाज एक भारतीय व्यवसायी और बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष एमडी और सीईओ।
1981 – ईशा देओल – एक भारतीय फ़िल्मी अभिनेत्री।
1982 – योगेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी।
1985 – डायना पेंटी – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।

2 नवंबर को हुए निधन👉

1885 – अण्णा साहेब किर्लोस्कर – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।
1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
1965 – रसूना सईद – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक प्रचारक थीं।
1990 – भालचन्द्र दिगम्बर गरवारे भारत के एक अग्रणी उद्योगपति थे।
2012 – श्रीराम शंकर अभयंकर – भारतीय – अमेरिकी गणितज्ञ।
2020 – बिहार के छठें और सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले सतीश प्रसाद सिंह का निधन।
2020 – मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्माता और वॉयसओवर कलाकार आशीष कक्कड़ का निधन हुआ।
2020 – विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित टी. एन. कृष्णन (92) का निधन हुआ।
2022 – लुमला सीट से 3 बार व भाजपा के मौजूदा विधायक तथा बैडमिंटन खिलाड़ी जंबे ताशी (48) का निधन हुआ।
2022 – प्रसिद्ध गांधीवादी , वकील , पद्म भूषण सम्मानित व महिला अधिकार कार्यकर्ता इला भट्ट उर्फ इलाबेन भट्ट (89) का निधन हुआ।

2 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री बसन्त कुमार जयन्ती।
🔅 पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन *मंगलमयहो

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜