
आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है. तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी. आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक वरीयान योग रहेगा. साथ ही आज आज रात 9 बजकर 58 मिनट तक यायीजय योग रहेगा.

आज का रात 10 बजकर 58 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा आज हरितालिका तीज व्रत गौरी तृतीया व्रत और पंचक है. आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय. तो चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से आज के शुभ-अशुभ समय के साथ ही दिशाशूल के बारे में विस्तार से जानें.
आज की तिथि: तृतीया
आज का वार: मंगलवार
आज का पक्ष: शुक्ल
आज का करण: गर
आज का नक्षत्र: शतभिषा
आज का योग: वरियान
दुष्ट मुहूर्त- 9:02 से 10:18 तक रहेगा.
कुलिक- 1:26 से 2:28 तक रहेगा.
कंटक- 7:36 से 7:10 तक रहेगा.
यमघण्ट- 10:10 से 11:12 तक रहेगा.
राहुकाल- 3:02 से 4:25 तक रहेगा.
यमगंड- 09:39 से 11:52 तक रहेगा.
गुलिक काल- 12:14 से 1:38 तक रहेगा.
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 से 12:48 तक रहेगा.
मंगलवार का तारा बल
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आद्रा, पुनर्वसु, मघा, पुष्य, फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद्र
मंगलवार का चंद्रबल
मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धुन, कुंभ
सूर्योदय: सुबह करीब 6 बजकर 52 मिनट तक होगा.
सूर्यास्त: शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट होगा.
दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें.
Aaj kaRashifal, 24 January 2023: कुछ राशि के लिए खास है दिन, विभिन्न प्रकार के लाभ का बन रहा प्रबल योग
मेष राशि ( Rashifal Mesh, March 21 -April 19)
व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से ये समय शांतिपूर्ण तरीके से बीताने का है। साझेदारी संबंधी बिजनेस में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिस से संबंधित कामों को लेकर आज भी अधिकारियों के साथ कुछ मीटिंग वगैराह रहेंगी।
उपाय- भगवान शिव पर चंदन अर्पित करें
वृषभ राशि ( Rashifal Vrishabh, April 20 – May 20)
यात्रा से संबंधित योजना बनाई जा सकती है। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। काम से संबंधित बातों में भी प्रगति नजर आएगी।
उपाय- रुद्राक्ष धारण करें, गंगाजल से स्नान करें
मिथुन राशि (Rashifal Mithun, May 21 – June 21)
जीवन साथी के साथ भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकिया आएंगी। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानियों का आज कोई समाधान मिलेगा। आपके सौम्य तथा संतुलित विचारों की वजह से घर परिवार में भी उचित समय से बना रहेगा।
उपाय- ॐ मंत्र का उच्चारण करें
कर्क राशि ( Rashifal Kark, June 22 – July 22)
जो प्रोजेक्ट आपको प्राप्त हुआ है, उसे पूरा करने के लिए आपको लोगों की मदद की आवश्यकता हो सकती है। अपने काम की जिम्मेदारी निभाते समय काम से जुड़े लोगों के साथ के रिलेशन को भी सुधारने की कोशिश करनी होगी।
उपाय- भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें
सिंह राशि (Rashifal Singh, July 23 – August 22)
आर्थिक लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है। दिल और दिमाग दोनों में भी संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा, क्योंकि कुछ निर्णय आपको लोगों की भावनाओं को समझ कर भी लेने की आवश्यकता होगी।
उपाय- शिव माँ पार्वती का पीले पुष्प से गठबंधन करें
कन्या राशि ( Rashifal Kanya, August 23 – September 22)
लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेंगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें
तुला राशि ( Rashifal Tula, September 23 – October 23)
अनुशासन रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। घर के बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का साथ व सहयोग लेने से आपको उनके अनुभव द्वारा बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।
उपाय- भगवान शिव पर सफेद पुष्प चढ़ाएं
वृश्चिक राशि ( Rashifal Vrishchik, October 24 – November 22)
आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आप अपने प्रयासों में कुछ परिवर्तन लाएंगे और इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। करियर से संबंधित बड़ी संधि आपको प्राप्त होगी।
उपाय- सफेद वस्त्र धारण करें
धनु राशि ( Rashifal Dhanu, November 23 – December 21)
व्यवसाय में अचानक ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो बहुत ही फायदेमंद रहेगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। पार्टनरशिप संबंधी योजना बन रही है तो कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर दोबारा विचार विमर्श कर ले।
उपाय- सफेद आहार ग्रहण करें
मकर राशि ( Rashifal Makar, December 22 – January 19)
किसी भी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से घर में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए मित्रता में कुछ दूरी बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को परिवार के समक्ष उजागर करने के लिए समय उत्तम है।
उपाय- रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें
कुंभ राशि ( Rashifal Kumbh, January 20 – February 18)
व्यवसायिक दृष्टि से समय कुछ अनुकूल रहेगा। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है। और इसे समय पर पूरा करना आपके लिए एक चुनौती रहेगी।
उपाय- सफेद पुष्प पानी मे डालकर स्नान करें
मीन राशि ( Rashifal Meen, February 19 – March 20)
सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं में समय व्यतीत करने तथा उचित योगदान देने से आपको खुशी और नई ऊर्जा महसूस होगी। विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत की उचित परिणाम हासिल होंगे। कुछ समय मनोरंजन तथा हास परिहास में भी व्यतीत होगा।
उपाय- नम: शिवाय का जाप करें
डिस्क्लेमर: ऊपरोक्त जानकारी ज्योतिष की सामान्य गणना पर आधारित है तथा केवल मार्गदर्शन के लिए दी जा रही है। हम इसकी विशिष्ट पुष्टि नहीं करते है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।