
आज का प्रेरणा वाक्य
मुश्किलों का आना ‘पार्ट ऑफ लाइफ’ है और उनमें से हंसकर बाहर आना ‘आर्ट ऑफ लाइफ’ है।
अज्ञात
आज से हम मुस्कुराकर मुश्किलों पर जीत पाएं…
💧 TODAY’S INSPIRATION 💧
Difficulties are ‘part of life’ and to come out of them smiling is ‘art of life’!
TODAY ONWARDS LET’S overcome difficulties with a smile.
इतिहास की 28 दिसम्बर 2021 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश
28 दिसम्बर 2022

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- पौष
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- षष्ठी – 20:46 तक
🗒पश्चात्- सप्तमी
🌠नक्षत्र- शतभिषा – 12:46 तक
🌠पश्चात्- पूर्वभाद्रपद
💫करण- कौलव – 09:46 तक
💫पश्चात्- तैतिल
✨योग- सिद्धि – 14:19 तक
✨पश्चात्- व्यतीपात
🌅सूर्योदय- 07:12
🌄सूर्यास्त- 17:32
🌙चन्द्रोदय- 11:24
🌛चन्द्रराशि- कुम्भ – 29:56 तक
🌛पश्चात्- मीन
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजत- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:22 से 13:39
🎑ऋतु- शिशिर
⏳दिशाशूल- उत्तर
✍विशेष👉
🔅आज बुधवार को 👉 पौष सुदी षष्ठी 20:46 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , बांगर षष्ठी , अनुरूपा छिट (बंगाल) , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवि योग 12:46 तक , कुमारयोग 12:45 से 20:44 तक , सतगुरु श्री गोविंदसिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव प्रारंभ , श्री रत्न टाटा जन्म दिवस , श्री अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस , श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती , चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस , श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस , श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस , श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस (138वां) व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस ( 28 दिसंबर 1949 अनुसार )।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 पौष सुदी सप्तमी 19:19 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।
आज की वाणी
श्लोकन दुर्जन : साधुदशामुपैति
बहुप्रकारैरपि शिक्ष्यमाण:।
आमूलसिक्त: पयसा घृतेन
न निम्बवृक्षो मधुरत्वमेति ।।
भावार्थ
जिस प्रकार नीम के वृक्ष की जड़ को दूध और घी से सींचने पर भी उसमें मधुरता पैदा नहीं होती, उसी प्रकार दुर्जन व्यक्ति को अनेक प्रकार के उपदेश देने पर भी उसमें सज्जनता नहीं आती।
28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1612 – गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
1700 – लारेंस हाइड रोचेस्टर को पहला अर्ल आयरलैंड लॉर्ड लेफ्टिनेंट नियुक्त किया गया।
1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1846 – आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ ,जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1895 – सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
1896- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
1908 – इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1949 – केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सी॰आर॰पी॰एफ॰) क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया था परन्तु भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।
1950 – द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1968 – अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
1972 – जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की अस्थियां मिलीं।
1974 – पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1983 – भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30 वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
1984 – श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
1995 – पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
1995 – विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश हुआ।
2000 – भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
2003 – इस्रायल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
2003 – अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
2007 – रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप खेप भेजी।
2013 – आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
2019 – रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली एवनगार्ड विकसित की।
2019 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई ।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली बिना ड्राइवर के चलने वाली मेट्रो ट्रेन के परिचालन का उद्घाटन किया।
2020 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने ‘दशक का सबसे बेहतरीन पुरुष’ खिलाड़ी चुना।
2021 – सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में सोने की खदान धंसने से लगभग 38 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1900 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1932 – धीरुभाई अम्बानी – बिजनेस जगत के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक।
1932 – नेरेला वेणु माधव – भारतीय मिमिक्री कलाकार थे।
1937 – रतन टाटा, भारतीय उद्योगपति।
1952 – अरुण जेटली, भारतीय राजनेता।
28 दिसंबर को हुए निधन
1668 – मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।
1859 – ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का निधन हुआ।
1940 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1940 – ए के एंटोनी – भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1948 – अकबर हयद्री – भारतीय सिविल सेवक और राजनीतिज्ञ थे।
1972 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक ।
1974 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1977 – सुमित्रानंदन पंत, हिन्दी कवि ।
2002 – मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन।
2003 – कुशाभाऊ ठाकरे – भाजपा के राजनीतिज्ञ थे।
2007 – शान्ता राव – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगनाओं में से एक थीं।
2008- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।
2016 – सुन्दरलाल पटवा – एक भारतीय राजनेता थे जो दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
2019 – दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक शिव शर्मा का निधन।
2020 – मुंबई के सबसे लोकप्रिय सेक्सिस्ट डॉ. महिंदर वत्स का 96 साल की उम्र में निधन हुआ।
2020 – कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस.एल. धर्मे गौड़ा का निधन हुआ।
28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
🔅 सतगुरु श्री गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव प्रारंभ।
🔅 श्री रत्न टाटा जन्म दिवस।
🔅 श्री अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस।
🔅 श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती।
🔅 चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस।
🔅 श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस।
🔅 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस (138वां)।
🔅 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस ( 28 दिसंबर 1949 अनुसार )।
📔आज का प्रेरक प्रसंग📔 *!! चतुर चिड़िया !!*

एक दिन की बात है। एक चिड़िया आकाश में अपनी उड़ान भर रही होती है। रास्ते में उसे गरुड़ मिल जाता है। गरुड़ उस चिड़िया को खाने को दौड़ता है। चिड़िया उससे अपनी जान की भीख मांगती है। लेकिन गरुड़ उस पर रहम करने को तैयार नहीं होता। तब चिड़िया उसे बताती है कि मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनके लालन पालन के लिए मेरा जीवित रहना जरूरी है। तब गरुड़ इस पर चिड़िया के सामने एक शर्त रखता है कि मेरे साथ दौड़ लगाओ और अगर तुमने मुझे हरा दिया तो मैं तुम्हारी जान बख्श दूंगा और तुम्हें यहां से जाने दूंगा।
गरुड़ इस बात को जानता था कि चिड़िया का उसे दौड़ में हराना असंभव है। इसलिए उसके सामने इतनी कठिन शर्त रख देता है। चिड़िया के पास इस दौड़ के लिए हां करने के इस दौड़ के लिए हां कर देती है। पर वह गरुड़ से कहती है कि जब तक ये दौड़ ख़त्म नहीं होता वह उसे नहीं मरेगा। गरुड़ इस बात पर राजी हो जाता है।
दौड़ शुरू होती है चिड़िया फट से जाकर गरुड़ के सिर पर बैठ जाती है और जैसे ही गरुड़ दौड़ के आखिरी स्थान पर पहुंचता है चिड़िया फट से उड़ कर लाइन के पार पहुंच जाती ही और जीत जाती है। गरुड़ उसकी चतुरता से प्रसन्न हो जाता है और उसको जिंदा छोड़ देता है। चिड़िया तुरंत ही वहां से उड़ जाती है और अपने रास्ते चल देती है।
शिक्षा:-
कठिन परिस्थितियों में हालातों पर रोना नहीं चाहिए बल्कि समझदारी और चतुरता के साथ मुसीबत का सामना करना चाहिए। विरोधी या कार्य आपकी क्षमता से ज्यादा मजबूत हो तो इसका मतलब यह नहीं कि आप पहले से ही हार मान कर बैठ जाएं बल्कि समझदारी और धैर्य से बैठ कर समस्या का समाधान ढूढ़ना चाहिए। अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए कि हम किसी भी हालत में जीत सकते हैं।
समाचार सुप्रभात🗞
28 दिसंबर, 2022 बुधवार
➖➖➖➖➖

♨️मुख्य समाचार
◼️देश में अस्पतालों ने कोविड प्रबंधन से जुडी तैयारियों के आकलन के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया
◼️केंद्र और मणिपुर सरकार ने मणिपुर के उग्रवादी गुट जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट के खिलाफ अभियान रोकने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
◼️निर्वाचन आयोग ने असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करने का फैसला किया
◼️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुलिस अधिकारियों से कहा- लोगों में पुलिस के प्रति भय समाप्त करने का कार्य करें
◼️उत्तरी भारत में शनिवार तक शीतलहर जारी रहने की संभावना
◼️विदेश मंत्री जयशंकर ने शेख सालेम अब्दुल्ला अल-जाबेर-अल सबाह को कुवैत का विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है
◼️देश में ई-स्पोर्ट्स को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई
◼️अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स में भर्ती केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन के स्वास्थ्य में सुधार है
◼️भारत के लिखित इतिहास में गलतियों को ठीक करने के लिए एनडीए सरकार सुधारात्मक उपाय कर रही है : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
◼️रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अपने स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के लिए एक नीति तैयार की है*
🌍
अंतरराष्ट्रीय
समाचार
◼️चीन ने आठ जनवरी से देश में आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पृथकवास की जरूरत रद्द कर दी
◼️पाकिस्तान में सऊदी अरब के दूतावास ने अपने नागरिकों से खास सतर्कता बरतने के लिए कहा
◼️यूक्रेन का विसैन्यकरण और नाजीवाद से मुक्ति के रूसी प्रस्ताव से यूक्रेन सरकार भलिभांति अवगत है- सरगेई लावरोव
◼️फिलीपीन्स में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लगभग 45 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया
🚴♀️खेल जगत
◼️राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में लवलीना बोरगोहेन और निकहत ज़रीन ने स्वर्ण पदक जीते
◼️केन्द्रीय खेल और युवा कार्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कल भोपाल में मध्य प्रदेश शिखर खेल अंलकरण समारोह-2020 के लिए खेल हस्तियों को सम्मानित किया
🇦🇶राज्य समाचार
◼️नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल रेलगाड़ी चलाई जायेगी
◼️हरियाणा सरकार ने कहा कि सरकारी विभागों में राज्य स्तर पर रेशनलाइजेशन कमीशन गठित किया जाएगा
◼️हरियाणा विधानसभा में किसानों को खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा छाया रहा
◼️दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त सुविधाओं वाले अस्पतालों में रात में भी पोस्टमार्टम करने के निर्देश
◼️बॉम्बे उच्च न्यायालय ने अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर लगी रोक की अविध बढाने से इन्कार किया
💰व्यापार जगत
◼️बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 361 अंक बढ़ा
🏵️ आज का राशिफल 🏵️
दिनांक : 28 दिसंबर 2022

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये सार्वजनिक क्षेत्र और सामाजिक कार्यो के लिये शुभ रहेगा लेकिन घरेलू मामलों में कुछ न कुछ खटपट लगी रहेगी। दिन के आरम्भ में पूर्वनियोजित कार्यो से लाभ होने के आसार बनेंगे लेकिन टलते टलते मध्यान तक ही हो पायेगा पर जितनी लाभ की संभावना रहेगी उससे कम ही मिल मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आज वातावरण सहयोगी नही रहेगा सहकर्मी आराम तलबी के कारण आवश्यक कार्यो में भी लापरवाही करेंगे जिससे क्रोध तो आएगा पर स्थिति को भांप शांत ही रहेंगे। घरेलू वातावरण आज समझ से परे रहेगा किसी के हित में बात करना भी परिजन को बुरा लगेगा। पति पत्नी के आपसी विचारों को छोड़ आज घर मे किसी से विचार मेल नही खाएंगे। भाई बंधु भी शत्रु जैसा व्यवहार कर मन को आहत करेंगे किसी के व्यक्तिगत मामले में ना पड़े अन्यथा आत्मसम्मान को ठेस पहुच सकती है। पेट मे गैस कब्ज की परेशानी हो सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरम्भ में आपका स्वभाव उदासीन रहेगा। व्यवहार मे भी रूखापन रहने के कारण दाम्पत्य जीवन मे खटास आएगी बाद में पछताना ना पड़े इसका ध्यान रख दिन का आरंभिक भाग धैर्य से बिताए। मध्यान के समय व्यवसाय अथवा अन्य रोजगार संबंधित कार्य से शुभ समाचार मिलने पर दिमाग ठंडा होगा। किसी नई योजना अथवा पुराना अटका धन अकस्मात मिलने की संभावना है। पिता अथवा घर के वरिष्ठ व्यक्ति का स्वभाव थोड़ा जिद्दी अवश्य रहेगा लेकिन आपको आज इनसे किसी न किसी रूप में लाभ ही मिलने वाला है। पूर्व में बनाये सामाजिक व्यवहार आवश्यकता के समय काम आएंगे लेकिन आपका संकोची स्वभाव मदद में देरी कर सकता है। आज मन की बात निसंकोच होकर कहे। पति पत्नी के बीच घर के किसी सदस्य को लेकर असंतोष दिखेगा फिर भी मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा। मूत्राशय स्थान में कोई लंबा रोग होने की संभावना है रक्त एवं कफ संबंधित समस्या भी हो सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के पहले भाग में स्फूर्ति की कमी रहेगी। शरीर मे अकड़न सरदर्द की थोड़ी बहुत समस्या रहेगी लेकिन दिन चढ़ते इनमे सुधार आने लगेगा। धार्मिक भावना भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहेगी लेकिन कार्य व्यस्तता के कारण इनके लिये उपयुक्त समय नही दे पाएंगे फिर भी दिन के खाली समय मे किसी न किसी रूप में आध्यात्म से जुड़े रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी नए काम के आने से अतिरिक्त दौड़ धूप होगी लेकिन इसका कोई विशेष लाभ नही उठा पाएंगे फिर भी दैनिक आय संतोषजनक हो ही जाएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर सरल व्यक्तित्त्व के कारण सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन आपकी धीमी कार्यशैली आलोचना भी कराएगी। घरेलू वातावरण भी आज सुखदायक रहेगा भूमि भवन वाहन सुख उत्तम मिलेगा लेकिन पैतृक मामलो में कल जैसा सहयोग आज नही मिल पाने का दुख भी रहेगा। आज किसी पुराने परिचित से भेंट होने पर काफी समय गप्पे मारेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ अन्य समय सेहत संबंधित मामलों में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बीमारी की थोड़ी सी आशंका होने पर ही तुरंत उपचार ले अन्यथा बाद में बढ़ने से ज्यादा परेशानी देखनी पड़ेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर भाई बंधुओ का प्रभाव ज्यादा रहेगा जिससे स्वयं को निम्नतर आकेंगे मन मे ईर्ष्या की भावना भी रहेगी फिर भी अपने हित साधने के लिये किसी की गलत बातो का भी विरोध नही करेंगे। नौकरी पेशाओ को व्यवसायी वर्ग की तुलना में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा दिन भर की भाग दौड़ के बाद भी परिणाम निराश करने वाले ही मिलेंगे। धन की आमद तो कही न कहीं से हो जाएगी लेकिन व्यर्थ के खर्च भी साथ रहने से कम ही लगेगी। पारिवारिक वातावरण में ऊबन अनुभव होगी लेकिन ससुराल पक्ष से आकस्मिक लाभ या शुभ समाचार मिल सकते है। यात्रा में विशेष सावधानी बरते वाहनादि से दुर्घटना का भय है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज प्रातःकाल में किसी अनिच्छित प्रसंग अथवा कार्य करने पर मन मे ग्लानि होगी फिर भी पारिवारिक दबाव के चलते करना ही पड़ेगा। मध्यान बाद का समय कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा। पूर्व में की मेहनत का फल धीरे धीरे मिलने से मन को संतोष होगा। आज कार्य क्षेत्र पर कम समय मे अधिक मुनाफा कमाने के प्रलोभन भी मिलेंगे भविष्य को देखते हुए ये लाभदायक ही रहेंगे फिर भी सतर्कता बरते ठगी के शिकार भी हो सकते है। आज आपके अंदर साहस एवं धैर्य की कमी भी रहेगी जिसके चलते अपने दम पर कोई कार्य करने की हिम्मत नही जुटा पाएंगे फिर भी भागीदार एवं सहयोगियों का मार्गदर्शन सही मिलने से धन लाभ अवश्य होगा इसकी गति भले ही धीमी रहे पर संतुष्ट जरूर करेगी। कुटुम्बीजनो की आपसे कुछ महात्त्वकांक्षाये रहेंगी इनको पूर्ण करने का प्रयास करेंगे फिर भी कुछ न कुछ कमी के कारण विरोध देखना पड़ेगा।
घर मे स्त्री वर्ग की सेहत चिन्ता बढ़ाएगी खर्च करने पर भी लाभ कम ही होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के पूर्वार्ध भाग में सुख शांति यथावत बनी रहेगी लेकिन मध्यान से पहले कोई अशुभ समाचार मिलने से मानसिक बेचैनी बढ़ेगी। आप जिस कार्य को लेकर कई दिन से उम्मीद लगा रहे थे उसके अकस्मात निरस्त होने या आगे बढ़ने से मन मे नकारत्मक भाव आएंगे। दिनचार्य आज व्यवस्थित नही रहेगी जो काम पहले सोचकर बैठे है उसमें बदलाव के चलते अनावश्यक कार्य पहले करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवसाय मन मुताबिक नही रहेगा जहां से धन मिलने की संभावना थी वहां से निराशा मिलने के कारण कई कार्य अधूरे रह सकते है। दिमाग मे धन प्राप्ति को लेकर उटपटांग युक्तियां लगाएंगे फिर भी आमद आज अत्यंत अल्प ही रहेगी। परिवार कुटुम्ब से आर्थिक सहायता मिलने से थोड़ा सब्र आएगा। निवेश भूल कर भी ना करें। परिवार का वातावरण कुछ समय के लिये गमगीन बनेगा। सेहत संबंधित समस्या अकस्मात बनने से ज्यादा परेशानी होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी। व्यावसायिक एवं पारिवारिक कार्यो में बुद्धिमता का परिचय देंगे जिससे गलती होने की संभावना बहुत कम रहेगी। आज कुटुम्बीजन इच्छा पूर्ति के लिये ही मीठा व्यवहार करेंगे। कार्य क्षेत्र और घर मे तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत जरूर आएगी घर परिवार का वातावरण प्रतिकूल रहने पर भी मानसिक रूप से विचलित नही होंगे। किसी विषय को लेकर माता पिता के विरोध का सामना करना पडेगा फिर भी कुछ ही देर में जटिल समस्या का समाधान कर प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कार्य व्यवसाय में भी आज जोखिम लेने से बचेंगे यह निर्णय आज आपके लिये ठीक ही रहेगा। बाजार का हाल सुस्त रहने के कारण धन फंस सकता है दैनिक उपभोग की वस्तुओ को छोड़ अन्य सभी मे निवेश हानि कराएगा। सुखोपभोग की चाहत आज भी अधिक रहेगी लेकिन इसके लिये बेचैन नही होंगे। भाई बंधु अथवा नौकरों के हाथ हानि होने की संभावना है। त्वचा अथवा गर्दन के ऊपरी भाग में समस्या बन सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के पहले भाग में किसी मनोकामना के पूरा ना होने पर क्रोध से भरे रहेंगे जानबूझकर कार्यो में विलंब या खराब भी कर सकते है। मध्यान के समय स्वभाव में जिद्दीपन भी आने से आस पास के लोगो से बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेंगे आज आपकी कोई भी कामना भविष्य के लिये लाभदायक ना रहने से परिजन भी इनको टालने के प्रयास करेंगे लेकिन जिद बहस के बाद अपनी बात मनवा ही लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपका व्यवहार घर की तुलना में एकदम विपरीत रहेगा अपना हित साधने के लिए किसी की झूठी तारीफ करने से भी संकोच नही करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा धन किसी न किसी मार्ग से आप तक अवश्य पहुचेगा लेकिन भविष्य में इसके गलत कार्यो में लगने की संभावना अधिक है। परिवार के सदस्य आपके व्यवहार के एकदम विपरीत शांत होकर आपकी उल्टी सीधी हरकतों को सह लेंगे जिससे टकराव की आशंका नही रहेगी फिर भी पिता से गरमा गर्मी हो सकती है। सेहत आज थोड़े बहुत शारीरिक दर्द को छोड़ लगभग ठीक ही रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बीते दिनों की तुलना में आज का दिन राहत वाला रहेगा आज भी दिन के आरम्भ में पारिवारिक एवं व्यावसायिक चिंताये रहेंगी लेकिन मध्यान आते आते अनुकूल वातावरण बनने से आपकी मानसिकता एकदम विपरीत हो जाएगी। लेकिन आज मानसिक रूप से चंचलता अधिक रहेगी अनुभव होने के बाद भी हड़बड़ी में कार्य करने पर सफलता संदिग्ध बनेगी। कार्य क्षेत्र पर सहयोग भी आसानी से मिल जाएगा घर के सदस्य भी व्यावसायिक कार्यो में हाथ बटाएंगे लेकिन विचारों में मेल ना खाने पर थोड़ी बहुत बहस हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र पर उच्च प्रतिष्ठित लोगो से मेल जोल होने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी चाहे इसका कोई व्यक्तिगत लाभ ना मिल पाए। अनुभव के आधार पर जरूरत के अनुसार आय बना लेंगे। घरेलू मामलो में आज स्त्री संतान पक्ष की ही अधिक चलेगी। पेट एवं गले संबंधित थोड़ी बहुत समस्या रह सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप स्वयं को नियंत्रित कर परिस्थिति अनुसार ढालने का प्रयास करेंगे लेकिन अन्य लोगों से स्वयं की तुलना करने पर मन हीन भावना से ग्रस्त होगा। स्वभाव में अहम की भावना अधिक रहेगी अपनी बात को ऊपर रख किसी की नही चलने देंगे। कार्य व्यवसाय में भी मनमर्जी चलाएंगे कुछ गड़बड़ होने पर आरोप किसी अन्य के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे जिससे वातावरण खराब हो सकता है। अन्य लोगो को स्वयं से नगण्य आंकने पर बिना बात शत्रु वृद्धि होगी साथ मे काम निकालने में भी परेशानी आएगी आज धन लाभ पाने के लिये किसी की कटु बाते सुन्नी भी पड़े तो सुनले अन्यथा लाभ को भूल ही जाए। घरेलू वातावरण में गलत फहमियों को जगह ना दे नही तो किसी न किसी की विरोधी प्रतिक्रिया सहने के लिये तैयार रहें। संध्या का समय दिन की तुलना में शांत रहेगा कुछ हांसिल ना होने पर मन मारकर रह जाएंगे गलतियों का आंकलन कर स्वभाव में भी नरमी लाएंगे। शरीर के गुप्त अंगों में समस्या हो सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बीते कुछ दिनों की तुलना में सुधार वाला रहेगा दिन के आरंभिक भाग में धन एवं कुटुम्ब संबंधित उलझनों के कारण आक्रोश में रहेंगे हो सके तो मध्यान तक विवाद से बचने का प्रयास करें किसी परिजन की गलती को पकड़ कर ना बैठे अन्यथा मानसिक संतुलन खराब होने पर दिन का उचित लाभ उठाने से वंचित रह सकते है। नौकरी कारोबार में आज भी विविध अड़चनों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आज कोई पूर्व में सोची योजना के सफल होने से भविष्य में लाभ के मार्ग खुलने से राहत मिलेगी। स्वयंजन के सहयोग एवं अपनी बुद्धि विवेक से सरकारी कार्यो में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे सरकारी कर्मचारियों से काम निकालना आसान रहेगा आज लोन अथवा अन्य आर्थिक कार्यो में ढील ना दें अन्यथा बाद में इसका मलाल रहेगा। आज धन की आमद आशा से कम लेकिन भविष्य में होने के मार्ग खुलेंगे। घर मे किसी के व्यर्थ खर्च करने अथवा अनैतिक आचरण को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिजन की सेहत को लेकर अतिरिक्त दौड़धूप हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज प्रातः काल जल्द ही अपने आवश्यक कार्य पूर्ण करने का प्रयास करे इसके बाद परिस्थिति प्रतिकूल होने लगेगी जो काम आसानी से बन रहे थे वही बाद में खुशामद के बाद भी बनाने में परेशानी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज भी आपकी छवि गरिमामय रहेगी लेकिन घर मे कोई नए पुराने विवाद के बढ़ने से मानसिक रूप से विचलित हो सकते है इसका प्रभाव कार्य क्षेत्र पर भी देखने को मिलेगा। उखड़े मन से कार्य करने पर आस पास को लोगो को असहजता होगी। आज स्वयं के व्यवसाय की जगह शेयर सट्टे अथवा पैतृक व्यवसाय से लाभ की सम्भवना अधिक है लेकिन होगा कामचलाऊ ही। पूर्व में किसी सुखोपभोग के लिये अमर्यादित आचरण अथवा अन्य गलत कार्य को लेकर दंडित भी हो सकते है। घर एवं कार्य क्षेत्र के अधिकार आपके पास रहने के बाद भी आपकी चलेगी नही। व्यसन से दूरी रखे सेहत संबंधित समस्या अकस्मात हो सकती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️