
आइए, हम सब मिलकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस रंगारंग कार्यक्रम और वीरता को अपनी आँखों से देखें, आप सब को पुनः मैं निमंत्रण देता हूँ ।
– श्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री
आजादी का अमृत महोत्सव और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 126वीं जयंती पर जनजातीय कार्य मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम ‘आदि-शौर्य: पर्व पराक्रम का’ का आयोजन 23 और 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है।
महीने की 23 जनवरी को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सैन्य टैटू और आदिवासी नृत्य महोत्सव – ‘आदि शौर्य – पर्व पराक्रम का’ आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दो दिन चलने वाले उत्सव में सशस्त्र बलों के शौर्य और भारत की जनजातीय संस्कृति के विशिष्ट सौंदर्य का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में सैन्य टैटू – पैरामोटर ग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, हॉर्स शो, मोटर साइकिल प्रदर्शनी, वायु सैनिक ड्रिल, नौसेना बैंड और देश भर के आदिवासी कलाकारों के पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि महोत्सव का उद्देश्य देश के शूरवीरों के बलिदान को याद करना और उस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना है जिसके कारण भारत इतना अनूठा और विविधतापूर्ण है। महोत्सव का लक्ष्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस के शौर्य के प्रति सम्मान प्रकट करना, भारत की सच्ची भावना को अपनाना और सशक्त तथा समृद्ध भारत के निर्माण का पुनः संकल्प लेना है।
रक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय इस महोत्सव का आयोजन संयुक्त रूप से कर रहे हैं।