Site logo

BONUS 2023|पेमेनेजर पर बोनस बिल 2023 कैसे बनाएं, दिशा निर्देश सहित संपूर्ण प्रक्रिया

बोनस संबंधी सामान्य प्रश्नोत्तरी

प्रश्न – एक नवीन कर्मचारी का दो वर्ष की सेवा पश्चात वेतन फिक्सेशन 6 अक्टूबर 2022 को हुआ। क्या उसको दीवाली का बोनस मिलेगा ?


उत्तर- एक अराजपत्रित राजकीय कार्मिक को यह बोनस 2022-23 वर्ष का मिल रहा है। इस केस में कार्मिक के 22-23 में मार्च 23 तक कुल 6 महीने से कम की नियमित सेवा हो रही है इसलिए बोनस नही मिलेगा।

6 माह से अधिक और 11 माह तक की सेवा पर आनुपातिक बोनस मिलेगा।
पूरे 12 माह की सेवा पर पूरा बोनस देय होगा।
ध्यान रहे कि फिक्स वेतन अराजपत्रित कार्मिक को बोनस देय नही है।


प्रश्न : निम्नलिखित अराजपत्रित कार्मिक को कितना बोनस मिलेगा अगर वह :

31 मई 2022 को सेवानिवृत्त होता है।
30 नवम्बर 2022 को सेवानिवृत्त होता है।
31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त होता है।
उत्तर : तीनो सवालों में उल्लिखित कार्मिक 1/4/23 को सेवा में नही होने से इस वर्ष बोनस नही मिलेगा।

बोनस हेतु कार्मिक को 1 अप्रैल 2023 को सेवारत होना अनिवार्य है।

प्रश्न – निम्नांकित अराजपत्रित कार्मिको को अंकित तिथि अनुसार ACP लगने से L-13 या 5400 ग्रेड पे मिल गई तो इन कार्मिको को कितना बोनस मिलेगा ?

(1) एसीपी दिनांक 5 मई 2022
(2) एसीपी दिनांक 15 नवम्बर 2022
(3) एसीपी दिनांक 3 मार्च 2023
उत्तर (1) 5 मई 22 को L-13 या 5400 ग्रेड पे हो गई इसलिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में L-12 या 4800 ग्रेड पे की अवधि केवल 1 महीना 4 दिन ही होती है अतः बोनस नही मिलेगा।
उत्तर (2) ग्रेड पे 5400 15 Nov 22 को मिलने से वित्तीय वर्ष 2022-23 में L-12 या 4800 ग्रेड पे की अवधि सात महीने होने से बोनस भी 7 महीने का अनुपातिक रूप से मिलेगा।
उत्तर (3) L-13 या 5400 ग्रेड पे मार्च 23 में मिली है इसलिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में L-12 या 4800 ग्रेड पे की अवधि 11 महीने है इसलिए आनुपातिक 11 माह का बोनस मिलेगा।


प्रश्न : एक लिपिक की प्रथम नियुक्ति तिथि 1 अप्रैल 2021 है। क्या वह बोनस प्राप्त करने का हकदार हैं ?

उत्तर : कर्मचारी की प्रथम नियुक्ति तिथि 1/4/21 है इस लिए 2 वर्ष का प्रोबेशन पूरा होने के बाद 1/4/23 से नियमित वेतन श्रखला में वेतन निर्धारण होगा।

इसलिए वित्तीय वर्ष 2022-23 का इस वर्ष मिलने वाला बोनस देय नही होगा।

नोट- प्रोबेशन की अवधि में जो fix मानदेय प्राप्त कर रहे है उनको बोनस नही मिलता है।

(1 अक्टूबर 2020 से पूर्व नियुक्त सभी अराजपत्रित कार्मिक को बोनस मिलेगा)

राजस्थान बोनस के आदेश जारी
1 अप्रैल 2023 को सेवा में होने वाले को ही मिलेगा बोनस।
31 मार्च को सेवानिवृत होने वालों को नहीं मिलेगा बोनस।
31 मार्च तक कम से कम 6 महीने निरंतर सेवा वाले को ही मिलता है बोनस।
7000 गुणा 30 भाग 31=6774 रुपए मिलता है बोनस।
बोनस राशि में से 75% नगद तथा 25% GPF में होगी जमा ।
पै मेट्रिक्स L-12 (ग्रेड पे 4800) में कार्यरत अधीनस्थ सेवा वालों को मिलता है बोनस।

🙏👉अनुपातिक बोनस राशि की गणना👈🙏

अनुपातिक बोनस की गणना का सूत्र =(6774÷12)×महीनों की संख्या

अनुपातिक महीनों के हिसाब से बोनस राशि की गणना निम्नानुसार होगी।⤵️

1:-6 महीने से कम सेवा अवधि होने पर बोनस देय नही होगा।
2:-6 महीने की राशि    3387
3:-7 महीने की राशि    3952
4:-8 महीने की राशि    4516
5:- 9 महीने की राशि   5081
6:-10 महीने की राशि  5645
7:- 11 महीने की राशि 6210
8:- 12 महीने की राशि 6774
(अधिकतम)

नोट-▪️(1) वित्त विभाग के आदेश 31/10/23 के अनुसार बोनस की 75% राशि नगद मिलेंगी एवम 25% GPF/GPF 2004 में जमा होगी।

(2) अनुपातिक बोनस पे मैनेजर पर बनाने के लिए पहले बोनस का बिल प्रोसेस करे एवम उसके बाद Update Bonus टैब से बोनस की राशि को अनुपातिक राशि के अनुसार Edit करे।

(3) सेवा अवधि को राउंड ऑफ किया जाता है 15 या 15 दिन से अधिक अवधि को अगले माह में राउंड ऑफ करे एवम 15 दिन से कम अवधि को छोड़े।

(4) 6 महीने की अवधि के लिए राउंड ऑफ नही किया जाता है ।

वित्त विभाग, राजस्थान सरकार का बोनस सम्बन्धित आदेश की प्रति

©️बोनस सत्र 2022-23 का है, जिसका मतलब जो कार्मिक 1अप्रैल 2022 से 31 मार्च के बीच राजकीय सेवा मे स्थायी रूप से कार्यरत हो, अगर कार्मिक इन 12 महीनों में से 6 महीने से कम स्थायी रूप से सेवा में कार्यरत हो तो उसको बोनस देय नही है (मतलब उसका स्थायीकरण 30.09.22 से पूर्व हो चुका होना चाहिए) ओर अगर 6 से 11 महीने, कार्मीक स्थायी रूप से कार्यरत हो तो उसको आनुपातिक बोनस देय होगा

*अर्थात:- जिनका परिवीक्षा काल 31 मार्च 2022 पूर्ण हो चुका हो उनको *पूरा बोनस मिलेगा।*

*और 30 सितंबर 2022 तक जिनका परिवीक्षा काल पूर्ण हो गया है उन सबको *अनुपातिक बोनस मिलेगा।*

और जिनका स्थायीकरण 01ऑक्टोबर 2022 के बाद हुआ हो उनको बोनस नही मिलेगा

नगद खाते में 5080
जीपीएफ में 1694

🙏👉प्रश्न:-यदि किसी कार्मिक का बोनस हेतु नाम शो नही हो रहा है तो क्या करे?👈🙏

उत्तर:-कार्मिक का नाम बोनस के लिए शो नही हो रहा है तो कार्मिक के मास्टर डाटा को पुनः जांच ले।

  1. SERVICE CATEGORY – यह state service नही होनी चाहिए।
  2. SERVICE SUB CATEGORY – इसमें Regular होना चाहिए।
  3. EMPLOYEE STATUS – इसमे Gazzetted नही होना चाहिए।
  4. ENTITLEMENT STATUS में कार्मिक की कैटेगरी सही होनी चाहिए। GPF कार्मिक के लिए before 01.01.2004 एवं NPS कार्मिको के लिए इसमें After 01.01.2004 होना चाहिए।
  5. PAY BANK DETAIL में कार्मिक के पे कमीशन के अनुसार कार्मिक की पे स्केल एवं ग्रेड पे L-12 या 4800 के समान या इससे कम होनी चाहिए।
  6. कार्मिक की डेट ऑफ जोइनिंग और डेट ऑफ रेगुलर सर्विस एवम अन्य सभी डेट सही फीड होनी चाहिए।

नोट :-(1) जिन कार्मिकों की एसीपी लगने के कारण पे लेवल L-13 या ग्रेड पे 5400 हो गयी है, तो Authrizetion से Employee details update से pay details में कार्मिक का पे लेवल L-12 या ग्रेड पे 4800 के समकक्ष अपडेट करे एवं साथ ही उपरोक्तानुसार आवश्यक डेटा की जांच भी कर ले।

,(2) 01/04/23 के बाद रिटायर्ड या डेथ कार्मिक के पहले मास्टर डेटा में स्टेटस रिटायर्ड/डेथ को अपडेट कर देवे इससे उनके बोनस 2022-23 की 25% राशि GPF/GPF 2004 में जमा नही होगी एवं बोनस राशि के नगद भुगतान का बिल बन जायेगा। बिल बनने के बाद बोनस अपडेट टेब से मृतक कार्मिक के केस में लीगल नॉमिनी को अवश्य ऐड कर देवे इससे बोनस का भुगतान नॉमिनी को हो जायेगा।

(3) उपरोक्तानुसार सभी डेटा सही है एवम फिर भी किसी कारण से कार्मिक का नाम बोनस हेतु शो नही हो रहा है तो स्क्रीन शॉट एवम Employee Details की पीडीएफ सहित PM हेल्पलाइन को मेल कर अपनी समस्या बतावे।

टेलीग्राम चैनल
Education Portal
👇👇👇👇👇
https://t.me/niyam