
बोर्ड परिक्षा 2023 नियत समयानुसार होगी। इस हेतु बोर्ड द्वारा परीक्षा फॉर्म भरे जा चुके है। समस्त केन्द्र प्रधानाचार्य / कार्यवाहक प्रधानाचार्य जिनके विद्यालय से उनका बोर्ड परीक्षा केंद्र बहुत दूर है अथवा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बोर्ड परिक्षा केन्द्र उसी विद्यालय में खुलवाने की मांग की जा रही हो, उन्हें निम्नलिखित प्रारूप का पूर्ण अध्ययन करके आगे की कार्यवाही करनी चाहिए।

इस सम्बंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा निर्धारित प्रपत्र सँख्या 95 को विधिनुसार पूर्ण करने के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), माध्यमिक के माध्यम से बोर्ड कार्यालय को प्रेषित किया जाता है तत्पश्चात बोर्ड द्वारा इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही की जाती है। इसी प्रपत्र में निम्नलिखित कार्य भी किये जाते है।
- बोर्ड परिक्षा 2023 हेतु नवीन केन्द्र बनाया जाना
- पूर्व स्थापित केन्द्र परिक्षार्थी क्षमता में अभिवर्धन/ कमी
- ऐसे विघालय जो पूर्व केन्द्र से अन्य केन्द्र में परिवर्तन के इच्छुक हो
- प्रस्ताव अविलम्ब आवश्यक रुप से भिजवाए जाने है।
BSER | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से नए केंद्र की स्वीकृति हेतु निर्धारित फॉर्म सँख्या 95 का प्रारूप

