Site logo

“चतुर चिड़िया: समझदारी और चतुराई से संकट का सामना कैसे करें”


❄️ आज का प्रेरक प्रसंग: चतुर चिड़िया ❄️


एक दिन की बात है, आकाश में एक चिड़िया अपनी उड़ान भर रही थी। उसके रास्ते में गरुड़ मिल जाता है, जो उस चिड़िया को खाने के लिए दौड़ता है। चिड़िया उससे अपनी जान की भीख मांगती है।

गरुड़ उस पर रहम करने के लिए तैयार नहीं होता और चिड़िया के सामने एक शर्त रखता है। शर्त थी कि अगर चिड़िया उसे दौड़ में हरा दे, तो वह उसकी जान बख्श देगा। चिड़िया के पास इस दौड़ के लिए हां करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।

दौड़ शुरू होती है, और चिड़िया गरुड़ के सिर पर बैठ जाती है। जैसे ही गरुड़ दौड़ के आखिरी स्थान पर पहुंचता है, चिड़िया उड़कर लाइन के पार पहुंच जाती है और जीत जाती है।

गरुड़ चिड़िया की चतुरता से प्रसन्न होता है और उसे जिंदा छोड़ देता है। चिड़िया तुरंत ही वहां से उड़ जाती है।


शिक्षा: कठिन परिस्थितियों में हालातों पर रोना नहीं चाहिए, बल्कि समझदारी और चतुरता के साथ मुसीबत का सामना करना चाहिए। विरोधी या कार्य आपकी क्षमता से ज्यादा मजबूत हो तो, इसका मतलब यह नहीं कि आप पहले से ही हार मान कर बैठ जाएं। बल्कि समझदारी और धैर्य से समस्या का समाधान ढूढ़ना चाहिए।