
प्रदेश में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा आधार पर अध्यापकों को लगाने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई हैं। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रथक से अंग्रेजी माध्यम अध्यापकों की भर्ती कर कैडर बनाने की माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बजट में घोषणा की गई थी। राज्य सरकार की ओर से दस हजार पदों पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षक लगाने की पहल की है। इसमें इन शिक्षकों की योग्यता क्रमशः अंग्रेजी माध्यम से 12वीं और अंग्रेजी माध्यम से स्नातक रखी गई है।
राज्य सरकार ने प्रदेश में रूपांतरित किए गए महात्मा गांधी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के दस हजार पदों पर संविदा आधारित शिक्षक भर्ती की स्वीकृति देते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग के शासन उप सचिव (प्रथम) भारतेन्द्र जैन के स्वीकृति आदेशानुसार सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के 7140 पद, सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय के गणित विषय के 1430 व अंग्रेजी विषय के 1430 पदों पर भर्ती होगी। इन्हें प्रतिमाह 16900 रुपए मानदेय देय होगा। राजस्थान कान्ट्रक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स 2022 के अंतर्गत नियुक्त सहायक अध्यापकों को सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम सहायक अध्यापक ग्रेड-1 एवं उच्चतर मानदेय 29600 रुपए दिया जाएगा।
नौ वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पांच प्रतिशत की दर से प्राप्त मानदेय में दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियां जोड़कर 100 रुपए में पूर्णाकिंत कर निर्धारित किया जाएगा। निर्देशानुसार सहायक अध्यापक लेवल प्रथम कक्षा पहली से 5वीं तक शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करेंगे जबकि सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय (अंग्रेजी व गणित) कक्षा 6 से 8वीं तक अंग्रेजी व गणित विषय का शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करेंगे।
अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 10.000 पदों को Contractual माध्यम से भरने के संबंध में आदेश
अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 10,000 पदों पर संविदा आधारित शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी यंहा से देंखे सम्पूर्ण जानकारी
राजस्थान सरकार शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग द्वारा आदेश क्रमांक: प. 4 ( 15 ) शिक्षा – 1 / अं. मा. काडर / 2022 दिनाँक 02-11-2022 पारित किया गया है।
इस आदेश द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के बजट घोषणा के बिन्दु संख्या 27 (वर्ष 2022-23) के अनुसरण में Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के तहत् अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 10,000 पदों पर संविदा आधारित शिक्षक भर्ती किये जाने हेतु निम्नानुसार शर्ताधीन स्वीकृति जारी की गई है।
पदों की संख्या एवं मानदेय
इस क्रम में जारीपदों की संख्या, जिन पर भर्ती की जानी है 10,000 (दस हजार ) है। सहायक अध्यापक (लेवल–प्रथम) के पद 7140 है व सहायक अध्यापक (लेवल– द्वितीय) के पद गणित व अंग्रेजी हेतू क्रमश 1430 है। इस प्रकार कुल पद दस हजार है। इनको आरम्भिक मानदेय 16,900 है।
Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के अन्तर्गत नियुक्त उपरोक्त सहायक अध्यापकों को निम्नानुसार सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम एवं उच्चतर मानदेय प्रदान किया जायेगा ।
पदों का चिहनीकरण
पदों के चिह्नीकरण हेतु निम्नानुसार प्रक्रिया अपनाई जाये :
रूपान्तरित महात्मा गांधी विद्यालयों से शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना प्राप्त करना।
जिन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने हेतु चयनित शिक्षकों की संख्या 50% से कम हो, वहां पदों का चिह्नीकरण प्राथमिकता से किया जाए।
भर्ती हेतु पदों का निर्धारण जिला स्तर पर पदवार एवं विषयवार किया जाकर विद्यालयवार चिह्नीकरण इस प्रकार किया जाएगा कि प्रत्येक विद्यालय में न्यूनतम 50% शिक्षक अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित उपलब्ध हो सकें। शेष पदों हेतु भी इसी क्रम में विद्यालय चिह्नित किए जाए।
नियुक्ति की पदवार योग्यता एवं प्रक्रिया
महात्मा गांधी / अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों मे अंग्रेजी माध्यम शिक्षकों की Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के तहत भर्ती एवं सेवा सम्बन्धी शर्ते मानी जायेगी।
Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के प्रावधानों की पूर्णतः पालना करते हुए इन पदों को भरा जाए।
विभाग की आवश्यकतानुसार इन पदों को बढ़ाया या घटाया जा सकता है, रिक्त रखा जा सकता है, आस्थगित रखा जा सकता है, समाप्त किया जा सकता है। पद समाप्ति से संविदा पर लगाये गए कार्मिक किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति के हकदार नहीं होंगे।
संविदा नियुक्ति का तरीका
a. समस्त पदों की जिलेवार गणना की जाकर विभागाध्यक्ष स्तर से केन्द्रीकृत प्रेस विज्ञप्ति एवं प्रचार-प्रसार के अन्य उपायों से पात्र व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जायेंगे, जिसमें सेवा शर्तों और पात्रता की शर्तों का स्पष्ट व पूर्ण उल्लेख किया जाएगा।
b. आवेदन पत्र उक्त पदों हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त किए जायेंगे।
c. आवेदन पत्रों और वांछित दस्तावेजों की जांच नियुक्ति अधिकारी स्तर पर की जाएगी।
d. पात्र पाए गए आशार्थियों की वरीयता का निर्धारण उक्त पद की न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता का 75% एवं न्यूनतम वांछित प्रशैक्षणिक योग्यता का 25% जोड़कर प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर जिला स्तर पर की जाएगी।
e. समान प्राप्तांक के एक से अधिक आशार्थी होने पर अधिक आयु के आशार्थी कोवरीयता में ऊपर रखा जाएगा तथा न्यून आयु के आशार्थी को वरीयता क्रम में नीचे
f. आयु भी समान होने पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में जिसके अंक अधिक है, उसे वरीयता में ऊपर रखा जाएगा, जबकि न्यून अंक वाले आशार्थी को वरीयता सूची मेंउससे नीचे रखा जाएगा।
g. Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के अन्तर्गत नियुक्ति प्रदान करते समय पदों के आरक्षण हेतु उक्त नियमों के नियम 10 के प्रावधान की पालना सुनिश्चित की जायें।
h. आरक्षित पदों की गणना नियुक्ति अधिकारी के परिक्षेत्र में अधिसूचित रिक्तियों के आधार पर की जाएगी।
i. संविदा आधार पर नियुक्ति आदेश संबंधित पद हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे।
पदस्थापन हेतु विद्यालयों का आवंटन काउंसलिंग प्रक्रिया से केवल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में किया जाएगा। इस हेतु पात्र एवं चयनित आशार्थियों की वरीयता क्रम में प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी।
काउंसलिंग प्रक्रिया से पूर्व महात्मा गांधी विद्यालयों / अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की (केवल ग्रामीण क्षेत्र) की रिक्तियों को सार्वजनिक प्रदर्शित किया जाएगा।
प्राथमिकता क्रमानुसार चयनित आशार्थियों द्वारा विद्यालय का विकल्प चुना जाएगा।
j. संविदा आधार पर प्रथम नियुक्ति अधिकतम एक वर्ष से अनधिक अवधि के लिए अथवा योजना / परियोजना की समाप्ति, जो भी पहले हो तक के लिए की जाएगी। यदि राज्य सरकार द्वारा उक्त अवधि को बढ़ाया जाता है तो प्रति एक वर्ष पश्चात् कार्य समीक्षा उपरान्त सन्तोषप्रद सेवा होने पर ही बढ़ाया जा सकेगा।
k. संविदा आधार पर लगाए गए शिक्षक एक पद से दूसरे पद पर स्थानान्तरण हेतु पात्र नहीं होंगे।
l. आयु व अन्य सामान्य व विशिष्ट सेवा शर्तें “राजस्थान सिविल पदों पर संविदा पर रखा जाना, नियम-2022” के प्रावधानानुसार होगी।
आदेश की मूल प्रति




उपरोक्त आदेश की पीडीएफ को निम्नलिखित लिंक से डाउनलोड कीजिए।
विषय विशेषज्ञों की राय।
Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 शिक्षा विभाग राजस्थान ने अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 10,000 पदों पर संविदा आधारित शिक्षक भर्ती करने हेतु विभाग द्वारा स्वीकृति का विज्ञापन जारी किया गया है। इस संविदा भर्ती का विज्ञापन 10 हजार पदों के लिए जारी हुआ है जिसमे सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के 7140 पद, सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय गणित के 1430 पद और सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय अंग्रेजी के 1430 पद रखे गए है। इससे महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु अंग्रेजी भाषा मे पारंगत स्टाफ प्राप्त हो सकेगा।
पुनरावलोकन
Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 10,000 पदों पर संविदा आधारित शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत सहायक अध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन 10 हजार पदों के लिए जारी हुआ है जिसमे सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के 7140 पद सहायक , अध्यापक लेवल द्वितीय गणित के 1430 पद और सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय अंग्रेजी के 1430 पद रखे गए है ।Civil Posts Rules, 2022 के तहत संख्या 10,000 से अधिक नहीं होगी।
संविदा नियुक्ति का तरीका
- समस्त पदों की जिलेवार गणना की जाकर विभागाध्यक्ष स्तर से केन्द्रीकृत प्रेस विज्ञप्ति एवं प्रचार-प्रसार के अन्य उपायों से पात्र व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जायेंगे, जिसमें सेवा शर्तों और पात्रता की शर्तों का स्पष्ट व पूर्ण उल्लेख किया जाएगा।
- आवेदन पत्र उक्त पदों हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त किए जायेंगे।
- आवेदन पत्रों और वांछित दस्तावेजों की जांच नियुक्ति अधिकारी स्तर पर की जाएगी।
- पात्र पाए गए आशार्थियों की वरीयता का निर्धारण उक्त पद की न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता का 75% एवं न्यूनतम वांछित प्रशैक्षणिक योग्यता का 25% जोड़कर प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर की जाएगी।
- समान प्राप्तांक के एक से अधिक आशार्थी होने पर अधिक आयु के आशार्थी को वरीयता में ऊपर रखा जाएगा तथा न्यून आयु के आशार्थी को वरीयता क्रम में नीचे रखा जाएगा।
- आयु भी समान होने पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में जिसके अंक अधिक है, उसे वरीयता में ऊपर रखा जाएगा, जबकि न्यून अंक वाले आशार्थी को वरीयता सूची में उससे नीचे रखा जाएगा।
- Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के अन्तर्गत नियुक्ति प्रदान करते समय पदों के आरक्षण हेतु उक्त नियमों के नियम 10 के प्रावधान की पालना सुनिश्चित की जावें।
- आरक्षित पदों की गणना नियुक्ति अधिकारी के परिक्षेत्र सुनिश्चित की जावें।
- आरक्षित पदों की गणना नियुक्ति अधिकारी के परिक्षेत्र में अधिसूचित रिक्तियों के आधार पर की जाएगी
संविदा आधार पर नियुक्ति आदेश
पदस्थापन हेतु विद्यालयों का आवंटन काउंसलिंग प्रक्रिया से केवल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में किया जाएगा। इस हेतु पात्र एवं चयनित आशार्थियों की वरीयता क्रम में प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी।
- काउंसलिंग प्रक्रिया से पूर्व महात्मा गांधी विद्यालयों/ अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की (केवल ग्रामीण क्षेत्र) की रिक्तियों को सार्वजनिक प्रदर्शित किया जाएगा।
- प्राथमिकता क्रमानुसार चयनित आशार्थियों द्वारा विद्यालय का विकल्प चुना जाएगा।
- संविदा आधार पर प्रथम नियुक्ति अधिकतम एक वर्ष से अनधिक अवधि के लिए अथवा योजना/परियोजना की समाप्ति, जो भी पहले हो, तक के लिए की जाएगी। यदि राज्य सरकार द्वारा उक्त अवधि को बढ़ाया जाता है, तो प्रति एक वर्ष पश्चात् कार्य समीक्षा उपरान्त सन्तोषप्रद सेवा होने पर ही बढ़ाया जा सकेगा।
- संविदा आधार पर लगाए गए शिक्षक एक पद से दूसरे पद पर स्थानान्तरण हेतु पात्र नहीं होंगे।
- आयु व अन्य सामान्य व विशिष्ट सेवा शर्ते “राजस्थान सिविल पदों पर संविदा पर रखा जाना, नियम-2022″ के प्रावधानानुसार होगी।
संविदा पर नियुक्त कार्मिकों के दायित्व
- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा-01 से 05 तक शिक्षण कार्य एवं सहायक अध्यापक मूल्यांकन कार्य करना
- प्राचार्य द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले समस्त कार्य करना।
- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा-06 से 08 तक अंग्रेजी/ गणित सहायक अध्यापक विषय का शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करना
संविदा कैडर के अंतर्गत 10000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन कब जारी होगा?
संविदा कैडर के अंतर्गत 10000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो चुका है।
संविदा कैडर के अंतर्गत भर्ती केसे की जायगी ?
संविदा कैडर के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी उप्पर बताई गई है ।