आवश्यक जानकारी :~
————————
अगर राशन डीलर आपके राशन कार्ड पर राशन कम दे रहा या राशन नही दे रहा है तो नीचे दिए गए नम्बर पर भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग को शिकायत करें, तुरंत होगी कार्रवाई।


क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी में कितने प्रकार की जॉब भर्ती होती हैं?
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में कुल 24 सर्विसे होती हैं, जिसके उम्मीदवारों का चयन सिविल सेवा परीक्षा द्वारा किया जाता है। इन्हें दो कैटेगरी में बांटा गया है :~
• ऑल इंडिया सर्विसेज
• सेंट्रल सर्विसेज
सेंट्रल सर्विस में ग्रुप ए और ग्रुप बी सर्विस होती हैं।
ऑल इंडिया सर्विसेज के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन होता है। इनमें चुने गए लोगों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का कैडर दिया जाता है। वहीं, केंद्रीय सेवाओं के तहत ग्रुप ए और ग्रुप बी सर्विस शामिल हैं।
ग्रुप ए में भारतीय विदेश सेवा, भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय रेलवे सेवा और भारतीय सूचना सेवा के लिए चयन होता है। वही, ग्रुप बी में सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा, पुडुचेरी सिविल सेवा, दिल्ली और अंडमान निकोबार आइलैंड सिविल और पुलिस सेवा जैसी सेवाएं शामिल है।
क्या आप जानते है कि वाहन चलाने की न्यूनतम आयु कितनी है?
अपने 18 वर्ष से कम आयु के बच्चो को किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन ना करने दे, ऐसा करना खतरनाक होने के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत दंडनीय अपराध भी है। इसके तहत वाहन स्वामी या अभिभावक को 25 हजार रुपये का जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है।
हालाँकि, 16 से 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चे 50 सीसी से कम क्षमता वाले इंजन के दोपहिया वाहन चला सकते हैं। परंतु, 15 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चे इन वाहनों को भी नहीं चला सकते।
क्या आप जानते है कि लिफ्ट देने पर भी चालान हो सकता है?
अगर आप अपनी कार या बाइक से जा रहे है, और रास्ते में किसी अनजान को लिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो हो जाए सावधान। ऐसा करना आपके सुरक्षा के लिए खतरनाक होने के साथ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 192-A के तहत अपराध भी हैं। इसके तहत आपको जुर्माना एवं जेल हो सकती हैं।
क्या आप जानते है कि दिल्ली के एलजी के पास बहुत शक्ति होती है?
संविधान के अनुच्छेद 239 और 239AA के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अधिनियम, 1991 में यह स्पष्ट उल्लिखित है कि केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में संघ सरकार की भूमिका होनी भी आवश्यक है। उपराज्यपाल केंद्र सरकार के आँख और कान की भूमिका निभाता है।
दिल्ली के उपराज्यपाल को दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अधिनियम ,1991 और दिल्ली एनसीटी सरकार कामकाज नियम 1993 के तहत निर्देशित किया गया है। संविधान में भी दिल्ली सरकार को कानून व्यवस्था, पुलिस, भूमि संबंधित मामलों में हस्ताक्षेप करने का अधिकार प्राप्त नहीं हैं।
नवीनतम सामान्य ज्ञान
1) गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल, मध्य प्रदेश के मंदसौर आने वाले पर्यटकों को एक अनूठी चमक और साहसिक गतिविधियों का अनुभव प्रदान करने के लिए पांच दिवसीय फ्लोटिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है।
2) “प्रोजेक्ट एलोरा” माइक्रोसॉफ्ट द्वारा शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य डिजिटल दुनिया में भारत की स्थानीय भाषाओं जैसे गोंडी, मुंडारी जैसी छोटी भाषाओं के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस परियोजना के तहत माइक्रोसॉफ्ट के शोधकर्ता उन भारतीय भाषाओं के लिए डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जिनकी ऑनलाइन उपस्थिति पर्याप्त नहीं है।
3) केरल राज्य की टीम ने पंजाब को हराकर डुमास बीच, सूरत, गुजरात में आयोजित ‘नेशनल बीच सॉकर चैंपियनशिप-2023‘ का पहला संस्करण जीत लिया है।केरल के गोलकीपर संतोष कश्मीर को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया।
4) निर्मला सीतारमण ने संसद में अपने बजट भाषण के दौरान पीएम विकास (प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान) पहल की घोषणा की थी। योजना के तहत, कुशल कारीगरों और पारंपरिक शिल्पकारों को अपस्किलिंग, प्रौद्योगिकी, ऋण और बहुत कुछ के लिए सरकारी सहायता मिलेगी।
5) प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक के.वी. तिरुमलेश का 82 वर्ष की आयु में हैदराबाद में निधन हो गया। उन्हें विधाओं में सबसे बहुमुखी लेखकों में से एक माना जाता है और उदार रुचियों वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है।
6) खगोलविदों ने बृहस्पति की परिक्रमा करते हुए 12 नए चंद्रमाओं की खोज की है।
➨ गैस जायंट अब शनि से ताज छीनकर सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह बन गया है।
➨ चक्राकार शनि के 83 चंद्रमा हैं, जबकि बृहस्पति के पास अब इसके चारों ओर 92 चंद्र संसार हैं।
7) संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने डॉ राजीव सिंह रघुवंशी को भारत के नए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (डीसीजीआई) के रूप में सिफारिश की है।
8) हरियाणा के फरीदाबाद में लगने वाला मशहूर सूरजकुंड मेला शुरू हो गया है.
➨ इस मेले का आयोजन 3-19 फरवरी 2023 तक किया जा रहा है।
9) भारत में जन्मे ब्रिटिश अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई ने “द पॉवर्टी ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी: हाउ इकोनॉमिक्स एबंडन द पुअर” नामक एक नई किताब लिखी है।
➨पुस्तक हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है।
10) भारतीय सेना ने लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में बच्चों का समर्थन करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन सद्भावना” शुरू किया।
➨इस अभियान के तहत शिक्षा के स्तर में सुधार लाने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य है।
11) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपने बजट भाषण के दौरान राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन की घोषणा की।
➨यह प्रभावित जनजातीय क्षेत्रों में 0-40 वर्ष के आयु वर्ग के सात करोड़ लोगों की जागरूकता सृजन, सार्वभौमिक जांच पर जोर देगा।
12) माधवेंद्र सिंह को गुजरात पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड द्वारा गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है।
13) मध्य प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से भोपाल के इस्लाम नगर गांव का नाम बदलकर जगदीशपुर करने की घोषणा की है।
मनोविज्ञान ट्रिक्स
- अगर कोई आपका अपमान करता है, तो एक सेकंड के लिए रुकें और उन्हें देखें और कहें “क्या आप ठीक हैं?”
- अगर आपको लगता है कि कोई झूठ बोल रहा है तो उनकी आंखों में देखें और कुछ न कहें।
- अगर आप किसी बहस में हैं, तो अपनी आवाज़ शांत रखें, इससे उन्हें लगेगा कि आप बहस जीत रहे हैं।
- अच्छे आसन से आत्मविश्वास बढ़ता है। अपने शरीर को फैलाएं और ज्यादा जगह लें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- आप जिसे प्यार करते हैं उससे बात करते समय आपकी आंखें फैल जाती हैं।