
व्हाट्सएप्प द्वारा अपने एडमिन बन्धुओं हेतु एक विशेष सुविधा प्रदान कर दी है। अब एडमिन अपने व्हाट्सएप्प ग्रुप पर Poll ऑर्गनाइज कर सकते है। मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर और मजेदार बनाने के लिए अपडेट जारी करता रहता है. हाल ही में कंपनी ने आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पोल क्रिएट करने की सुविधा (WhatsApp Polls Feature) शुरू की है.यह सुविधा पहले से ही ट्विटर व टेलीग्राम दे रहे थे। अब इस नई सुविधा को देकर व्हाट्सएप्प ने अपनी स्तिथि और मजबूत कर ली है। आइये, इस सुविधा के बारे में विस्तार से जानते है।
वॉट्सऐप पोल नाम से अपना नया फीचर पेश किया है। 2.22.21.16 के एंड्रॉयड अपडेट के साथ समूह चैट के भीतर पोल सुविधा बनाई गई है। पोल को क्रिएट करना समूह में उपलब्ध किसी भी सदस्य द्वारा किया जा सकता है। यानी कि यह सुविधा समूह एडमिन तक सीमित नहीं है। वॉट्सऐप चैट में एक बार पोल बन जाने के बाद इसके लिए 12 विकल्प मिलेंगे। यूजर्स की जरूरतों के अनुसार विकल्पों से एडजस्ट किया जा सकता है। एक बार ग्रुप के सदस्यों के साथ पोल साझा करने के बाद, वे अपनी पसंद के अनुसार एक विकल्प चुन सकते हैं।
पोल करवाने की प्रक्रिया | polling process
सबसे पहले आप अपना व्हाट्सएप्प ग्रुप खोल कर सबसे नीचे आने वाले एटेचमेंट सिम्बल पर क्लिक कीजिए।

एटेचमेंट सिम्बल पर क्लिक करते ही आपको निम्नलिखित ऑप्शन मिलेंगे। ये ऑप्शन 8 प्रकार के है तथा 8 नम्बर पर Poll का ऑप्शन उपलब्ध है।

इसके बाद poll ऑप्शन पर जब क्लिक करेंगे तो आपको एक प्रश्न लिखने व उसका उत्तर देने के लिए विकल्प मिलेंगे।

इसके बाद आप अपना प्रश्न लिखकर उसके सम्भावित उतर के विकल्प लिख दीजिये।

इसके बाद जब आप ग्रीन एरो के निशान को क्लिक करते है तो आपका poll व्हाट्सग्रुप में निम्नानुसार show हो जाता है।

आप इस Poll को जब चाहे Delete for all भी कर सकते है। पर्सनल और साथ ही ग्रुप चैट में काम करती है. फिलहाल यह सुविधा केवल मोबाइल ऐप के लिए उपलब्ध है और वॉट्सऐप वेब पर जल्द ही उपलब्ध होगी।
व्हाट्सएप्प सम्बंधित एक पुरानी न्यूज़ | an old news related to whatsapp
Whatsapp टीम का जबरदस्त कार्य। मात्र एक घण्टे में सर्विस बहाल। व्हाट्सएप पर मेसेजिंग शुरू होने से यूजर्स में उत्साह की लहर छाई। Thanks whatsapp
दीपावली के मौके पर पूरे भारत मे करोड़ो की सँख्या में शुभकामना सन्देशों का आदान-प्रदान होता है लेकिन इस बार 24 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे से व्हाट्सएप की मेसेजिंग सर्विसेज डाउन हो जाने के कारण करोड़ो लोग ऐसा नही कर पा रहे है। आइये, जानते है कि विश्व के सनसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के डाउन होने का क्या कारण है?
व्हाट्सएप द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गई | No official information given by WhatsApp
मार्क जुकरबर्ग की मेटा कम्पनी ,जो कि व्हाट्सएप व फेसबुक की मालिक है, द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना नही देने के कारण बड़ी संख्या में यूजर व्हाट्सएप डाउन के दौरान भी अपने मैसेज भेजते रहे। ऐसी जानकारी मिल रही है कि भारत सहित यूरोप, दक्षिण एशिया व मध्य पूर्व में भी Whatsapp की सेवाएं प्रभावित हुई है और जल्द ही सर्वर को ठीक कर लिया जाएगा।
व्हाट्सएप के अल्टरनेटिव को यूजर्स कर रहे है इस्तेमाल | Users are using the alternative of WhatsApp
भारत मे लोग शुभकामनाएं देने में बहुत इंटरेस्ट रखते है इसलिए शुभकामनाएं देने के लिए ज्यादातर यूजर्स व्हाट्सएप पर मैसेज सेंड नहीं कर पाने के कारण इसके ठीक होने का इंतजार फिलहाल यूजर्स कर रहे हैं। हालांकि, अभी अल्टरनेटिव के तौर पर आप सिग्नल या टेलीग्राम का यूज कर रहे है।