
सीकर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने दीपावली के पर्व की दी शुभकामनाएं
जिला कलक्टर सीकर ने जिले के समस्त नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जिला कलेक्टर ने कहा है कि जिस तरह से दीपावली पर्व पर साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं, उसी तरह हमेशा घर और आसपास स्वच्छता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर जिले को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। दीपावली में मिट्टी से बने दीपकों का उपयोग करें। दीपावली हर्षोल्लास से मनाते हुए केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें। इससे लोकल फॉर वोकल को बल मिलेगा। दीपावली में अधिक आवाज वाले तथा हानिकारक पटाखों का उपयोग न करें। इस संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। केवल ग्रीन पटाखे रात 8 से 10 बजे के बीच चलाएं। प्रत्येक आमजन सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान “रखते हुए दीपावली का पर्व मनाएं। दीपावली जिले के आमजन के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए।