Site logo

राजस्थान सरकार के DDO के लिए जरूरी जानकारी: GPF, बीमा, पेंशन, और वेतन से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव

आहरण वितरण अधिकारी हेतु महत्तवपूर्ण जानकारी

राजस्थान सरकार के कर्मचारियों के लिए आहरण वितरण अधिकारी (DDO) के रूप में कार्य करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। DDO को कर्मचारियों के वेतन, भत्तों, और अन्य देयकों का हिसाब-किताब रखना होता है। साथ ही, उन्हें कर्मचारियों की पेंशन, बीमा, और अन्य लाभों के लिए भी जिम्मेदारी लेनी होती है।

यहाँ कुछ महत्तवपूर्ण जानकारी दी गई है जो DDO के लिए उपयोगी हो सकती है:

  • GPF और राज्य बीमा लोन के लिए DDO का रोल समाप्त हो गया है। कर्मचारी सीधे ही SIPF पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। लोन राशि सीधे ही कर्मचारी के खाते में आ जाएगी।
  • सभी कर्मचारियों को राज्य बीमा की दो स्लैब अधिक कटौती करवानी चाहिए। अधिक कटौती करवाना काफी फायदेमंद होता है। यह मार्च के बिल से करवाई जा सकती है।
  • GPF योजना में भी मनचाही कटौती करवाई जा सकती है। इसमें FD से अधिक ब्याज मिलता है, वह भी चक्रवृद्धि दर से। प्रतिमाह जो हमें ब्याज मिलता है, वह अगले माह हेतु मूलधन में जुड़ जाता है।
  • सेवानिवृति पर जाने वाले कर्मचारियों की राज्य बीमा कटौती पिछले वित्तीय वर्ष के मार्च में और GPF की कटौती तीन माह पूर्व बंद करवा देनी चाहिए।
  • पेंशन केस छः माह पूर्व ऑनलाइन भेजा जा सकता है। पेन्शन हेतु DDO की भूमिका समाप्त हो गई है। कर्मचारी स्वयं अपनी SSO आईडी से अपना पेन्शन प्रकरण पैन्शन ऑफिस हेतु ऑनलाइन भेजेगा। DDO को केवल सर्विस बुक दिखाकर लेखा कर्मी से प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा। अब पैन्शन हेतु सर्विस बुक भी नहीं भेजनी है। समय पर पेंशन प्रकरण ऑनलाइन करने पर सेवानिवृत्ति से पूर्ण PPO और GPO नंबर प्राप्त हो जाते हैं।
  • पेंशन हेतु सेवा सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। प्रति वर्ष कर्मचारी को अपनी सर्विस बुक में अपने सेवाकाल के सेवा सत्यापन को अवश्य चेक कर लेना चाहिए।
  • सर्विस बुक में पेंशन और फ़ैमिली पेंशन हेतु नॉमिनी वाला पेज अवश्यक रूप से चस्पा होना चाहिए।
  • प्रत्येक कर्मचारी को अपनी SSO आईडी से GPO में नॉमिनी अवश्य अपडेट करवाना चाहिए। नॉमिनी की बैंक डिटेल और कैंसिल चेक भी अपलोड करवाना जरूरी है।
  • प्रत्येक कर्मचारी को SSO आईडी से SIPF पोर्टल पर GPF में अपडेट नॉमिनी में बैंक डिटेल और नॉमिनी का कैन्सिल चेक भी अपलोड करना है।
  • प्रत्येक कर्मचारी, अपनी SSO आईडी से SIPF पोर्टल में जाकर GPF और बीमा की 2012 के बाद की एंट्री देख सकता है। एक बार ओपनिंग बैलेंस नोट कर लें। अब GPF टैब में जाकर अपडेट लेजर में अवश्य जावे। वहां वर्षवार मासिक एंट्री के अंत में एक रेड कलर का सबमिट बटन दबाकर आगे बढ़ते जायें। इस प्रकार आपके लेजर में सारी कटौती अपडेट हो जायेगी। अब पुनः बेलेंस चेक करें, आपका बैलेंस निश्चित ही बढ़ा हुआ आएगा।
  • अगामी वर्ष से पै मेनेजर के स्थान पर IFMS 3.0 से वेतन बिल बनेंगे। उसमें आपको प्रतिमाह आयकर कटौती रजिस्टर में नहीं लिखनी पड़ेगी। स्लैब अनुसार पोर्टल से ऑटोमेटिक आयकर कट जाएगा।

यह जानकारी DDO के लिए उपयोगी हो सकती है।