
GK | सामान्य ज्ञान जनवरी 2022 | general knowledge january 2022 के तहत हम हमारे पाठकों को बिल्कुल लेटेस्ट सामान्य ज्ञान की जानकारी प्रस्तुत कर रहे है। यह जानकारी आपको सामान्य ज्ञान की पुस्तकों में मिलने की बहुत कम सम्भावना है। यह प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक व विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों हेतु बहुत उपयोगी रहेगी।
विटिलिगो
खाने के गलत कॉम्बिनेशन से ही शरीर पर धब्बे और श्वेतवर्ण होने के केसेज भी हो रहे हैं। श्वेतवर्ण के धब्बे या विटिलिगो तेजी से फैलने वाली बीमारी बन रहा है। इसमें मुख्य त्वचा पर सफेद रंग के धब्बे होना प्रारंभ होते है और धीरे-धीरे यह पूरे शरीर पर फैल जाते है। पहले महिलाओं में अधिक होता था, अब पुरुषों में भी होने लगा है। मरीज हीनभावना का शिकार होते व आत्मविश्वास खो देते हैं। विटिलिगो का इलाज एलोपैथिक सहित यूनानी और आयुर्वेद में होने का दावा किया जाता है।
भारत स्काउट-गाइड एक नजर
- 1907 में भारत में स्थापना ।
- 1911 में गाइडिंग की स्थापना ।
- 1928 में स्थापित गर्ल्स गाइडिंग विश्व संगठन में संस्थापक सदस्य की भूमिका निभाई।
- 1984 में पहली बार खाकी ड्रेस कोड बदलने की हरी झंडी दी गई।
- 2023 में अब दूसरी बार ड्रेस कोड बदला जा रहा है।
- 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी 4 साल बाद जी प्रस्तावित है। उसमें सभी स्काउट-गाइड की के लिए नया ड्रेस कोड अभी से लागू कर ही दिया गया है। ऐसे में नई जंबूरी नए ड्रेस कोड में होगी।
गिग वर्कर्स
पिछले कुछ अर्से से ऐसे सेवार्थियों को ‘गिग वर्कर्स’ के रूप में संबोधित किया जाता है। जो कुछ समय विशेष के लिए अनुबंध पर कार्य करें। पश्चिमी देशों में कॉमेडी करने वाले कलाकारों के लिए यह शब्द काम में लिया जाता था। अब यह तकनीकी प्लेटफार्म आधारित सेवाएं देने वाले कर्मियों के लिए भी प्रचलित हो गया है। इनमें उबर, ओला, ब्लू स्मार्ट जैसी टैक्सी सेवा प्रदाता सेवाओं के साथ स्विगी, जोमैटो, इत्यादि में अनुबंध पर कार्यरत सेवार्थियों को भी सम्मिलित किया जाता है।
स्टार्टअप इंडिया
वर्ष 2016 में स्थापित स्टार्टअप इंडिया के नवाचार ने हमारे युवाओं के काम करने के तरीके को मौलिक रूप से बदल दिया है। स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार का एक प्रमुख नवाचार है, जिसका उद्देश्य एक मजबूत इको-सिस्टम बनाते हुए स्थायी आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस पहल के जरिये बेरोजगार और शिक्षित व्यक्ति अपनी ही इकाई में आजीविका कमा रहे हैं। हालात बदल रहे हैं। जो महिलाएं कभी रोजगार मांगने जाती थीं, अब रोजगार प्रदाता बन रही हैं। आज का युवा खुद को ‘एंटरप्रेन्योर’ कहे जाने पर गर्व महसूस करता है। देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 660 जिलों में 85,000 स्टार्टअप्स को सरकारी मान्यता दी गई है। हरेक जिले में स्टार्टअप हैं। इन स्टार्टअप्स के जरिए 7.5 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी है। nCS 150 से अधिक स्टेशनों के राष्ट्रीय भूकंपीय नेटवर्क का रखरखाव करता है, जिनमें से प्रत्येक में अत्याधुनिक उपकरण हैं और यह पूरे देश में फैला हुआ है। NCS अपने 24×7 चौबीसों घंटे निगरानी केंद्र के माध्यम से पूरे देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी करता है। एनसीएस भी प्रभावित क्षेत्र के करीब एक अस्थायी वेधशाला तैनात करके भूकंप के झुंड और आफ्टरशॉक की निगरानी करता है। इसकी पूर्ण जानकारी आप निम्नलिखित लिंक से प्राप्त कीजिए।
https://seismo.gov.in/about-national-center-seismology
सी/2022-ईसी
अमरीकी खगोलविदों के मुताबिक सी/2022-ईसी नाम की यह चट्टान पिछले साल मार्च में खोजी गई थी। उस समय यह बृहस्पति ग्रह के ऑर्बिट में थी । यह 12 जनवरी को सूर्य के सबसे नजदीक व दो फरवरी को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगी। खगोलविदों का कहना है कि इसे रात को किसी उपकरण के बगैर भी देखा जा सकता है। ऐसा होता है तो 2020 के बाद यह पहला धूमकेतु होगा, जिसे पृथ्वी के पास से गुजरते वक्त बगैर उपकरण देखा जाएगा।
सम्मेद शिखर
जैनियों के 24 में से 20 तीर्थंकरों की ‘निर्वाण’ (मोक्ष) भूमि होने के कारण यह उनके लिए पूजनीय क्षेत्र है। जैन धर्मावलंबियों की भावना का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने पारसनाथ स्थित जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगा दी है। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने गुरुवार को दो अगस्त 2019 को जारी अपनी अधिसूचना के उन खंडों को वापस ले लिया है, जिसके तहत सम्मेद शिखर क्षेत्र टूरिज्म कम ईको टूरिज्म एरिया घोषित किया गया था।
आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड
2011 की जनगणना के अनुसार चिह्नित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से कमजोर परिवारों का आयुष्मान चिरंजीवी योजना में सत्यापन का कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद राजस्थान के साथ ही दूसरे प्रदेशों में भी आयुष्मान चिरंजीवी योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज मिल सकेगा।
अमरीकी कंपनी डालन एनिमल हेल्थ ने बनाया मधुमक्खी हेतु टीका
अमरीकी कंपनी डालन एनिमल हेल्थ की ओर से विकसित मधुमक्खियों के लिए दुनिया के पहले टीके को लाइसेंस मिला है। टीका शुरू में वाणिज्यिक मधुमक्खी व पालकों को मिलेगा। इससे मधुमक्खियों को फुलबूड बीमारी से त बचाया जा सकेगा।
‘स्नो कैनन’
स्कीइंग के लिए जरूरी बर्फ की भारी किल्लत होने पर अधिकांश स्थानों पर ‘स्नो कैनन’ की मदद से कृत्रिम रूप से स्कीइंग के लिए बर्फीला रास्ता तैयार कियाजाता है।
स्काउट गाइड जम्बूरी
जम्बूरी का शाब्दिक अर्थ “एक प्रकार का जालीदार कपड़ा” होता है। स्काउटिंग में, एक जंबोरी स्काउट्स की एक बड़ी सभा होती है जो राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रैली करती है।
स्पेस टेक स्टार्ट-अप
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को भारत में स्पेस टेक स्टार्ट-अप के विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत देशभर में टेक्नोलॉजी टूल्स और प्लेटफॉर्म के साथ स्पेस टेक स्टार्ट-अप को सशक्त बनाने, बाजार में उतरने और व्यवसाय के लिए मदद की जाएगी।
आत्मकथा ‘स्पेयर’
प्रिंस हैरी की 10 जनवरी 2023 को आ रही आत्मकथा ‘स्पेयर’ के बहुत चर्चे है।
क्लीन ब्यूटी
सारी दुनिया में क्लीन ब्यूटी का ट्रेंड चल रहा है। ज्यादातर लोग क्लीन ब्यूटी प्रोडक्ट की मांग ब्यूटी करते हैं। इसलिए हर कंपनी अपने उत्पाद को क्लीन ब्यूटी प्रोडक्ट की श्रेणी में लाना चाहती हैं। शोध कंसल्टेंसी ब्रांडएसेंस का आकलन है कि अमेरिकी बाजार में एक तिहाई उत्पाद क्लीन ब्यूटी के तहत आते हैं। अगले 5 सालों में इसके 12% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। यह टर्म कैलिफोर्निया से 1990 के दशक में आया, जब यहां क्लीन ईटिंग का दौर चल रहा था।
लेंसकार्ट
- 70 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं लेंसकार्ट के भारत और विदेशों में मिलाकर ।
- 60% बिजनेस मेट्रो शहर से आता है। टियर-2, टियर-थ्री शहरों से बिजनेस ग्रोथ बढ़ रही है।
- 03 हजार करोड़ रु. में जापान की आईवियर कंपनी ओनडेज़ का अधिग्रहण किया 2022 में।
- 1100 स्टोर्स हैं भारत में लैंसकार्ट के। प्रतिस्पर्धी टाइटन आई प्लस के 760 स्टोर हैं।
- 94% आय आईवियर उत्पादों की बिक्री से होती है, बाकी सब्सक्रिप्शन के जरिए।
- 300 लोग काम करते हैं इंजीनियरिंग टीम में, कुल 5 हजार कर्मचारी हैं।