Policy Updates

GST Collection: सरकार की कमाई में इजाफा, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन

मार्च 2023 में ₹1.60 लाख करोड़ से अधिक हुआ जीएसटी कलेक्शन, अब तक का दूसरा सर्वाधिक | GST Collections: जीएसटी कलेक्शन मार्च में पिछले साल के मुकाबले 13% बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन है। इस महीने में अब तक का सबसे अधिक GST रिटर्न भी जमा किया गया। वित्त मंत्रालय ने शनिवार 1 अप्रैल को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2023 में देश का जीएसटी संग्रह ₹1,60,122 करोड़ रहा जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक कर संग्रह है। इसमें सीजीएसटी का योगदान ₹29,546 करोड़ रहा है। इससे पहले अप्रैल 2022 में देश का जीएसटी संग्रह ₹1,67,540 करोड़ रहा था। आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में कुल ₹18.10 लाख करोड़ जीएसटी कलेक्शन हुआ था।

मौजूदा वित्त वर्ष में यह चौथी बार है जीएसटी कलेक्शन ने 1.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। इसमें आगे कहा गया, “GST लागू होने के बाद से दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज किया गया है।” इस महीने में अब तक का सबसे अधिक IGST कलेक्शन भी देखा गया।

सरकार ने नियमित सेटलमेंट के तौर पर IGST से CGST में 33,408 करोड़ रुपये और SGST में 28,187 करोड़ रुपये का निपटारा किया है। IGST सेटलमेंट के बाद मार्च 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल रेवेन्यू CGST के लिए 62,954 करोड़ रुपये और SGST के लिए 65,501 करोड़ रुपये है। मार्च 2023 के महीने का रेवेन्यू पिछले साल इसी महीने में GST रेवेन्यू से 13% अधिक है। महीने के दौरान, माल के आयात से रेवेन्यू 8% अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से रेवेन्यू पिछले साल इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से रेवेन्यू की तुलना में 14% अधिक है