राजस्थान शिक्षा विभाग समाचार 2023

Education Department LatestPDF पीडीएफ कॉर्नरRaj Students

जिला स्तरीय विज्ञान मेला 2022-23 आयोजन सम्बन्धित दिशा-निर्देश

20221103 002056 | Shalasaral

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर द्वारा दिनाँक 2/11/22 को आदेश जारी करके विज्ञान मेला 2022-23 आयोजन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किये गए हैं। विज्ञान मेला 2022-23 का आयोजन जिला स्तर पर 9 नवम्बर से 11 नवम्बर 2022 के मध्य किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में निम्नांकित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

  1. प्रादर्श मॉडल प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तक एवं सीनियर वर्ग कक्षा 09 से 12 तक)
  2. सेमिनार विद्यार्थियों हेतु (कक्षा 9 से 12 तक) 3. क्विज प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8 तक)
  3. क्विज प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8 तक)

जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक इसके नोडल एवं नियंत्रक होंगे। जिला स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेने से पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले संभागियों से भरवाए जाने हेतु उक्त पंजीकरण लिंक जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक द्वारा समस्त विद्यालयों को प्रेषित करेंगे। जिला स्तर विज्ञान मेला 2022-23 के लिए बजट राशि रास्कृशिप जयपुर के प्रत्यक जिले के ADPC कार्यालय द्वारा दी जाएगी उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं व्यय विवरण ADPC कार्यालय को एवं एक प्रति RSCERT Udaipur को विज्ञान मेला के पश्चात भिजवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञान मेला 2022-23 आयोजन दिशा-निर्देश

सर्वप्रथम सन् 1968 में राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान, उदयपुर द्वारा राज्य स्तरीय मेले का आयोजन प्रारम्भ किया गया। इसके पश्चात् प्रथम राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 1971 में एल. सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली में आयोजित की गई। एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली द्वारा 1972 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं राज्य स्तर पर “विज्ञान मेलों” का आयोजन प्रारम्भ किया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू की जन्म शताब्दी समारोह की शुरूआत के वर्ष 1988 से इस राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का नाम बच्चों के लिए जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी कर दिया गया।

राजस्थान में 1968 से लगातार राज्य स्तरीय विज्ञान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सत्र 2022-23 से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन समग्र शिक्षा एवं आरएससीईआरटी उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्तर विज्ञान मेले का आयोजन समग्र शिक्षा, आरएससीईआरटी एवं एनसीईआरटी, दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञान मेले के प्रमुख उद्देश्य

युवा पीढ़ी में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए रुचि जागृत कर उनमें वैज्ञानिक प्रवृत्ति उत्पन्न करना ।

  • विद्यार्थियों की अपनी स्वाभाविक जिज्ञासा एवं रचनात्मकता के लिए एक मंच उपलब्ध कराना, जहाँ वे अपनी ज्ञान पिपासा हेतु खोजबीन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
  • विद्यार्थियों को अपने आस-पास हो रहे क्रियाकलापों में विज्ञान की उपस्थिति का अनुभव कराना और ज्ञान कराना कि हम भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण से अधिगम प्रक्रिया को जोड़कर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं तथा अनेक समस्याओं का समाधान भी कर सकते हैं।
  • विद्यार्थियों में अन्वेषण की आदत व सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना और प्रादशों मॉडलों अथवा सरल उपकरणों को स्वयं तैयार करने को प्रोत्साहित कर उनके मनचालक (psychomotor) और हस्तपरक कौशलों को प्रोन्नत करना ।
  • प्रतिभागियों में बौद्धिक ईमानदारी, दल-भावना और सौंदर्यपरकता उत्पन्न करना ।
  • समाज के उपयोग हेतु अच्छी गुणवत्ता एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उत्पादन हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका पर जोर देना।
  • विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति दूरदर्शी बनाना तथा उन्हें संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रोत्साहित करना।
  • कृषि, उर्वरकों, खाद्य प्रसंस्करण, जैव तकनीकी, हरित ऊर्जा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, खगोल विज्ञान, क्रीड़ा तथा
  • खेलकूद एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने इत्यादि के क्षेत्रों में नए उपायों को तलाशने में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी की भूमिका की सराहना करना।
  • दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं की सजीव कल्पना करने एवं उन्हें हल करने हेतु गणित को प्रयोग में लाना इत्यादि ।

समस्त CDEO, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला आयोजक विद्यालय प्रधानाचार्य

आप सभी को सूचित किया जाता है कि जिले स्तर पर विज्ञान मेले में भाग लेने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक गूगल फॉर्म भरना होगा।
  गूगल फॉर्म का लिंक आपके जिले के DEO द्वारा प्रेषित मेल आईडी पर भेज दिया गया है। आप अपने जिले के समस्त संस्था प्रधानों को यह लिंक भेज कर जिला स्तर पर पर भाग लेने वाले विजेता विद्यार्थियों का गूगल फॉर्म  भरने के लिए मार्गदर्शक शिक्षकों को  निर्देशित  करें। यह गूगल फॉर्म 7 नवंबर 2022 तक आवश्यक रूप से भर दिया जाए ताकि विजेता विद्यार्थी जिला स्तर पर होने वाले विज्ञान मेले में भाग ले सकें।
जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करले कि जो विद्यार्थी जिला स्तर पर भाग लेने आ रहे हैं उनका गूगल फॉर्म आपके पास लिंक के माध्यम से आ चुका है। सभी संस्था प्रधानों को यह निर्देशित कर दिया जाए कि गूगल फॉर्म 7 नवंबर 2022 तक भरना अति आवश्यक है उसके पश्चात लिंक बंद कर दिया जाएगा। उपरोक्त लिंक के कारण जिला शिक्षा अधिकारियों के पास ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की समेकित सूचना प्राप्त हो जाएगी।

आज्ञा से
आरएससीईआरटी उदयपुर

image editor output image1658416747 16676539814555645385884216715268 | Shalasaral

जिला स्तरीय विज्ञान मेला 2022-23. के गूगल फार्म (लिंक) को भरने संबंध में

जिले स्तर पर विज्ञान मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण हेतु विद्यार्थियों को मार्गदर्शक शिक्षक की सहायता से गूगल फॉर्म भरा जाना है। जि.शि.अ. (मा.) मुख्यालय को करणीय कार्य निम्नलिखित होंगे-

  • गूगल फॉर्म का लिंक समस्त जिले के जि.शि.अ. (मा.) मुख्यालय द्वारा प्रेषित मेल आईडी पर आरएससीईआरटी उदयपुर द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है।
  • जि.शि.अ. (मा.) मुख्यालय स्वयं के जिले के समस्त संस्था प्रधानों को यह लिंक भेज कर जिला स्तर पर भाग लेने हेतु विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले में विजेता विद्यार्थियों का गूगल फॉर्म भरने के लिए विद्यालय के संस्था प्रधान को निर्देशित करें।
  • जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि केवल स्वयं के जिले के विज्ञान मेला लिंक को हीप्रसारित करें। शेष जिलों के लिंक को अपने आदेश में प्रसारित नहीं करें।
  • विद्यालयों के संस्थाप्रधानों को निर्देशित किया जाए कि यह गूगल फॉर्म 7 नवंबर 2022 तक आवश्यक रूपसे भर दिया जाए ताकि प्रत्येक जिले के भाग लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण पूर्ण हो जाए।
  • गूगल फॉर्म उक्त दिनांक तक आवश्यक रूप से भर लिया जाए लिंक को समस्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय 7.11.2022 के पश्चात् बंद कर दे।
  • लिंक के माध्यम से निर्धारित समय एवं दिनांक तक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का साराडेटा जि.शि.अ. (मा.) मुख्यालय को ऑनलाईन उपलब्ध हो जाएगा।
  • जिला शिक्षा अधिकारी जि.शि.अ. (मा.) मुख्यालय के विज्ञान मेला प्रभारी को उक्त डेटा एकत्रित करने एवं विश्लेषण कर सूची तैयार करने के लिए निर्देशित करें।
20221103 0015406018872204744041255 | Shalasaral
20221103 0015425955493981324008110 | Shalasaral
20221103 0015448441804974654879256 | Shalasaral
20221103 0015462543732338580207497 | Shalasaral

Related posts
Daily KnowledgeEducational NewsRaj Studentsसमाचारों की दुनिया

सीमा सड़क संगठन | पर्वतीय रास्तों पर सीमा सड़क संगठन ने दिखाई ताकत

Employment NewsPDF पीडीएफ कॉर्नरRaj StudentsSchemesई-पुस्तकालयसमाचारों की दुनिया

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी

Daily KnowledgeRaj StudentsSchemesई-पुस्तकालयसमाचारों की दुनिया

नेशनल लॉ स्कूल की 2023 में नवीनतम जानकारी

Educational NewsGeneral KnowledgeRaj Studentsई-पुस्तकालय

केंद्रीय विद्यालय संगठन से सम्बंधित पूर्ण जानकारी