राजस्थान शिक्षा विभाग समाचार 2023

Education Department LatestPDF पीडीएफ कॉर्नर

रंगोत्सव 2022-23 हेतु दिशा-निर्देश

20221031 132031 | Shalasaral

रंगोत्सव कार्यक्रम प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों में कलात्मक प्रतिभा को पहचानने उसे पोषित करने प्रस्तुत करने कला को बढ़ावा देने की पहल है। समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना 2022-23 में अनुमोदित गतिविधि रंगोत्सव का आयोजन नवाचारी गतिविधि के रूप में किया जाना है रंगोत्सव की परिकल्पना एक समन्वित मंच उपलब्ध कराने का प्रयास है, जहाँ शिक्षक / शिक्षिका एक साथ अपनी क्षमताओं का उत्सव मना सकें। यह शिक्षकों की प्रतिभा को पोषित करने एवं दिखाने हेतु उचित अवसर एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा और सीखने एवं सिखाने की प्रक्रिया को और अधिक मूर्त रचनात्मक एवं आनन्ददायी बनाएगा।

इस गतिविधि को आयोजित करने के लिये निम्न निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें :

  • यह गतिविधि राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक / शिक्षिका हेतु जिला
  • एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जायेगी।
  • रंगोत्सव 2022-23 का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जायेगा।
  • एक शिक्षक / शिक्षिका एक ही गतिविधि (कला) में भाग ले सकेगा / सकेगी।
  • रंगोत्सव के प्रत्येक स्तर पर 06 विधाओं को प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा।
  • प्रत्येक कला क्षेत्र की प्रस्तुति / प्रतियोगिता एकल रहेगी, प्रतियोगिता में निम्नलिखितश्रेणीयां सम्मलित की गई हैं
  • जिला स्तर पर रंगोत्सव का आयोजन दिनांक 17-18 अक्टूबर 2022 के मध्य (एक दिवसीय) किया जाना है।
  • जिला स्तर पर प्रत्येक क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर्ता प्रतिभागियों का विवरण दिनांक 25 अक्टूबर 2022 तक परिशिष्ट-02 में राज्य स्तर पर भिजवाया जायेगा। राज्य स्तर पर रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28-30 नवम्बर 2022 को किया जायेगा। आयोजन की स्थान की सूचना पृथक से प्रेषित कर दी जायेगी।

पूर्ण आदेश का अध्ययन करने हेतु निम्नानुसार लिंक से आदेश को डाउनलोड कीजिए।

Related posts
Employment NewsPDF पीडीएफ कॉर्नरRaj StudentsSchemesई-पुस्तकालयसमाचारों की दुनिया

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी

Education Department LatestPerforma | प्रारूप

कम्पोजिट स्कूल ग्रान्ट दिशा-निर्देश सत्र 2022-23 व प्रारुप पीडीएफ

Education Department LatestEducational NewsRaj Students

स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूलों के सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया

Education Department LatestImportant Orders

प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन 5 वी बोर्ड 2023 टाइम टेबल