Site logo

दिनांक 28 फरवरी 2024 का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आकस्मिक खर्च से थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में विकार के कारण कार्य प्रभावित होंगे, फिर भी धन लाभ की संभावना है। व्यवसाय में उधारी के व्यवहारों से असुविधा हो सकती है। नौकरीपेशा जातक व्यर्थ विवाद से बचें।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

प्रत्येक कार्य को सावधानीपूर्वक करें। आज आर्थिक कमी का अनुभव होगा, लेकिन संध्या तक आवश्यकता पूर्ति के लिए धन मिल जाएगा। धन संबंधित विवाद से बचें। संतानों से शुभ समाचार मिलने से राहत मिलेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन अशांत रहेगा। बैठे बिठाए झगड़ा मोल लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में नए कार्य का आरंभ या निवेश से बचें। पुराने विवाद के उभरने से घर का वातावरण खराब रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके दिमाग में कोई खुराफात रहेगी। बड़ी योजनाएं बनाएंगे लेकिन धन की कमी इन्हें पूरा करने की अनुमति नहीं देगी। किसी के सहयोग से धन लाभ की संभावना है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सफलता के अवसर मिलेंगे, लेकिन भ्रम में डालने वाले प्रसंग भी साथ मिलेंगे। अनुभवियों की सलाह से ही सफलता मिलेगी। धन लाभ आकस्मिक होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन शुभाशुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में सुस्ती रहेगी, लेकिन मध्यान तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। निवेश के लिए दिन शुभ है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक यात्रा से बचें। कार्य व्यवसाय में परिश्रम के अनुसार ही फल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आलोचकों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन आपके साहस के आगे कोई नहीं टिक पाएगा। कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी। महिला वर्ग के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। कार्यों में गंभीरता से जुटने से धन लाभ होगा। अधिनस्थों के कारण थोड़ी असहजता हो सकती है। विदेशी कार्य या शेयर में निवेश से लाभ होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन सुख-शांति दायक रहेगा। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की जल्दी में दौड़-धूप रहेगी। सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। परिजन आपके ऊपर विश्वास कर घरेलू मामलों को सौंपेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। योजनाएँ विफल होने से निराशा होगी। सरकारी कार्य भी अधूरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर गलत मार्गदर्शन से हानि हो सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आनंददायक रहेगा। व्यवसाय और घरेलू कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे। शारीरिक रूप से स्फूर्ति रहेगी। व्यवसाय में जोखिम लेने से न डरें, लाभ होगा। घरेलू वातावरण मंगलमय रहेगा।


अन्य जानकारी:

  • डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य उद्देश्य से है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
  • फीडबैक और सामाजिक साझाकरण: अपनी प्रतिक्रिया हमें भेजें और अपने दोस्तों के साथ राशिफल साझा करें।

आपके दिन की शुरुआत शुभ हो!