राजस्थान शिक्षा विभाग समाचार 2023

Education Department LatestRKSMBK

RKSMBK एप महत्वपूर्ण जानकारी Important information related to RKSMBK app

20221017 220702 | Shalasaral

RKSMBK-App पर अभ्यास कार्य करने तथा ओसीआर अपलोड करने की सामान्य जानकारी हमारे पाठकों हेतु निम्नलिखित है।

  • सर्वप्रथम शिक्षक अपने मोबाइल के play store के जाकर RKSMBK App डाऊनलोड या Update करे।
  • इसके बाद इसमे login करने के लिए शिक्षक स्वयं की Staff Nic Id लिखकर OTP प्राप्त करने के लिए सब्मिट करे।
  • इसके बाद शाला दर्पण पर आपके रजिस्टर्ड मोबाईल पर एक OTP प्राप्त होगा, उस OTP को लिखकर सब्मिट कर दे।
  • उसके बाद RKSMBK App पर आपकी फ़ोटो दिखाई देगी।
  • इसके बाद आपको आकलन चरण का अभ्यास कार्य प्रदर्शित होगा।
  • इसमे आपके द्वारा पढ़ाई जाने वाली कक्षाएँ प्रदर्शित होगी। 7. उसमें से कक्षा का चयन करना होगा।
  • उसके बाद सेक्शन/ वर्ग का चयन करें।
  • उसके बाद विषय के नाम पर क्लिक करे।
  • इसमे चयनित कक्षा में सभी छात्रों के नाम दिखाई देंगे।
  • दो प्रकार के कार्य प्रस्तुत होंगे। पूरा नही हुआ:– लाल रंग में (कक्षा के उन विद्यार्थियों की संख्या जिनका आकलन अभ्यास कार्य अभी तक पूरा नही हो हुआ है ) सफलतापूर्वक पूरा:- हरे रंग में (कक्षा के उन विद्यार्थियों की संख्या जिनका आकलन अभ्यास कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण हो चुका है)
  • इसके बाद विद्यार्थी के नाम पर क्लिक करेंगे तो उसमें भी दो प्रकार के कार्य प्रदर्शित होंगे। A. फ़ोटो अपलोड करें। B. अनुपस्थित दर्ज करें।
  • इसमे विद्यार्थी के द्वारा हल किये गए OCR पेपर की फोटो अपलोड करना होगा। फ़ोटो सीधे कैमरे ही ले सकते या फिर मोबाइल की गैलेरी में से ले सकते हैं।
  • OCR पेपर को ना ही मोड़े और ना ही ओवरराइटिंग करे।
  • विद्यार्थियों से अभ्यास प्रश्न पत्रक पर पेंसिल से ही कार्य करवाना है। निर्धारित बॉक्स में ही सही टिक का निशान लगाए।
  • फोटो साफ, स्पष्ट और रोशनीयुक्त स्थान पर रखकर खीचे।
  • फ़ोटो सही होने पर Successful का मैसेज आ जायेगा।
  • इस आकलन अभ्यास कार्य को पूर्ण करने के बाद शिक्षक को एक साथ 100 सिक्के और मेडलप्राप्त होगे, फिर उनको Social Media में शेयर करना होगा। विशेष :- शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार कक्षा 3 से 8 तक (विषय-हिंदी, अंग्रेजी, गणित) पढ़ाने वाले सभी लेवल प्रथम & द्वितीय और द्वितीय श्रेणी शिक्षको को आगामी 10 अक्टूबर 2022 से 18 अक्टूबर 2022 तक अनिवार्य रूप से RKSMBK App पर आकलन कार्य का अभ्यास शुरू करना है।

RKSMBK एप्प सम्बंधित महत्त्वपूर्ण सूचना यदि किसी शिक्षक की विषय अध्यापक मैपिंग नहीं हुई है , उनके लिए विषय अध्यापक मैपिंग पुनः प्रारम्भ कर दी गई है:- 1. सर्व प्रथम विद्यालय लॉग इन से परीक्षा परिणाम टैब में => परीक्षा परिणाम प्रविष्टी=> विषय अध्यापक मैपिंग टैब=> For RKSMBK Open करें 2. जिस विषय और कक्षा हेतु विषय अध्यापक मैपिंग अपडेट करनी है तो पूर्व में अंकित Staff id पर Click करके नवीन अध्यापक मैपिंग कर सकते हैं 3. विषय अध्यापक मैपिंग अपडेट करने के कम से कम 6 घन्टे बाद @RKSMBK में अपडेट होगा

RKSMBK APP डाउनलोड का लिंक

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.SKBK

RKSMBK एप्प सम्बंधित महत्त्वपूर्ण सूचना

https://t.me/niyam

img 20221105 193339 4435580876610765952031 | Shalasaral
img 20221105 193345 8671691708698575577425 | Shalasaral
Related posts
RKSMBKTeachers Trainingsशिक्षक प्रशिक्षण

"डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग - दीक्षा" पर ऑनलाइन प्रशिक्षण

Education Department LatestPerforma | प्रारूप

कम्पोजिट स्कूल ग्रान्ट दिशा-निर्देश सत्र 2022-23 व प्रारुप पीडीएफ

Education Department LatestEducational NewsRaj Students

स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूलों के सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया

Education Department LatestImportant Orders

प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन 5 वी बोर्ड 2023 टाइम टेबल