14 फरवरी 2019 के दिन पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने भारत की अस्मिता पर कायराना हमला करके हमारे 40 जवानों को शहीद किया था। आज पूरा देश उनकी शहादत को सलाम करता है। इस मौके पर देश शहीद हुए अपने वीर सपूतों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।
आज इस आतंकी घटना को चार साल पूरे हो गए हैं, इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी थी। धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
आज 14 फरवरी 2023 को सोशल मीडिया पर वायरल पुलवामा से सम्बंधित कुछ मैसेज का कलेक्शन आपके लिए प्रस्तुत है।
प्रधानमंत्री ने शहादत को किया सलाम
राहुल गांधी ने किया शहादत को सलाम
पुलवामा के अमर शहीदो को सादर श्रद्धांजलि
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
पति का मुंह दिखा दो साहब, कसम से नही रोऊंगी, ये सुन साहब भी रो दिए क्योंकि शहीद का मुंह था ही नही! 😭😭
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर शहीदों को शत्-शत् नमन।
उन क्षणों को, पूरे देश के लिए भूलना असंभव है।
देश उनकी शहादत को कभी भुला नहीं सकता।
क्या लिखूं उस मां के लिए जिसने बेटा देश पर बेटा कुर्बान किया है..,
क्या लिखूं में बहन के लिए जिसने भाई को उम्र भर के लिए खोया है..,
क्या लिखूं उस हीर के लिए जिसने अपने रांझणा का इंतजार ही हिस्से आया है..,
ना लौट कर कोई आएगा लाल ए मां अब
गद्दारों ने ऐसा उन्हें सुलाया है..🇮🇳
“14 February 2019”
शहादत के किस्से, इंकलाब की कहानी
बरसो तक याद करेगा हर नागरिक हमारे वीर जवानों की कुर्बानी।
🇮🇳जय हिन्द जय भारत 🇮🇳
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन।
🙏💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏

१४ फरवरी को चला सीआरपीएफ का काफिला था जम्मू श्रीनगर हाईवे पर कानवाही का रूटीन वर्क था आंतकवादी बेहरूपियां सुरक्षा कवज को भेद गया विस्फोटक भरी कार से पुलवामा को रक्त रंजित कर गया।
कतरा-कतरा हुये माँ भारती के लाल शहादत को पा गये अमर ज्योति का प्रतीक बन कर वो अमरत्व को पा गये सुहागिनों की मांग का सिन्दूर उजड़ा, बूढ़े मात पिता का कुलदीपक बुझ गया बहिनों की राखी रूसवा हो गई, तो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
शहादत का ये मंजर देख आसमाँ भी रो गया- २ शहीदों के सम्मान में आज हिमालय भी झुक गया- २ हवायें भी सहम गयी, तो हर शख्स की आँखे नम हो गयी २ पुष्प वर्षा व भारत माँ के नारों से फिजायें भी गूंजने लग गयी – २
केसर घाटी लहूलुहान थी, पार्थ सारथी बन क्रिया की प्रतिक्रिया की उड़ान पर था,सर्जीकल स्ट्राईक नहीं, इस बार एयर स्ट्राईक का दौर दिलों में उमड़ रहा था। शहादत का बदला व इन्तकाम का इम्तिहान पार्थ हे रहा था-२
पुलवामा के अमर शहीदो को सत् सत् नमन,!!🙏😔
भिगोकर खून में वर्दी
वो अमर कहानी दे गए…!
देश के लिए मोहब्बत की
वो सच्ची निशानी दे गए…!!
वो करते रहे गए उस दिन
शहादत पर भी सियासत…!
और वो राष्ट्र की हिफाजत में
अपनी जवानी तक दे गए…!!
पुलवामा के शहीद
यहां देखें शहीद सीआरपीएफ जवानों की पूरी लिस्ट:

हेड कांस्टेबल नसीर अहमद (जम्मू और कश्मीर)
कांस्टेबल सुखजिंदर सिंह (पंजाब)
हेड कांस्टेबल जयमल सिंह (पंजाब)
कांस्टेबल रोहिताश लांबा (राजस्थान)
कांस्टेबल तिलक राज (हिमाचल प्रदेश)
हेड कांस्टेबल विजय सोरेंग (झारखंड)
कांस्टेबल वसंत कुमार वीवी (केरल)
कांस्टेबल सुब्रमण्यम जी (तमिलनाडु)
कांस्टेबल मनोज कुमार बेहरा (ओडिशा)
कांस्टेबल जीडी गुरु एच (कर्नाटक)
हेड कांस्टेबल नारायण लाल गुर्जर (राजस्थान)
कांस्टेबल महेश कुमार (उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल प्रदीप कुमार (उत्तर प्रदेश)
हेड कांस्टेबल हेमराज मीणा (राजस्थान)
हेड कांस्टेबल पीके साहू (ओडिशा)
कांस्टेबल रमेश यादव (उत्तर प्रदेश)
हेड कांस्टेबल संजय राजपूत (महाराष्ट्र)
कांस्टेबल कौशल कुमार रावत (उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल प्रदीप सिंह (उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल श्याम बाबू (उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल अजीत कुमार आजाद (उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब)
हेड कांस्टेबल बबलू संतरा (पश्चिम) बंगाल)
कांस्टेबल अश्विनी कुमार काओची (मध्य प्रदेश)
कांस्टेबल राठौड़ नितिन शिवाजी (महाराष्ट्र)
कांस्टेबल भागीरथ सिंह (राजस्थान)
कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह (उत्तराखंड)
हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव (उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल रतन कुमार ठाकुर (बिहार)
कांस्टेबल पंकज कुमार त्रिपाठी ( उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल जीत राम (राजस्थान)
कांस्टेबल अमित कुमार (उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल विजय कु. मौर्या (उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल कुलविंदर सिंह (पंजाब)
हेड कांस्टेबल मनेश्वर बसुमतारी (असम)
सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल (उत्तराखंड)
हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिन्हा (बिहार)
हेड कांस्टेबल राम वकील (उत्तर प्रदेश)
कांस्टेबल सुदीप विश्वास (पश्चिम बंगाल)
कांस्टेबल शिवचंद्रन (तमिलनाडु)
पुलवामा के शहीदों का बदला भारत ने 12 दिन में ले लिया था।
भारत ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 12 दिनों के अंदर पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस एयरस्ट्राइक को लेकर पुलवामा हमले के बाद से ही योजना बनाई जा रही थी। 15 फरवरी, 2019 को CCS की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से बदला लेने को लेकर एक योजना बताई गई। इस दौरान कई विकल्पों को लेकर चर्चा हुई।
कुछ साल पहले उरी हमले के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। लेकिन इस बार भारत ने एयरस्ट्राइक का प्लान बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पूरे प्लान की जिम्मेदारी एननसए अजित डोभाल को दी। डोभाल के साथ उस वक्त के वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने मिलकर हमले का ब्लूप्रिंट तैयार किया। इसमें तय किया गया कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश के आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया जाएगा।
26 फरवरी, 2019 की रात मिराज-2000 विमान ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी। इस दौरान आगरा, बरेली एयरबेस को अलर्ट पर रखा गया। इसी दौरान पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम पर भी निगरानी रखी गई। भारत के 12 मिराज-2000 विमान तड़के तीन बजे पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हुए और बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकाने पर बम बरसाए। वायुसेना की कार्रवाई में बालाकोट स्थित जैश के आतंकी शिविर को तबाह कर दिया गया। इस हमले में सैकड़ों आतंकी मारे गए।