Site logo

अनुदानित स्कूल में नियुक्ति के बाद MACP और वेतन निर्धारण के बारे में प्रश्नोत्तरी

लघु प्रश्नोत्तरी

प्रश्न:

मैं व्याख्याता के पद पर अनुदानित स्कूल में 15.02.1996 को नियुक्ति हुआ। राज्य सेवा में (RVRES -2010) 01.07.2011 से राजकीय विद्यालय में कार्यग्रहण किया। मेरी द्वितीय एसीपी 15.02.2016 को स्वीकृत हुई। अब MACP के तहत क्या मेरा वेतन निर्धारण होगा? फिर तीसरी MACP कब देय होगी?

उत्तर:

आपकी नियुक्ति 15.02.1996 को हुई है और RVRES 2010 के तहत 01.07.2011 को राजकीय सेवा में कार्यग्रहण किया। RVRES कार्मिक होने पर भी आपको ACP/MACP अनुदानित संस्था में नियुक्ति तिथि से देय है।

आपकी दूसरी एसीपी 15.02.2016 को L 15 में स्वीकृत किया जा चुका है। वित विभाग की अधिसूचना दिनांक 06.10.2023 के अनुसार 01.04.2023 से L15 के स्थान पर L16 देय होगी। वेतन निर्धारण 14(२)iii वेतन निर्धारण कार्यालयध्यक्ष द्वारा किया जावेगा।

अब आपकी तीसरी MACP दिनांक 23.02.2023 ड्यू हो रही है जो 01.04.2023 को 27 वर्षीय MACP L 17 में देय है। जो नियुक्ति अधिकारी द्वारा MACP स्वीकृत करवानी होगी। और वेतन निर्धारण नियम 14(8) के अनुसार होगा।

विशेष बातें:

  • आपको MACP के कारण दोहरा लाभ हो रहा है।
  • अब आपको पहले L 15 से 16 में कार्यालयध्यक्ष द्वारा वेतन निर्धारण करवाएं। फिर आप 27 वर्षीय MACP (L 17) स्वीकृत के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
  • नोट:- आप RVRES के कार्मिक होने के कारण आपको पदोन्नति देय नहीं होगी।

सारांश:

प्रश्नकर्ता 15.02.1996 को अनुदानित स्कूल में व्याख्याता के पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने 01.07.2011 को RVRES 2010 के तहत राजकीय विद्यालय में कार्यग्रहण किया। उनकी दूसरी एसीपी 15.02.2016 को स्वीकृत हुई थी।

वर्तमान में, उनके पास L 15 का वेतन है। वित विभाग की अधिसूचना के अनुसार, उन्हें 01.04.2023 से L 16 का वेतन मिलेगा। यह लाभ MACP के कारण हो रहा है।

प्रश्नकर्ता की तीसरी MACP 23.02.2023 को ड्यू हो रही है। यह MACP उन्हें 01.04.2023 को L 17 का वेतन देगा।

प्रश्नकर्ता को पहले L 15 से L 16 में वेतन निर्धारण करवाना होगा। फिर वे 27 वर्षीय MACP (L 17) स्वीकृत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट:- प्रश्नकर्ता RVRES के कार्मिक होने के कारण उन्हें पदोन्नति देय नहीं होगी।