राजस्थान शिक्षा विभाग समाचार 2023

Important OrdersPDF पीडीएफ कॉर्नर

राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग| खेलकूद पंचांग सत्र 2022-23 Rajasthan School Education Department| Sports Calendar Session 2022-23

20221018 215746 | Shalasaral

राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2022-23 का खेलकूद पंचांग जारी कर दिया गया है। हमारे पाठको की सुविधा हेतु इस सम्पूर्ण पंचांग का PDF पीडीफ डाउनलोड करने का लिंक भी साथ मे दिया जा रहा है।

माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले विद्यालयो की होने वाली जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर उपनिदेशक – खेलकूद माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने जारी कर दिया है। जिला व राज्य स्तर पर चार समूह में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रथम समूह जिला स्तर की प्रतियोगिता 6 से 9 नवंबर तक आयोजित होगी। जिसकी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 14 से 18 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

द्वितीय समूह की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 13 नवंबर तक आयोजित होगी। इसकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होगी। तृतीय समूह की प्रतियोगिता 14 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित होगी। इसकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 1 दिसंबर तक आयोजित होगी। वही चतुर्थ समूह एथलेटिक्स की जिलास्तरीय प्रतियोगिता 2 दिसंबर से 5 दिसंबर तक जिला स्तर एवं राज्य स्तर 11 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एथलेटिक सहित 48 खेलों की स्पर्धा जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होगी।

सत्र 2022-23 की 66वीं जिला, राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक ( 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) विद्यालयी छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु प्रतियोगिता पंचांग आवश्यक निर्देशों सहित अनुपालनार्थ प्रसारित किया जाता है। समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) – माध्यमिक को निर्देशित किया जाता है कि अपने अधीनस्थ विद्यालयों में पंचांग एवं निर्देशों को अविलम्ब प्रसारित करें। विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु निम्नानुसार खेल समूह बनाये गये है:

एवं सांस्कृतिक प्रवृत्तियां कार्यक्रम, खेलकूद नियमावली एवं मार्गदर्शिका 2005 तथा नवीन संस्करण 2021 / 2022 के अनुसार पूर्ववत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं से पूर्व आयोजित करवाये जाना सुनिश्चित करें।

खेलकूद पंचांग पुनः निर्धारित

राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग|  खेलकूद पंचांग सत्र 2022-23 को पुनः निर्धारित किया गया है। आपकी सुविधा हेतु इसकी पीडीएफ फाइल निम्नलिखित लिंक से आप डाउनलोड कर सकते है।

Related posts
Employment NewsPDF पीडीएफ कॉर्नरRaj StudentsSchemesई-पुस्तकालयसमाचारों की दुनिया

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी

Educational NewsImportant Ordersसमाचारों की दुनिया

राजस्थान के राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 01-01-2023 की किश्त की मंजूरी

Education Department LatestImportant Orders

प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन 5 वी बोर्ड 2023 टाइम टेबल

Important Orders

कक्षा 8 एवं कक्षा 5 सत्रांक वर्ष 2022-23 के समस्त फॉर्मेट की PDF