Site logo

Shala Darpan Guide: Effortlessly Issue Transfer and Character Certificates for Students

शाला दर्पण पर विद्यार्थियों के टी.सी. और चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया

शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टी.सी.) और चरित्र प्रमाण पत्र (सी.सी.) जारी करना एक सरल प्रक्रिया है, जिसे निम्नलिखित चरणों में पूरा किया जा सकता है:

टी.सी. जारी करने की प्रक्रिया:

  1. विद्यार्थी का प्रपत्र 5 और प्रपत्र 9 अपडेट होना चाहिए: इससे सुनिश्चित होता है कि टी.सी. जारी करते समय कोई त्रुटि नहीं होगी।
  2. परीक्षा परिणाम सेव किया हुआ है या नहीं: यह जांच लें कि विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम सेव किया गया है या नहीं, ताकि टी.सी. सही ढंग से जारी की जा सके।

चरणबद्ध प्रक्रिया:

  1. शाला दर्पण विद्यालय लॉगिन में Student Tab पर जाएं और TC जारी करें पर क्लिक करें।
  2. विद्यार्थी का SR No. दर्ज करें और सर्च करें
  3. TC Status चुनें और आवश्यक विवरण भरें।
  4. ड्राफ्ट टी.सी. जांचें और टी.सी. जारी करें पर क्लिक करें।
  5. प्रिंट टी.सी. पर क्लिक करें और टी.सी. प्रिंट करें।

चरित्र प्रमाण पत्र (सी.सी.) जारी करने की प्रक्रिया:

  1. Student Tab में विद्यार्थी चरित्र प्रमाण पत्र ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2. By TC, By Name या अध्यनरत के द्वारा विद्यार्थी को सर्च करें।
  3. Character Certificate प्रिंट करें।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • टी.सी. और सी.सी.जारी करते समय पूर्ण सावधानी बरतें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि ना हो।
  • टी.सी. जारी करने के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होता, इसलिए सभी जानकारियों की जांच पड़ताल कर लें।
  • द्वितीय टी.सी. की प्रति केवल नोटरी पब्लिक द्वारा प्रमाणित अपथ पत्र के आधार पर दी जा सकती है।
  • शाला दर्पण पर टी.सी. कैंसिल करने का विकल्प केवल एक बार ही उपलब्ध होता है, इसलिए इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।