Site logo

Solutions to Free Textbook Demand Issues in MGGS Schools: A Step-by-Step Guide

MGGS विद्यालयों में Free Textbook डिमांड करते समय आने वाली समस्याओं का समाधान

राजस्थान में इस वर्ष कई विद्यालयों को MGGS का दर्जा दिया गया है। ऐसे विद्यालयों में कुछ कक्षाएं हिंदी माध्यम और कुछ कक्षाएं अंग्रेजी माध्यम में संचालित हो रही हैं। ऐसे विद्यालयों में Free Textbook डिमांड करते समय कई समस्याएं आ रही हैं।

इन समस्याओं में से एक समस्या यह है कि Free Textbook डिमांड करते समय सभी किताबें अंग्रेजी माध्यम या सभी किताबें हिंदी माध्यम की प्रदर्शित हो रही हैं। दूसरी समस्या यह है कि शुद्ध मांग में 00 आ रहा है।

इन समस्याओं का समाधान निम्नलिखित है:

समाधान 1

विद्यालय को सर्वप्रथम शाला दर्पण खोलकर विद्यालय (SCHOOL) टैब में जाकर UPDATE SCHOOL PROFILE NEW आप्शन में जाकर विद्यालय में संचालित पढ़ाई माध्यम वाले आप्शन में जाकर हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों (एक ड्रापडाउन में हिंदी और एक में अंग्रेजी) माध्यम चयन करना चाहिए।

समाधान 2

फिर विद्यार्थी (STUDENTS) टैब में जाकर PRAPATRA -9 में प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी का पढ़ाई माध्यम हिन्दी/अंग्रेजी चयन कर UPDATE करना चाहिए। जो कक्षा अंग्रेजी माध्यम में संचालित हैं उनका अंग्रेजी और जो हिंदी माध्यम में संचालित हैं उनका हिंदी माध्यम चयन करना चाहिए।

समाधान 3

फिर योजना (SCHEME) टैब में जाकर विद्यालय में संचालित पुस्तकों का चयन करें आप्शन में जाना चाहिए। वहां आपको जिस कक्षा की पुस्तकें जिस माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी) में चाहिए उसे SELECT रहने देना चाहिए। बाकी दूसरे माध्यम की पुस्तकों को सामने वाले REMOVE आप्शन से हटा देना चाहिए। ये सभी कक्षाओं के लिए करना है।

समाधान 4

उसके बाद योजना (SCHEME) टैब में पुनः जायें। वहां फ्री टेक्स्ट बुक -स्कूल मांग प्रविष्टि 2024-25 आप्शन में जायें। वहां आपको सभी कक्षाओं की जिस माध्यम की पुस्तकें डिमांड करनी है उनका नाम प्रदर्शित होगा। और सामने कक्षावार एवं नामवार डिमांड की जाने वाली पुस्तकों की संख्या प्रदर्शित होगी। रिकार्ड से मिलान करने के बाद पुस्तकों की डिमांड को लॉक कर देना चाहिए।

नोट:

  • अगर डिमांड करते समय किसी कक्षा के कुल विद्यार्थी संख्या और डिमांड हो रही संख्या में कोई अंतर दिखाई देता है तो उस कक्षा के प्रपत्र -9 को चैक करें कि कोई विद्यार्थी बिना माध्यम (हिन्दी/अंग्रेजी) चयन किये तो नहीं रह गया।
  • सत्र 2024-25 की बुक डिमांड करने से पूर्व सत्र 2023-24 की शाला दर्पण पर वितरण प्रविष्टि अवश्य करें।
  • पुस्तकें डिमांड करते समय जिस माध्यम की पुस्तकें नहीं चाहिए वो भी प्रदर्शित हो रही हैं या जिस माध्यम की पुस्तकें चाहिए वो प्रदर्शित नहीं हो रही हैं तो पुनः विद्यालय में संचालित पुस्तकों का चयन करें आप्शन में जाकर सुविधानुसार REMOVE या चयन कर लें।

इन समाधानों को अपनाकर MGGS विद्यालयों में Free Textbook डिमांड करते समय आने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है।