Site logo

राजस्थान शिक्षा विभाग: माध्यमिक शिक्षा में राजकीय और निजी स्कूलों की संख्या, विद्यार्थी नामांकन, कार्यरत शिक्षकों और अन्य स्टाफ की जानकारी

माध्यमिक शिक्षा

माध्यमिक शिक्षा का राज्य की शिक्षा व्यवस्था में विशेष स्थान है। माध्यमिक शिक्षा स्तर पर विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए उपयुक्त विकल्प का चुनाव एवं इस हेतु तैयारी करनी होती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में अपेक्षा की गई है कि माध्यमिक शिक्षा में सुधार से देश के आर्थिक विकास हेतु उपयुक्त व बहुमूल्य मानव शक्ति उपलब्ध करवाई जा सकती है। राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास एवं विस्तार किया गया है। राज्य में वर्तमान में 19589 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं 134 स्वामी विवेकानन्द मॉडलविद्यालय संचालित हैं। जिसमें से बालिकाओं के लिए 1368 राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय हैं।

राजकीय विद्यालयों सहित अन्य गैर राजकीय विद्यालय भी हैं जिनका विवरण निम्न प्रकार है:-

विद्यालयों की संख्या (राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालय)

राजकीय एवं गैर राजकीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन की स्थिति (कक्षा 9 से 12) (संख्या लाखों में)

वर्ष 2020-21 से 2023-24 क्रमोन्नत विद्यालयों का विवरण निम्नानुसार है-

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से राजकीय माध्यमिक विद्यालय

(अ) 2020-21 : 112

(ब) 2021-22 :  634

नोट– वर्ष 2022-23 से उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया। अतः वर्तमान में कोई भी माध्यमिक विद्यालय संचालित नहीं है

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

(अ) 2022-23 :  1064

(ब) 2023-24 :     670

राजकीय माध्यमिक विद्यालय से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

(अ) 2020-21 :     82

(ब) 2021-22 :    240

(स)2022-23 :  3834

विशेष (बधिर एवं दृष्टिबाधित) राजकीय शिक्षण संस्थाएँ

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन 07 विशेष (बधिर एवं दृष्टिबाधित) उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षण संस्थाएं संचालित हैं। 2023-24 में 878 छात्र एवं 270 छात्राएं कुल 1148 विद्यार्थी नामांकित हैं।

जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

अध्यापकों की संख्याः-

राज्य के समस्त  माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक / अध्यापिकाओं कीसंख्या निम्नानुसार है:-

कार्यरत अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की संख्या (संदर्भ तिथि 30.09.2023)

सत्र 2020-21 से वर्ष 2023-24 तक विभिन्न संवगों की पदोन्नति से लाभान्वित कार्मिकों का विवरण निम्नानुसार है:-

सत्र 2020-21 से 2023-24 में विभिन्न संवगों की सीधी भर्ती / अनुकम्पा नियुक्ति से लाभान्वित कार्मिकों का विवरण निम्नानुसार है:-